एक्सप्लोरर

'लोग बड़ी बेशर्मी से झूठ बोलते हैं'- TMKOC प्रोड्यूसर के बयान के बाद Shailesh Lodha का पोस्ट वायरल

Tarak Mehta aka Shailesh Lodha: तारक मेहता शो से बहुत से कलाकारों की छुट्टी हो चुकी है दिशा वकानी, राज अनादकट और मुनमुन दत्ता भी शो को अलविदा कह चुके हैं.

Shailesh Lodha Post Viral: टीवी के सुपरहिट कॉमेडी शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा (Tarak Mehta Ka Ooltah Chashma)’ इन दिनों सितारे के शो छोड़ने पर विवादों में हैं. इस शो को करीब 14 साल पूरे हो चुके हैं और अब तक बहुत से किरदार बदल गए हैं. हाल में शो के मेकर्स और स्टार कलाकर के बीच विवाद चल रहा है. शो में तारक मेहता का किरदार निभाने वाले शैलेश लोढ़ा (Shailesh Lodha) की एक पोस्ट जमकर वायरल हो रही है. इसे TMKOC प्रोड्यूसर के बयान के खिलाफ उनका (शैलेश का) जवाब माना जा रहा है. फैंस इस पर तरह-तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं. 

हाल ही में शो के प्रोड्यूसर असित मोदी (Asit Modi) ने कलाकारों के लगातार शो छोड़ने पर अपनी प्रतिक्रिया दी थी, जिसके बाद शैलेश लोढ़ा का एक पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है. शैलेश लोढ़ा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर लिखा, "तेरे मेरे रिश्ते का यही एक हिसाब रहा, मैं दिल ही दिल रहा तू सदा दिमाग रहा." शैलेश की इस पोस्ट को सोशल मीडिया यूजर्स और फैंस शो के प्रोड्यूसर के बयान से जोड़कर देख रहे हैं.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Shailesh Lodha (@iamshaileshlodha)

यूजर्स का कहना है कि शैलेश ने ये पोस्ट असित मोदी के जवाब में लिखा है. इसके अलावा शैलेश ने एक और पोस्ट शेयर की जिसमें उन्होंने लिखा, "लोग बड़ी बेशर्मी से झूठ बोलते हैं"

दरअसल, कुछ दिनों पहले तारक मेहता शो (Tarak Mehta Show) प्रोडयूसर असित मोदी ने मीडिया से बात की थी. उनसे जब सवाल किया गया कि शैलेश लोढ़ा (Shailash Lodha) ने शो क्यों छोड़ा ? इसपर प्रोड्यूसर ने कहा था, मैं सबको जोड़कर रखना चाहता हूं. लेकिन अगर कोई साथ आना ही नहीं चाहता और उनका पेट भर गया हो तो उनको जो लगता है वहीं करें. हमने बहुत कुछ कर लिया. उनको (शैलेश लोढ़ा को) लगता है कि सिर्फ तारक मेहता तक ही सीमित नहीं रहना चाहिए. मैं उनसे यही बोलूंगा कि एक बार फिर से सोचिये समझिये. पुराने तारक मेहता आएंगे तो भी खुशी होगी और नए आएंगे तो भी होगी. मेरा एक ही लक्ष्य है कि दर्शक खुश रहें."

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Shailesh Lodha (@iamshaileshlodha)

बता दें कि, तारक मेहता से कई कलाकार अचानक विदाई ले चुके हैं. टप्पू (Tappu) का किरदार निभाने वाले अभिनेता राज अनादकट (Raj Anadkat) और बबीता जी (Babita Ji) के रोल में दिखने वालीं मुनमुन दत्ता (Munmun Dutta) के शो को छोड़ने की खबरें रही हैं. इस पर भी असित मोदी ने प्रतिक्रिया दी थी, उन्होंने कहा था कि दर्शकों ने न केवल शो को बल्कि किरदारों को पसंद किया है. वो इन एक्टर्स को केवल इन किरदारों में ही देखना चाहते हैं. अगर वे सब कुछ करना शुरू कर देगें तो शो की वैल्यू नहीं रहेगी.

