Vivek Dahiya Alcohol Addiction: 'गिलास लेकर हर रात बैठता था', दिव्यांका त्रिपाठी के पति को लग गई थी शराब की लत, लेनी पड़ी थैरेपी
Vivek Dahiya Alcohol Addiction: विवेक दहिया ने हाल ही में अपनी शराब की लत के बारे में बात की. विवेक दहिया ने इससे निकलने के लिए सेशन लिए.

Vivek Dahiya Alcohol Addiction: एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी के पति और एक्टर विवेक दहिया ने बताया कि लॉकडाउन में उन्हें शराब की लत लग गई थी. उन्होंने इससे निकलने के लिए सेशन लिए थे.
विवेक दहिया ने शराब पीना कर दिया था शुरू
विवेक ने शराब की लत के बारे में बात की. उन्होंने कहा, 'मैंने लॉकडाउन में पीना शुरू किया. मैं कभी भी बहुत शराब पीने वाला इंसान नहीं था. कैजुअल पार्टी में पीने वाला इंसान था. मैं कभी भी ऐसा इंसान नहीं था कि शराब का गिलास लेकर चेयर पर बैठूं और बात करूं कि दुनिया मैं बहुत दुख है चलो दारू पीते हैं. मैं कभी भी ऐसा नहीं था. मेरे पापा को भी ये पसंद था लेकिन वो कम्फर्टेबल और लग्जीरियस लाइफ पसंद है. एक बार उन्होंने मुझसे कहा था जब भी घर बनाओ उसमें एक अच्छा बार जरुर रखना. उनका कहना था कि मैं ट्रैवल बहुत करता हूं तो मुझे ड्रिक्स कलेक्ट करनी चाहिए. मैंने वो शुरू किया और मैं और दिव्यांका काफी ट्रैवल करते हैं. हम लिमिटेड एडिशन बोतल कलेक्ट करते हैं. करते करते बार अच्छा बन गया लेकिन हम कभी भी एंगेज नहीं हुए.'
विवेक ने बिगाड़ ली थी लाइफस्टाइल
आगे विवेक ने कहा, 'लॉकडाउन में मुझे लगा कि अगर मुझे कुछ हुआ तो मेरी बोतलों का क्या होगा. कुछ मेरे पापा के पास चली जाएंगी और कुछ मेरे ससुर के पास. लेकिन वो पी नहीं पाएंगे. तो मैंने पीना शुरू कर दिया. हर रात मैं गिलास लेकर बैठता और कंटेंट देखता. मैंने कुछ स्टुपिड नहीं किया, लेकिन ये लाइफस्टाइल बन गई.'
विवेक ने कहा, 'जब ये लाइफस्टाइल बन गई तो मुझे नींद में दिक्कत होने लगी. मेटाबॉलिज्म खराब होने लगा. अगले दिन में वर्कआउट नहीं कर पाता था. मैं वर्कआउट के बिना नहीं रह सकता हूं. धीरे-धीरे फ्रस्ट्रेशन बढ़ने लगी. मैं नहीं चाहता था कि मैं शराबी बन जाऊं. फिर इससे निकलने के लिए मुझे थैरेपी सेशन लेने पड़े. इन सेशन में मेडिटेशन, ब्रीदिंग एक्सरसाइज शामिल थी. मुझे खुशी है कि मैंने ये किया आज मैं मजबूत और डिसिप्लिन में हूं.'
ये भी पढ़ें- ‘हैप्पी बर्थडे मेरी जिंदगी’, पति शाहनवाज के जन्मदिन पर रोमांटिक हुईं देवोलीना, बाहों में बाहें डालकर शेयर की तस्वीरें























