एक्सप्लोरर

Rajinikanth B'Day: रजनीकांत के लिए Sridevi ने रखा था 7 दिनों का व्रत, जानिए कौन सी थी वो बड़ी वजह

Rajinikanth Birthday: रजनीकांत 72 साल के हो गए हैं. उन्होंने साउथ और बॉलीवुड फिल्मों में काम किया है और तमाम एक्ट्रेस के साथ उनकी जोड़ी फिल्मी पर्दे पर देखने को मिली. श्रीदेवी भी उनमें से एक रहीं.

Happy Birthday Rajinikanth: साउथ सिनेमा से लेकर बॉलीवुड फिल्मों में अपने अभिनय से दर्शकों का मन जीतने वाले रजनीकांत (Rajinikanth) आज भी इंडस्ट्री में पूरी तरह से सक्रीय हैं. 72 साल के एक्टर ने राजनीति में भी हाथ आजमा लिया है. अपने पूरे करियर में रजनीकांत ने तमाम फिल्मों मे काम किया, कई एक्ट्रेस के साथ फिल्मी पर्दे पर उनकी जोड़ी बनी लेकिन श्रीदेवी (Sridevi) के साथ ऑनस्क्रीन जिस फिल्म में भी रजनीकांत नजर आए वो फिल्म हिट ही साबित हुई. लेकिन क्या आपको पता है रजनीकांत के लिए श्रीदेवी ने 7 दिनों तक उपवास रखा था. आखिर एक्ट्रेस ने ऐसा क्यों किया चलिए बताते हैं. 

रजनीकांत के साथ इन फिल्मों में बनी श्रीदेवी की जोड़ी

रजनीकांत और श्रीदेवी अपने जमाने के चर्चित और डिमांडिंग सितारे थे, दोनों ने ही साउथ सिनेमा में तो धमाल मचाया ही बॉलीवुड में भी इनके अभिनय का खूब सिक्का चला. दोनों ने एक साथ करीब 25 फिल्मों में काम किया. इनमें से अधिकतर फिल्में कन्नड़, मलयालम, तेलगु और तमिल भाषा की है. 'फरिश्ते', 'चालबाज', 'भगवान दादा', 'जुल्म' और 'गैर कानूनी' ये रजनीकांत और श्रीदेवी की सुपरहिट फिल्में रहीं. 


Rajinikanth B'Day: रजनीकांत के लिए Sridevi ने रखा था 7 दिनों का व्रत, जानिए कौन सी थी वो बड़ी वजह

रजनीकांत के लिए श्रीदेवी ने रखा था 7 दिन का उपवास

हिन्दुस्तान टाइम्स’ को दिए एक इंटरव्यू में रजनीकांत ने बताया था कि जब वो साल 2011 में अपनी फिल्म ‘राणा’ की शूटिंग कर रहे थे उस दौरान उनकी तबीयत काफी खराब हो गई थी. इलाज के लिए उन्हें सिंगापुर ले जाना पड़ा था. इस बारे में जब श्रीदेवी को पता चला था तो वो काफी परेशान हो गई थीं. रजनीकांत की सेहत में सुधार के लिए उन्होंने शिरडी जाने का फैसला कर लिया. शिरडी में दर्शन करने के बाद उन्होंने रजनीकांत की सेहत के लिए 7 दिन तक का उपवास रखा था ताकि रजनीकांत जल्द से जल्द ठीक हो जाएं. 


Rajinikanth B'Day: रजनीकांत के लिए Sridevi ने रखा था 7 दिनों का व्रत, जानिए कौन सी थी वो बड़ी वजह

श्रीदेवी की दुआ ऊपर वाले ने कबूल कर ली और रजनीकांत ने पूरी तरह से स्वस्थ होने के बाद हिंदुस्तान वापसी की. रजनीकांत (Rajinikanth) जैसे ही घर वापस लौटे श्रीदेवी (Sridevi) अपने पति बोनी कपूर के साथ उनसे मुलाकात करने पहुंचीं. रजनीकांत की सेहत में सुधार देख श्रीवेदी की जान में जान आई. आज श्रीदेवी इस दुनिया में नहीं है लेकिन अपने को-स्टार्स के साथ उनके हमेशा अच्छे रिश्ते रहे.  

ये भी पढ़ें: इतनी दर्दनाक थी Karishma Kapoor की शादीशुदा जिंदगी, एक्स हसबैंड ने हनीमून पर लगा दी थी एक्ट्रेस की बोली

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रजनीकांत की 'जेलर 2' का फर्स्ट रिव्यू आउट, एक्टर बीजॉर्न बोले- बड़ा धमाका होने वाला है
रजनीकांत की 'जेलर 2' का फर्स्ट रिव्यू आउट, एक्टर बीजॉर्न बोले- बड़ा धमाका होने वाला है
Box Office: मंगलवार को फिर ‘दृश्यम 3’ ने बढ़ाई रफ्तार, 'हनुमान अंश' भी थमने को नहीं तैयार, जानें- 'द वन' का हाल
मंगलवार को फिर ‘दृश्यम 3’ ने बढ़ाई रफ्तार, 'हनुमान अंश' भी थमने को नहीं तैयार
Jailer 2 Advance Booking Day 1: 'जेलर 2' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कमा डाले करोड़ों, 'जन नायकन' का तोड़ा रिकॉर्ड
'जेलर 2' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कमा डाले करोड़ों
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग

वीडियोज

Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!
Bollywood News: आयुष्मान-सारा की ‘उड़ता तीर’ का दूसरा ट्रेलर रिलीज, धुरंधर से होने लगी तुलना! (14.10.26)
सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शशि थरूर ने शेयर की नेहा बोरा के साथ फोटो, बोले- 'वो ज्यादातर लोगों से...'
शशि थरूर ने शेयर की नेहा बोरा के साथ फोटो, बोले- 'वो ज्यादातर लोगों से...'
पप्पू यादव ने चिराग पासवान को दिया न्योता, 'साथ आ जाएं, 2027 में बदलेगी सरकार'
पप्पू यादव ने चिराग पासवान को दिया न्योता, 'साथ आ जाएं, 2027 में बदलेगी सरकार'
IND vs WI 4th T20: हैदराबाद में भारत ने जीता टॉस, प्लेइंग इलेवन में हुए 2 बड़े बदलाव
हैदराबाद में भारत ने जीता टॉस, प्लेइंग इलेवन में हुए 2 बड़े बदलाव
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
प्रदर्शन के दौरान मेट्रो के क्यों बंद किए एंट्री और एग्जिट गेट? SC में DMRC ने दिया जवाब
प्रदर्शन के दौरान मेट्रो के क्यों बंद किए एंट्री और एग्जिट गेट? SC में DMRC ने दिया जवाब
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
आशुतोष रांका और सौरव दास की गिरफ्तारी पर ओवैसी बोले- 'इन लड़कों को...'
आशुतोष रांका और सौरव दास की गिरफ्तारी पर ओवैसी बोले- 'इन लड़कों को...'
Embed widget