एक्सप्लोरर

अपने विवादित वेब शो 'ट्रिपल X-2' को लेकर एकता कपूर ने पेश की अपनी सफाई

एकता कपूर ने कही ट्रोलर्स द्वारा रेप की धमकियां मिलने की बात, साथ ही कहा कि अपनी गलती के लिए माफी मांगने‌ में उन्हें कोई गुरेज नहीं है

मुम्बई: अपने डिजिटल प्लेटफॉर्म ऑल्ट बालाजी पर स्ट्रीम कर रहे शो 'ट्रिपल X-2' में सैन्य परिवारों के कथित रूप से अश्लील चित्रण के मामले में आखिरकार एकता कपूर ने अपनी चुप्पी तोड़ दी है. हालांकि शो से पहले से ही ऐसे विवादित सीन्स को हटा दिया गया है, लेकिन अलग-अलग शहरों में शो और एकता कपूर के खिलाफ दर्ज कराई जा रही रही शिकायतों और सोशल मीडिया पर मुखर हो रहीं आवाजों के चलते अब एकता कपूर ने खुद अपना पक्ष रखा है.

एकता कपूर ने कहा, "एक नागरिक और एक संगठन के तौर पर हम भारतीय सेना का बेहद सम्मान करते हैं. इसमें कोई शक नहीं है कि हमारी देखरेख और सुरक्षा में उनका बेहद अहम योगदान है. अगर किसी मान्यता प्राप्त सैन्य संगठन की तरफ से हमसे माफी मांगने के लिए कहा जाता है, तो हम बिना शर्त माफी मांगने के लिए तैयार हैं."

एकता कपूर ने इस पूरे विवाद के बाद मिल रहीं रेप की धमकियों पर भी शोभा डे से बात की और कहा, "हम असभ्य तरीके की सायबर बुलिइंग और असामाजिक तत्वों द्वारा दिये जा रहे रेप की धमकियों के आगे नहीं झुकनेवाले हैं." एकता ने इस बातचीत में बताया कि कैसे एक सेक्स सीन को लेकर न सिर्फ उन्हें बल्कि उनकी 71 वर्षीय मां (शोभा कपूर) को भी रेप की धमकियां दी जा रही हैं. ट्रोलर्स की इस हरकत को एकता ने बेहद शर्मनाक ठहराया.

एकता कपूर ने कहा, "शो में विवादित सीन का चित्रण काल्पनिक था और इसे लेकर हमारी ओर से गलती हुई थी, जिसे हमने सुधार लिया है और इस मामले में मेरे लिए माफी मांगना कोई बड़ी बात नहीं है, मगर इसे लेकर जिस तरह की धमकियां मिल रहीं हैं, उसे कतई सभ्य नहीं कहा जा सकता है." एकता कपूर ने शोभा डे के साथ बातचीत करते हुए उपरोक्त बातें कहीं, जिसका एक वीडियो भी उनकी तरफ से जारी किया गया है.

उल्लेखनीय है कि दो दिन पहले गुरुग्राम के पालम विहार थाने में एकता कपूर के खिलाफ 'मार्टीज वेल्फेयर फाउंडेशन' के अध्यक्ष व पूर्व सैनिक मेजर टी. राव द्वारा एक शिकायत कराई गयी थी, जिसमें ड्यूटी के दौरान सैनिकों के घरों से दूर रहने पर पत्नियों द्वारा दूसरों से यौन संबंध बनाये जाने संबंधी सीन्स पर कड़ी आपत्ति जताई गयी थी. इसी के साथ इस शिकायत में सेना के अन्य तरह के चित्रण पर भी आपत्ति दर्ज कराई गयी थी.

उल्लेखनीय है कि आज ही इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ने इंदौर को डीआईजी को एक पत्र सौंपकर शो को लेकर एकता कपूर के खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा दर्ज करने की मांग की हैं. वहीं इंदौर के एक और शख्स नीरज याग्निक ने भी अन्नापूर्णा थाने में शिकायत करते हुए एकता कपूर के खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा दर्ज करने की मांग की है. उन्होंने अपनी इस शिकायत में शो के जरिए हिंदू धर्म के अपमान का भी इल्जाम एकता कपूर के शो पर लगाया है.

बता दें कि सबसे पहले हिंदुस्तानी भाऊ के नाम से मशहूर यूट्यूबर और फिर 'बिग बॉस 13' का हिस्सा रहे विकास फाटक ने एकता और 'ट्रिपल X-2' के खिलाफ आवाज उठाते हुए उन्हें लीगल नोटिस भेजा था और 14 दिनों में इस नोटिस जवाब देते हुए देश से माफी मांगने की बात कही थी. ऐसा नहीं करने पर एकता के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की बात इस नोटिस में कही गयी है.

यहां पढ़ें

Chintu Ka Birthday Review: बम धमाकों के बीच बगदाद में फंसे बिहार के परिवार की उम्मीदों की कहानी है Zee5 की ये फिल्म

आज की पीढ़ी में किस बॉलीवुड अभिनेत्री की फैन हैं माधुरी दीक्षित, जानें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी ने अभिजीत दीपके को दिया सीधा मैसेज- 'भले ही बैनर अलग हों...'
राहुल गांधी ने अभिजीत दीपके को दिया सीधा मैसेज- 'भले ही बैनर अलग हों...'
'बिल्कुल बेतुका...' सौरव दास और आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत पर बोले अरविंद केजरीवाल
'बिल्कुल बेतुका...' सौरव दास और आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत पर बोले अरविंद केजरीवाल
आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले अभिजीत दीपके- 'मोदी जी हिम्मत है तो...'
आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले अभिजीत दीपके- 'मोदी जी हिम्मत है तो...'
'ब्रेकिंग बैड' एक्टर आरजे मिट्टे की मौत की असल वजह का हुआ खुलासा, पुलिस ने किसी गड़बड़ी से किया इंकार
'ब्रेकिंग बैड' एक्टर आरजे मिट्टे की मौत कैसे हुई? असल वजह का हुआ खुलासा

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी ने अभिजीत दीपके को दिया सीधा मैसेज- 'भले ही बैनर अलग हों...'
राहुल गांधी ने अभिजीत दीपके को दिया सीधा मैसेज- 'भले ही बैनर अलग हों...'
'बिल्कुल बेतुका...' सौरव दास और आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत पर बोले अरविंद केजरीवाल
'बिल्कुल बेतुका...' सौरव दास और आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत पर बोले अरविंद केजरीवाल
आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले अभिजीत दीपके- 'मोदी जी हिम्मत है तो...'
आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले अभिजीत दीपके- 'मोदी जी हिम्मत है तो...'
'ब्रेकिंग बैड' एक्टर आरजे मिट्टे की मौत की असल वजह का हुआ खुलासा, पुलिस ने किसी गड़बड़ी से किया इंकार
'ब्रेकिंग बैड' एक्टर आरजे मिट्टे की मौत कैसे हुई? असल वजह का हुआ खुलासा
यशस्वी 0, केएल राहुल ने बनाए 4 और 1, रणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फ्लॉप रहे ये 4 धुरंधर
यशस्वी 0, केएल राहुल ने बनाए 4 और 1, रणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फ्लॉप रहे ये 4 धुरंधर
आशुतोष रांका-सौरव दास को न्यायिक हिरासत, CJP की पहली प्रतिक्रिया- 'सिर ऊंचा करके...'
आशुतोष रांका-सौरव दास को न्यायिक हिरासत, CJP की पहली प्रतिक्रिया- 'सिर ऊंचा करके...'
'पिछलग्गू बनकर मजा आया...', राहुल के पीछे खड़े अखिलेश पर राजभर ने कसा तंज
'पिछलग्गू बनकर मजा आया...', राहुल के पीछे खड़े अखिलेश पर राजभर ने कसा तंज
Epilepsy Symptoms: मिर्गी के साथ कैसे जिएं सामान्य जिंदगी? एक्सपर्ट से जानें सच
मिर्गी के साथ कैसे जिएं सामान्य जिंदगी? एक्सपर्ट से जानें सच
Embed widget