एक्सप्लोरर

Abdu-Stan Fight: अम्मी के साथ फोटो न क्लिक कराने पर अब्दू रोजिक पर भड़क गए थे एमसी स्टेन, कॉन्सर्ट में ‘भाईजान’ के साथ हुआ था बुरा बर्ताव

Abdu Rozik On MC Stan Fight: ‘बिग बॉस 16’ फेम अब्दू रोजिक और एमसी स्टेन के बीच आखिर लड़ाई कहां से शुरू हुई थी, तजाकिस्तानी सिंगर अब्दू की टीम ने एक स्टेटमेंट के जरिए बताया है.

Abdu Rozik MC Stan Fight Reason: ‘बिग बॉस 16’ में जिनकी दोस्ती की मिसाल दी जाती है, शो के बाद उनके बीच अब खटपट की खबरें सुर्खियों में हैं. हम बात कर रहे हैं अब्दू रोजिक (Abdu Rozik) और एमसी स्टेन (MC Stan) की. शो में दोनों एक-दूसरे के जिगरी यार थे, लेकिन बाहर आने के बाद उनका बॉन्ड अचानक बदल गया है. स्टेन इस लड़ाई को लेकर चुप हैं, जबकि अब्दू खुलकर बात करते दिख रहे हैं. इसकी वजह से स्टेन के फैन क्लब अब्दू को टार्गेट कर रहे हैं और उन्हें बुरी तरह ट्रोल कर रहे हैं.

स्टेन संग लड़ाई पर अब्दू की तरफ से स्टेटमेंट

अब अब्दू की टीम ने एक स्टेटमेंट जारी कर ट्रोलर्स को करारा जवाब दिया है और उनके स्टेन के बीच लड़ाई की असली वजह का खुलासा किया है. ईटाइम्स के मुताबिक, IFCM के द्वारा अब्दू के काम करने वाले मैनेजमेंट टीम ने स्टेटमेंट जारी कर कहा, “सबसे पहले मैं सभी को रमजान की मुबारकबाद देना चाहता हूं और सभी को दयालु और शांत रहने के लिए प्रोत्साहित करना चाहता हूं. मैं क्लियर करना चाहता हूं कि बिना असली चीजों को जाने अब्दू रोजिक को पब्लिक से नफरत मिल रही है. 10 मार्च 2023 को साजिद अब्दू से मिलने गए थे, जहां उनके पास स्टेन का कॉल आया था. अब्दू स्टेन से बात करने के लिए काफी एक्साइटेड थे और उन्होंने स्टेन को सलाम कर कहा कि वह उन्हें मिस कर रहे हैं, लेकिन स्टेन ने ये कहकर फोन काट दिया कि वह बाद में बात करेंगे. तब से स्टेन उनसे बात नहीं कर ये नहीं बताया कि उन्होंने ऐसा क्यों किया.”

बेंगलुरु में अब्दू संग स्टेन की टीम ने किया बुरा बर्ताव

स्टेटमेंट में आगे कहा गया, “11 मार्च को अब्दू और स्टेन बैंगलोर में थे. अब्दू स्टेन के कॉन्सर्ट में जाकर उनका सपोर्ट करना चाहते थे, लेकिन अब्दू को बताया कि स्टेन उन्हें कॉन्सर्ट में नहीं चाहते हैं. अब्दू को लगा कि स्टेन की टीम से कोई गलती हुई होगी. इसलिए उन्होंने एक नॉर्मल गेस्ट की तरह टिकट लेकर कॉन्सर्ट में एंट्री करने की कोशिश की, लेकिन स्टेन की टीम ने उनके साथ बुरा बर्ताव किया. साथ ही उनकी गाड़ी को भी नुकसान पहुंचाया और पैनल भी तोड़ दिया. दो म्यूजिक लेबल अब्दू और स्टेन के साथ काम करना चाहते थे, लेकिन स्टेन ने अब्दू संग काम करने से साफ इनकार कर दिया. इससे अब्दू काफी दुखी थे.”

अब्दू से नाराजगी की स्टेन की है ये वजह

स्टेटमेंट के मुताबिक, “आखिर में मंडली के सदस्यों ने अब्दू को बताया कि स्टेन उनसे इसलिए नाराज हैं, क्योंकि उन्होंने फिनाले में स्टेन की मां के साथ फोटो क्लिक नहीं कराई थी. यह बात सुनकर अब्दू परेशान हो गए थे, क्योंकि बिग बॉस से निकलने के बाद उन्होंने पहला कॉल स्टेन की मां को किया था और कहा था कि स्टेन अच्छा काम कर रहा है. अब्दू उनकी मां की रिस्पेक्ट करता है और उसने कभी भी किसी पिक्चर से मना नहीं किया और ना ही पूछा गया. स्टेन ने दूसरे मंडली मेंबर्स को बताया था कि अब्दू ने उन्हें इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया है और उनके कोलाब पोस्ट को भी डिलीट कर दिया है, लेकिन अब्दू ने कभी भी स्टेन को अनफॉलो नहीं किया. व्हाट्सऐप पर दोनों के बीच एक कोलाब पोस्ट किया गया था, लेकिन बिना अब्दू के बताए स्टेन की टीम ने उसे डिलीट कर दिया था.”


