एक्सप्लोरर

रजनीकांत की 'जेलर 2' को सीबीएफसी से कौन सा मिला सर्टिफिकेट? कितना है फिल्म का रनटाइम, जानें- यहां

Jailer 2 Runtime: रजनीकांत की मच अवेटेड फिल्म 'जेलर 2' सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है. उससे पहले यहां फिल्म के सीबीएफसी सर्टिफिकेशन से लेकर रनटाइम के बारे में सब जान सकते हैं.

नेल्सन दिलीपकुमार की फिल्म 'जेलर 2' से रजनीकांत एक बार फिर बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाने आ रहे हैं. ये मच अवेटेड फिल्म 15 अक्टूबर को रिलीज हो रही है. ये फिल्म साल 2023 की हिट फिल्म 'जेलर' का सीक्वल है. वहीं फिल्म की रिलीज से एक हफ्ते पहले सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन या सीबीएफसी से 'जेलर 2' को मंजूरी मिल गई है. चलिए यहां जानते हैं इसे कौन सा सर्टिफिकेट मिला है और इसका रन टाइम कितना है?

'जेलर 2' को कौन सा मिला सर्टिफिकेट और कितना है रनटाइम?
सीबीएफसी की वेबसाइट ने 6 अक्टूबर को प्रोडक्शन हाउस 'सन पिक्चर्स' को 'जेलर 2' का सर्टिफ़िकेशन सौंप दिया. फिल्म को यूए 16+ सर्टिफ़िकेट मिला है. और फिल्म का रनटाइम 165.18 मिनट यानी 2 घंटे 45 मिनट 11 सेकंड) है. 2023 में, इसकी प्रीक्वल को यूए सर्टिफ़िकेशन मिला था और उसका रन टाइम 168.47 मिनट यानी 2 घंटे 48 मिनट 28 सेकंड था. यानी 'जेलर 2' अपनी प्रीक्वस से थोड़ी छोटी है.

'जेलर 2' स्टार कास्ट
नेल्सन दिलीपकुमार द्वारा लिखी और डायरेक्ट की गई फिल्म ‘जेलर 2’ में पहली फिल्म के कई कलाकारों ने कमबैक किया है. इनमें रजनीकांत के अलावा राम्या कृष्णन, योगी बाबू और मिर्ना शामिल हैं. इनके अलावा फिल्म में एसजे सूर्या, विद्या बालन, सूरज वेंजारामूडु, मिथुन चक्रवर्ती, अन्ना राजन और जतिन सरना अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे.

फिल्म में मोहनलाल और शिवा राजकुमार भी स्पेशल अपीयरेंस में नजर आएंगे. हालांकि यह दोनों कलाकार 2023 में रिलीज हुई पहली ‘जेलर’ का भी हिस्सा थे. इसी के साथ इस बार फिल्म में विजय सेतुपति भी एक ख़ास अंदाज़ में नज़र आएंगे.

'जेलर 2' के बारे में
बता दें कि साल 2023 में रिलीज हुई पहली ‘जेलर’ साल की सबसे बड़ी तमिल ब्लॉकबस्टर फिल्मों में शामिल रही थी और इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार परफॉर्म किया था. अब रजनीकांत की टाइगर के रूप में वापसी और पहले से भी बड़े स्टारकास्ट के साथ ‘जेलर 2’ से काफी उम्मीदें हैं.

अनिरुद्ध रविचंदर एक बार फिर फिल्म का म्यूजिक दे रहे हैं. विजय कार्तिक कन्नन ने सिनेमैटोग्राफी संभाली है, जबकि आर. निर्मल फिल्म के एडिटर हैं. डीआरके किरण प्रोडक्शन डिजाइनर हैं और चेतन डिसूजा ने एक्शन कोरियोग्राफी की है.

'जेलर 2' कब हो रही रिलीज?
बता दें कि कलानिधि मारन के प्रोडक्शन में सन पिक्चर्स के बैनर तले बनी ‘जेलर 2’ 15 अक्टूबर को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी. इसी के साथ फिल्म की रिलीज से पहले मेकर्स खास ‘जेलर 2 सुपर शो’ भी लेकर आ रहे हैं, जो 9 अक्टूबर से सन नेक्स्ट पर स्ट्रीम होगा.

 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

Box Office: थर्सडे को 'दृश्यम 3' के आगे छूटे 'द वन' और 'द पैराडाइज' के पसीने, जानें- 'हनुमान अंश' का हाल
थर्सडे को 'दृश्यम 3' के आगे छूटे 'द वन' और 'द पैराडाइज' के पसीने, जानें- कलेक्शन
प्रभास की 'फौजी' की नई रिलीज डेट आई सामने! जानें- किस दिन आएगा टीजर?
प्रभास की 'फौजी' की नई रिलीज डेट आई सामने! इस दिन आएगा टीजर
Box Office: बुधवार को भी 'दृश्यम 3' का चला जादू, 'द वन' से 'द पैराडाइज' का निकला दम , जानें- 'हनुमान अंश' का कलेक्शन
बुधवार को भी 'दृश्यम 3' का चला जादू, 'द वन' से 'द पैराडाइज' का निकला दम
Tuesday Box Office:मंगलवार को खूब चमकी 'दृश्यम 3', 'द पैराडाइज' का बिगड़ा खेल, जानें- 'द वन'- 'हनुमान अंश' का हाल
मंगलवार को खूब चमकी 'दृश्यम 3', 'द पैराडाइज' का बिगड़ा खेल
Advertisement

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
Embed widget