एक्सप्लोरर

अभिनेत्री रितु शिवपुरी ने 'नजर' में निभाया कैमियो का किरदार

अभिनेत्री रितु शिवपुरी की एंट्री हाल ही में सुपरनैचुरल शो 'नजर' में हुई. सीरियल में एक कैमियो कैरेक्टर में अभिनय करने के लिए उन्हें चुना गया है.

'नज़र' छोटे पर्दे के लोकप्रिय सुपरनेचुरल शो में से एक है जो लगातार दर्शकों को अपने पेचीदा स्टोरीलाइन के जरिए जोड़े हुए है. डायन से लेकर जलपरी तक, शो ने लगभग हर अलौकिक कैरेक्टर्स को पर्दे पर उतारने की कोशिश की है. हाल ही में, अभिनेत्री श्रीजिता डे जिन्होंने पहले शो छोड़ दिया था, उन्होंने शो में वापसी कर ली है. अब एक और अभिनेत्री के शो में शामिल होने की खबर है.

अभिनेत्री रितु शिवपुरी की एंट्री हाल ही में सुपरनैचुरल शो 'नजर' में हुई. सीरियल में एक कैमियो कैरेक्टर में अभिनय करने के लिए उन्हें चुना गया है. रितु ने एक बयान में कहा, "मैं एक सुपरनैचुरल किरदार कोहरा को निभा रही हूं, जो अंश (अभिनेता हर्ष राजपूत) की बहन और नेहा (अभिनेत्री रेशम पी एस) की सास है."

वह आगे कहती हैं, "कोहरा के आने से राठौड़ परिवार की जिंदगी में कई अप्रत्याशित मोड़ आएंगे. चूंकि इससे पहले मैने कभी किसी अलौकिक किरदार को नहीं निभाया है, इसलिए कोहरा के चरित्र में अभिनय करने के लिए काफी रोमांचित हूं और चरित्र की विशिष्टताओं को बाहर लाऊंगी."

रितु शिवपुरी साल 1993 में आई मशहूर फिल्म 'आंखें' में अपने काम के लिए जानी जाती हैं. वह 'इस प्यार को क्या नाम दूं' और '24' जैसे कार्यक्रमों में भी नजर आ चुकी हैं. रितु को आंखें, काला सम्राज्य, हद कर दी आप, ऐलान जैसे अन्य फिल्मों में एक्टिंग करने के लिए जाना जाता है. वह स्टार प्लस के शो 'इस प्यार को क्या नाम दूं 2' का भी हिस्सा थीं.

इसके अलावा चाइल्ड आर्टिस्ट वंश सयानी भी शो में एंट्री करने वाली है. वह एक रहस्यमय किरदार में नजर आएंगी.

नज़र एक सुपरनेचुरल हॉरर सीरीज है, जिसे स्टार प्लस पर दिखाया जाता है. गुल खान के बैनर 4 लायंस के तहत बनाया गया यह शो एक डायन की जिंदगी पर आधारित है, जिसे मोनालिसा (अंतरा विश्वास) की तरफ से निभाया गया है. कहानी डायन के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसकी राठौड़ परिवार पर बुरी नजर है. इस शो में हर्ष राजपूत, मोनालिसा और नियती फतनानी मुख्य भूमिकाओं में हैं.

क्या आप रितु की एंट्री के लिए उत्साहित हैं? हमें कमेंट कर के बताएं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

4 साल तक टीवी से दूर क्यों रहीं रश्मि देसाई? बोलीं- 'मेरा करियर खत्म हो गया है'
4 साल तक टीवी से दूर क्यों रहीं रश्मि देसाई? बोलीं- 'मेरा करियर खत्म हो गया है'
हर्षवर्धन बेनीवाल मारपीट मामला: एजाज खान महाराष्ट्र साइबर सेल के कार्यालय पहुंचे, दर्ज कराएंगे बयान
हर्षवर्धन बेनीवाल मारपीट मामला: एजाज खान महाराष्ट्र साइबर सेल के कार्यालय पहुंचे
'धक्का दिया और दरवाजा...', कास्टिंग काउच के बाद सहम गई थीं 'तारक मेहता...' फेम एक्ट्रेस
'धक्का दिया और दरवाजा...', कास्टिंग काउच के बाद सहम गई थीं 'तारक मेहता...' फेम एक्ट्रेस
'बिग बॉस 20': काजी तौकीर ने ठुकराया था एकता कपूर का ऑफर? उदिति सिंह को आई एक्स को किया याद
काजी तौकीर ने ठुकराया था एकता कपूर का ऑफर? उदिति सिंह को आई एक्स को किया याद

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नेहा बोरा आधी रात हिरासत से छूटीं, पुलिस का अभिजीत दीपके के खिलाफ सख्त एक्शन
नेहा बोरा आधी रात हिरासत से छूटीं, पुलिस का अभिजीत दीपके के खिलाफ सख्त एक्शन
यूपी में CM योगी या अखिलेश? विधानसभा चुनाव से पहले चौंकाने वाला सर्वे
यूपी में CM योगी या अखिलेश? विधानसभा चुनाव से पहले चौंकाने वाला सर्वे
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये हॉरर फिल्म अब OTT पर फैलाएगी दशहत, जानें- कब और कहां देखें?
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये फिल्म अब ओटीटी पर होगी रिलीज, जानें- कब और कहां देखें?
'कहां हैं, कोई अपडेट नहीं...', दीपके की हिरासत पर बोली CJP, पुलिस पर किडनैपिंग का आरोप
'कहां हैं, कोई अपडेट नहीं...', दीपके की हिरासत पर बोली CJP, पुलिस पर किडनैपिंग का आरोप
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
नेहा बोरा कहां हैं? हिरासत पर भड़के अखिलेश यादव, पुलिस से मांगा जवाब
नेहा बोरा कहां हैं? हिरासत पर भड़के अखिलेश यादव, पुलिस से मांगा जवाब
Mattress Care Tips: नया गद्दा खरीदने की नो टेंशन! मैट्रेस टॉपर से होगा बड़ा कमाल
नया गद्दा खरीदने की नो टेंशन! मैट्रेस टॉपर से होगा बड़ा कमाल
Embed widget