Abdu-Stan Fight: अम्मी के साथ फोटो न क्लिक कराने पर अब्दू रोजिक पर भड़क गए थे एमसी स्टेन, कॉन्सर्ट में ‘भाईजान’ के साथ हुआ था बुरा बर्ताव

अब्दू का मजाक बनाने वालों के खिलाफ होगी कार्रवाई

अब्दू रोजिक को बॉडीशेम भी किया जा रहा है और उनका मजाक बनाया जा रहा है. इस पर उनकी टीम ने कहा, “इन सभी छोटी-छोटी बातों से ज्यादा अब्दू को इस बात का दुख है कि जनता और मीडिया उन्हें एक बच्चे की तरह ट्रीट कर रही है कि उसे कुछ समझ नहीं आता है. अब्दू ने बिग बॉस के घर में 105 दिन बिना किसी सहारे, परिवार या मैनेजमेंट के अकेले बिताया. हम उन लोगों की निंदा करते हैं जो बॉडी शेम, रेसिस्म, बुली, हाइट शेमिंग जैसी करते हैं. हम ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई करेंगे.”

यह भी पढ़ें- Anupamaa Spoiler Alert: 26 साल का प्यार खत्म कर अनुपमा को छोड़ गया अनुज, क्या माया के साथ बसाएगा घर?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'तुम्हें शर्म नहीं आती', अर्जुन बिजलानी की पत्नी की टी-शर्ट पर 'अल्लाह' लिखे होने से विवाद, भड़कीं पाक एक्ट्रेस
'तुम्हें शर्म नहीं आती', अर्जुन बिजलानी की पत्नी की टी-शर्ट पर 'अल्लाह' लिखे होने से विवाद
'ऐसे रोते नहीं', 'बिग बॉस 20' में काजी तौकीर को रोता देख साजिद खान ने दिया 5 गानों का ऑफर
'ऐसे रोते नहीं', 'बिग बॉस 20' में काजी तौकीर को रोता देख साजिद खान ने दिया 5 गानों का ऑफर
डिज्नी ने ठुकराया था रामानंद सागर की 'रामायण' का ऑफर, ललित मोदी ने बताई हैरान कर देने वाली वजह
रामानंद सागर की 'रामायण' को डिज्नी ने क्यों किया था रिजेक्ट? ललित मोदी ने बताई वजह
शादी के दिन ही पत्नी तान्या से भिड़े मिस्टर फैजू, पिता से भी हुई बड़ी भूल, व्लॉग को मिले 10 मिलियन से ज्यादा व्यूज
शादी के दिन ही पत्नी तान्या से भिड़े मिस्टर फैजू, पिता से भी हुई बड़ी भूल

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CP में CJP के तिरंगा मार्च से पहले अभिजीत दीपके का पोस्ट- 'दो नौजवान जिन्होंने...'
CP में CJP के तिरंगा मार्च से पहले अभिजीत दीपके का पोस्ट- 'दो नौजवान जिन्होंने...'
अनुप्रिया पटेल की बढ़ेंगी मुश्किलें? दिव्या मित्तल ने कर दिया बड़ा ऐलान
अनुप्रिया पटेल की बढ़ेंगी मुश्किलें? दिव्या मित्तल ने कर दिया बड़ा ऐलान
CJP नेता अभिजीत दीपके-सौरव दास और आशुतोष रांका फंसे, दर्ज हुआ SC-ST एक्ट में केस
CJP नेता अभिजीत दीपके-सौरव दास और आशुतोष रांका फंसे, दर्ज हुआ SC-ST एक्ट में केस
Box Office: बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, 'द वन' का हुआ बंटाधार
बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, जानें- कलेक्शन
IPL 2027 से पहले ऋषभ पंत समेत 4 खिलाड़ियों का ट्रेड कंफर्म, देखें लिस्ट
IPL 2027 से पहले ऋषभ पंत समेत 4 खिलाड़ियों का ट्रेड कंफर्म, देखें लिस्ट
हिंदू धर्म छोड़कर अपनाया दूसरा तो नहीं मिलेगा आरक्षण, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला
हिंदू धर्म छोड़कर अपनाया दूसरा तो नहीं मिलेगा आरक्षण, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला
CJP की 'तिरंगा यात्रा' पर BJP का बड़ा बयान, 'अच्छी बात है, लेकिन…'
CJP की 'तिरंगा यात्रा' पर BJP का बड़ा बयान, 'अच्छी बात है, लेकिन…'
सर्दियों में गुलाब से भरा रहेगा पौधा, बस अक्टूबर से शुरू कर दें ये काम
सर्दियों में गुलाब से भरा रहेगा पौधा, बस अक्टूबर से शुरू कर दें ये काम
Embed widget