शो से दयाबेन के किरदार में दिखने वाली अभिनेत्री दिशा वकानी (Disha Vakani) ने भी अचानक छुट्टी ले ली थी. उन्होंने कई साल पहले ही शो छोड़ दिया था. अभी तक मेकर्स को नई दयाबेन (Dayaben) नहीं मिली है. इसके अलावा सोनू का किरदार निभाने वाली अभिनेत्री भी शो छोड़कर जा चुकी हैं. मिस्टर सोढ़ी के किरदार में दिखने वाले अभिनेता गुरुचरण सिंह (Gurucharan Singh) भी छोड़ चुके हैं. अंजली भाभी का किरदार निभाने वाली अभिनेत्री नेता मेहता (Neha Mehta) भी शो छोड़ चुकी हैं. 

अचानक तबियत बिगड़ने से अस्पताल में भर्ती हुईं Sambhavna Seth, पति ने किया बीमारी का खुलासा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जब 'तारक मेहता' में टपु सेना ने की थी भूख हड़ताल, डिमांड पूरी करने पहुंचे थे सलमान खान
जब 'तारक मेहता' में टपु सेना ने की थी भूख हड़ताल, डिमांड पूरी करने पहुंचे थे सलमान खान
'डायरेक्टर को चिल्लाना पड़ता है', शगुफ्ता अली बोलीं- आज के टीवी सेट्स पर नहीं रही तमीज-तहजीब
'डायरेक्टर को चिल्लाना पड़ता है', शगुफ्ता अली बोलीं- आज के टीवी सेट्स पर नहीं रही तमीज-तहजीब
'हमारे समाज में अच्छा नहीं माना जाता', आमिर खान की तीसरी शादी पर बोलीं हिना खान और रुबीना दिलैक
'हमारे समाज में अच्छा नहीं माना जाता', आमिर खान की तीसरी शादी पर बोलीं हिना खान और रुबीना दिलैक
'सबूत आपके सामने है...', वृंदावन में VIP ट्रीटमेंट के आरोपों पर भड़कीं दीपिका सिंह, दिया करारा जवाब
'सबूत आपके सामने है...', वृंदावन में VIP ट्रीटमेंट के आरोपों पर भड़कीं दीपिका सिंह, दिया करारा जवाब

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूक्रेन में फिर हुआ भारतीय जहाज पर हमला, 2 क्रू मेंबर लापता, दूतावास ने क्या बताया?
यूक्रेन में भारतीय जहाज पर हमला, 2 क्रू मेंबर लापता, दूतावास ने क्या बताया?
शंकराचार्य की मान्यता पर नया बवाल, स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने राम मंदिर ट्रस्ट को भेजा नोटिस
शंकराचार्य की मान्यता पर नया बवाल, स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने राम मंदिर ट्रस्ट को भेजा नोटिस
प्रेग्नेंट करिश्मा तन्ना का रोमांटिक फोटोशूट, पति ने बेबी बंप पर किया KISS
प्रेग्नेंट करिश्मा तन्ना का रोमांटिक फोटोशूट, पति ने बेबी बंप पर किया KISS
Commonwealth Games में दर्दनाक हादसा, दिल दहला देने वाला वीडियो आया सामने
Commonwealth Games में दर्दनाक हादसा, दिल दहला देने वाला वीडियो आया सामने
Pralhad Joshi Education Minister: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद देश को मिला नया शिक्षा मंत्री, प्रह्लाद जोशी ने संभाला पद
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद देश को मिला नया शिक्षा मंत्री, प्रह्लाद जोशी ने संभाला पद
Dharmendra Pradhan Resign: ‘छात्रों ने ऐसा मंत्र पढ़ा कि रात 12 बजे...’, ओवैसी ने PM मोदी पर कसा तंज
‘छात्रों ने ऐसा मंत्र पढ़ा कि रात 12 बजे...’, ओवैसी ने PM मोदी पर कसा तंज
इस्तीफे के बाद क्या धर्मेंद्र प्रधान को बंगला भी खाली करना होगा?
इस्तीफे के बाद क्या धर्मेंद्र प्रधान को बंगला भी खाली करना होगा?
Abhijeet Dipke Typhoid : अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
Embed widget