एक्सप्लोरर

Bigg Boss 16 : क्यों फ्लॉप हो रहा है 'बिग बॉस' का ये सीज़न? ये 5 कमियां डुबा रही हैं सलमान ख़ान का शो

Bigg Boss 16 Flop Reason : कॉन्ट्रोवर्शियल शो ‘बिग बॉस 16’ अन्य हिट सीजन को टक्कर देने पाने में असफल साबित हो रहा. आइए आपको इसके फ्लॉप होने के 5 कारण बताते हैं.

Bigg Boss 16 Flop Reason : जब बात पसंदीदा रिएलिटी शोज की आती है तो बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान (Salman Khan) के द्वारा होस्ट किए जाने वाला रिएलिटी शो ‘बिग बॉस’ सबसे टॉप पर आता है. यूं तो इसके सभी सीजन काफी एंटरटेनिंग साबित हुए और दर्शकों ने इसे काफी पसंद किया. हालांकि, 14 और 15वां सीजन कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाया. लोगों को ‘बिग बॉस 16’ (Bigg Boss 16) से काफी उम्मीद थी, लेकिन डेढ़ महीने में भी ये सीजन उम्मीदों पर खरा नहीं उतर पाया.

‘बिग बॉस 16’ कई मायनों में अभी बिग बॉस के हिट सीजन को टक्कर नहीं दे पाया है. इस साल का सीजन भी लोगों के दिलों में जगह बना पाने में असफल साबित हो रहा है. आइए आपको वो 5 कारण बताते हैं, जिसके चलते इस सीजन को भी फ्लॉप बताया जा रहा है.

बोरिंग कंटेस्टेंट्स
‘बिग बॉस 16’ में 16 कंटेस्टेट्स ‘सर्कस हाउस’ में बंद हुए. सीजन के ज्यादातर कंटेस्टेंट्स बोरिंग दिख रहे हैं. शो के शुरू में ही मान्या सिंह, सुंबुल तौकीर और अंकित गुप्ता दिखाई नहीं दे रहे थे. अभी भी ज्यादातर कंटेस्टेंट्स ज्यादा एक्टिव नहीं हैं. अर्चना गौतम, अब्दू रोजिक, शिव ठाकरे, प्रियंका चौधरी को छोड़कर बाकी कंटेस्टेंट्स की एक्टिविटी काफी कम है और वे एंटरटेन भी नहीं कर रहे हैं.

शो में टास्क की कमी
सीजन के फ्लॉप के सबसे बड़े कारण में से एक टास्क की कमी भी है. ज्यादा टास्क दर्शकों को एंटरटेन करने में बड़ी भूमिका निभाते हैं. हालांकि, इस सीजन में टास्क की बहुत कमी है. शो में टास्क कम और लड़ाइयां ज्यादा देखने को मिल रही हैं.

फेक बॉन्डिंग एंड लव
बिग बॉस हाउस में बंद कंटेस्टेंट्स की बॉन्डिंग भी काफी अहम होती है. हालांकि, इस सीजन में अभी तक कोई न कोई पक्की दोस्ती देखने को मिली है और ना रियल लव. गौतम विग और सौंदर्या शर्मा का लव एंगल भी काफी वीक नजर आता है, जिसे लोग फेक बता रहे हैं. शालीन और टीना भी शुरू में लव एंगल बनाने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन उनका रिश्ता काफी कंफ्यूजिंग लगा. वहीं, शालीन-सुंबुल, एमसी स्टैन-गोरी और गौतम विज-शालीन भनोट की दोस्ती भी लोगों के दिलों को छू नहीं पाई. अब उनकी दोस्ती भी खत्म हो गई.

मुद्दों की कमी
इस बार बिग बॉस के घर में मुद्दों की कमी नजर आ रही है. कंटेस्टेंट काफी बोरिंग हैं और वे मुद्दे नहीं उठा पा रहे हैं. बिना मुद्दों के घर में कुछ धमाकेदार नहीं हो रहा है, जिससे दर्शक शो के साथ कनेक्ट नहीं हो पा रहे हैं.

साजिद खान के चलते शो का विरोध
मीटू के आरोपी साजिद खान को बिग ब़ॉस में लिया जाना भी इस सीजन के फ्लॉप होने के कारणों में से एक है. यौन उत्पीड़न के आरोपी साजिद खान को बिग बॉस में लिए जाने के चलते काफी विरोध किया गया था. बिग बॉस मेकर्स को भी इसके चलते आलोचनाओं का सामना करना पड़ा. इसकी वजह से शो की सक्सेस पर भी प्रभाव पड़ रहा है.

फिलहाल, शो को दिलचस्प बनाने के लिए मेकर्स काफी मशक्कत कर रहे हैं. शेखर सुमन भी 'रविवार का वार' को होस्ट करते हैं. शुक्रवार और शनिवार को सलमान खान होस्ट करते हैं.

यह भी पढ़ें- Bigg Boss 16: प्रियंका चाहर पर 'गंदा कमेंट' कर बुरा फंसे MC Stan, भड़कीं गौहर खान ने लगाई क्लास

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रियलिटी शोज और कॉन्सेप्ट पर सुधांशु पांडे का फूटा गुस्सा, कहा- 'जो गंध बना रहे हैं, बंद कर दें'
रियलिटी शोज और कॉन्सेप्ट पर सुधांशु पांडे का फूटा गुस्सा, कहा- 'जो गंध बना रहे हैं, बंद कर दें'
TV Serial Spoilers: प्रेरणा-अंश के रिश्ते में बढ़ीं दूरियां, इंदुवती की नई चाल से बढ़ेंगी गंगा माई की मुश्किलें
प्रेरणा-अंश के रिश्ते में बढ़ीं दूरियां, इंदुवती की नई चाल से बढ़ेंगी गंगा माई की मुश्किलें
'लोगों ने मान लिया कि अब हम साथ नहीं रहते...', प्रिंस नरूला और युविका चौधरी ने तलाक की अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी
'लोगों ने मान लिया कि अब हम साथ नहीं रहते...', प्रिंस नरूला और युविका चौधरी ने तलाक की अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी
'कर दिखाया हम दोनों ने...', दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया ने रोमांटिक अंदाज में सेलिब्रेट की 10वीं वेडिंग एनिवर्सरी
Video: दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया ने रोमांटिक अंदाज में सेलिब्रेट की 10वीं वेडिंग एनिवर्सरी

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ब्रह्मपुत्र मेगा डैम से मचेगी जबरदस्त तबाही…, भारत के बाद किसने दी ये बड़ी डरावनी रिपोर्ट?
ब्रह्मपुत्र मेगा डैम से मचेगी जबरदस्त तबाही…, भारत के बाद किसने दी ये बड़ी डरावनी रिपोर्ट?
जेल में आतंकी को तला-भूना खाना पसंद नहीं, लगाई गुहार, अब तिहाड़ से मांगा गया जवाब
जेल में आतंकी को तला-भूना खाना पसंद नहीं, लगाई गुहार, अब तिहाड़ से मांगा गया जवाब
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
केरल की मेडिकल स्टूडेंट ने 'धर्म परिवर्तन' से किया इनकार तो इस मुस्लिम देश में हत्या, परिवार का सनसनीखेज आरोप
केरल की मेडिकल स्टूडेंट ने 'धर्म परिवर्तन' से किया इनकार तो इस मुस्लिम देश में हत्या, परिवार का आरोप
Embed widget