एक्सप्लोरर

Crash Course Trailer: Amazon Prime की 'क्रैश कोर्स' ने दिलाई 'कोटा फैक्ट्री' की याद, रिलीज हुआ ट्रेलर

Crash Course trailer: अमेजन प्राइम वीडियो ने अपकमिंग सीरीज ‘क्रैश कोर्स’ का ट्रेलर रिलीज कर दिया है. ट्रेलर में स्टूडेंट्स की लाइफ की रोमांचक कहानी की एक झलक देखने को मिलती है.

Crash Course Trailer: अमेजन प्राइम वीडियो ने अपकमिंग सीरीज ‘क्रैश कोर्स’ का ट्रेलर रिलीज कर दिया है. ट्रेलर में स्टूडेंट्स की लाइफ की रोमांचक कहानी की एक झलक देखने को मिलती है फिर कहानी अलग ही मोड़ ले लेती है. दिलचस्प ट्रेलर में दोस्ती, प्रेम, परिवार और समाज के दबाव के साथ कॉम्पटिशन के कई पहलुओं की एक झलक देखने को मिलती है.

विजय मौर्य ने ‘क्रैश कोर्स’ का निर्देशन किया है और ओवलेट फिल्म्स ने इसे बनाया है. सीरीज़ के 10 एपिसोड हैं. जिसमें अनुभवी और नए कलाकार भी हैं. जो कैरेक्टर्स के जरिए स्टूडेंट्स की लाइफ में आने वाली मुश्किलों को दिखाते हैं. 

एक्टर मोहित सोलंकी, हृदय हारून, अनुष्का कौशिक, भावेश बालचंदानी, आर्यन सिंह, हेतल गड़ा और अन्वेषा विज IIT एस्पिरेंट्स की भूमिका में हैं, जबकि रिद्धि कुमार एक मेडिकल कोचिंग के छात्र की भूमिका निभा रहे हैं. इस शो में भानु उदय, उदित अरोड़ा, प्रणय पचौरी और बिदिता बैग के साथ अन्नू कपूर भी हैं.

सीरीज के बारे में बताते हुए निर्देशक विजय मौर्य ने कहा, क्रैश कोर्स प्यार का एक सच्चा परिश्रम है. यह एक मनोरंजक और दिलचस्प कहानी है. सीरीज छात्रों के जीवन और उनके द्वारा सामना की जाने वाली खुशियों और संघर्षों के बारे में बताती है.क्रैश कोर्स के साथ मुझे न केवल अन्नू जी, भानु, उदित, बिदिता और प्रणय जैसे अभिनेताओं को निर्देशित करने का सौभाग्य मिला है, बल्कि नए प्रतिभाशाली अभिनेताओं के साथ काम करने का भी मौका मिला. जिन्होंने बेहतरीन अभिनय किया.  मैं वास्तव में उत्साहित हूं कि शो 240 से अधिक देशों और क्षेत्रों में लॉन्च होगा और मैं इस सीरीज के बारे में दर्शकों की प्रतिक्रिया का बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं

वहीं सीरीज में अहम किरदार निभाने वाले अभिनेता अन्नू कपूर ने बताया कि जैसे ही मुझे क्रैश कोर्स के लिए संपर्क किया गया. मैंने तो तुरंत हां कर दी. अमेजन प्राइम वीडियो ऐसा कंटेंट बना रहा है जो भारत और दुनिया भर के दर्शकों को आकर्षित करता है और मुझे पूरा विश्वास है कि क्रैश कोर्स अपने आप में एक उपलब्धि होगी. आपकों बता दें कि क्रैश कोर्स का प्रीमियर 5 अगस्त, 2022 से भारत और दुनिया भर के 240 अन्य देशों व क्षेत्रों में अमेजन प्राइम वीडियो पर प्रसारित होगा.

यह भी पढ़ें-

 Sushmita Lalit Relationship: ललित मोदी ने अपने और सुष्मिता सेन के रिश्ते पर तंज कसने वालों को दिया मुंहतोड़ जवाब

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget