एक्सप्लोरर

Sawan Song: बॉलीवुड के इन गानों के साथ रोमांटिक अंदाज में कीजिए सावन का स्वागत, खो जाएंगे मस्ती में

बॉलीवुड की कई फिल्मों में सावन और सावन के महीनों को काफी खूबसूरती से फिल्माया और दिखाया गया है. इन 10 फिल्मों के गाने में इसकी शानदार झलक देखने को मिलती है. इसमें प्यार, विरह, श्रृंगार और गांव है.

आज से सावन महीना शुरू हो चुका है. सावन का महीना बेहद खास और रोमांटिक होता है. सावन में होने वाली बारिश में प्यार का एहसास बाकी महीनों से काफी अलग होता है. इसलिए बॉलीवुड फिल्मों में सावन के महीने में प्यार को धन-दौलत से भी ऊपर दिखाया गया है. याद करिए फिल्म 'रोटी कपड़ा और मकान' का वो गाना जिसमें दो टकिया की नौकरी और लाखों का सावन का बताया गया है. या फिर चुपके-चुपके का वो गाना जिसमें सावन के महीने में एक नायिका अपने नायक से आंखें मिलान को भी तड़प रही है. 

'हाय हाय रे मजबूरी'

फिल्म 'रोटी कपड़ा और मकान' मनोज कुमार और जीनत अमान का 'हाय हाय रे मजबूरी' सॉन्ग अब तक का सबसे पॉपुलर और हिट सावन सॉन्ग है.

'बहू बेगम'

साल 1967 में आई 'बहू बेगम' का सॉन्ग 'पड़ गए झूले सावन ऋतु आई रे' भी काफी हिट हुआ. इस गाने में मीना कुमारी थी. इसे लता मंगेश्कर और आशा भोंसले ने गाया. 

'सावन का महीना'

नूतन और सुनील दत्त स्टारर 'मिलन' का सॉन्ग 'सावन का महीना' आज भी लोगों के बीच खूब सुना जाता है. गाने के बोल सीधे लोगों के दिलों में उतरते हैं.

 'आया सावन झूम के' 

धर्मेंद्र और आशा पारेख स्टारर फिल्म का नाम ही सावन पर आधारित था. फिल्म का नाम 'आया सावन झूम के' है. फिल्म बेहद ही रोमांटिक थी. आया सावन झूम के में आशा पारेख और धर्मेंद ने गजब का डांस भी किया और सावन को एन्जॉय भी किया. 

'रिमझिम गिरे सावन'

मौसमी चटर्जी और अमिताभ बच्चन स्टारर 'मिलन' का सॉन्ग 'रिमझिम गिरे सावन' में मुंबई की बारिश को बेहद रोमांटिक अंदाज में दिखाया गया है. मौसमी चटर्जी के चेहरे पर मुस्कान और खुशी सावन की गहराइयों को बताते हुए दिख रही है. 

'अब के सजन सावन में'  

फिल्म 'चुपके-चुपके' में शर्मिला टैगोर और धर्मेंद्र को 'अब के सजन सावन में'  बेहद ही चुलबुले अंदाज में सावन को एन्जॉय करते हुए दिखाई देते हैं.

'सावन को आने दो'

अरुण गोविल और जरीना वहाब  स्टारर फिल्म 'सावन को आने दो' का टाइटल ट्रैक उस वक्त काफी चला. फिल्म की रोमांटिक कहानी आज भी पसंद की जाती है. 

'लगी आज सावन फिर वो झड़ी है'

सावन में प्रेमी-प्रेमिका या पति-पत्नी एक-दूसरे की दूरी बर्दाश्त नहीं कर सकते हैं. कुछ इसी तरह की फीलिंग को विनोद खन्ना और श्रीदेवी स्टारर चांदनी का 'लगी आज सावन फिर वो झड़ी है' सॉन्ग दर्शाता है. 

 

'सावन के झूलों ने'

सनी देओल और श्री देवी स्टारर 'निगाहें' में 'सावन के झूलों ने' काफी हिट हुआ. कहा जाता है कि सावन के महीने में एक पत्नी या नायिका अपने पति या नायक पास रहना चाहती है. सावन को एन्जॉय करना चाहती है. कुछ ऐसा ही पति या नायक का हाल होता है. ये गाना उसी का संकेत देता है.

 'सावनः द लव सीजन'         

साल 2006 में आई सलमान खान स्टारर 'सावनः द लव सीजन' में एक रोमांटिक सॉन्ग इसका टाइटल ट्रैक था. इस गाने को सुनिधि चौहान और शान ने बेहद खूबसूरती के साथ गाया. 

ये भी पढ़ें-

Raj Kundra Troll: कोर्ट में पेश होने से पहले राज कुंद्रा ने कैमरापर्सन्स को किया ऐसा इशारा, यूजर्स ने बोले- 'बेशर्म' और 'घमंडी'

Anushka Sharma Vacation: अनुष्का शर्मा ने शेयर की ब्रिटेन ट्रिप की नई तस्वीरें, जगह की खूबसूरती आपको कर देगी हैरान

 

ENT LIVE

ABP Shorts

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

5,000 करोड़ नेटवर्थ वाले टॉम क्रूज को मल्लिका शेरावत पर है क्रश? एक्ट्रेस बोलीं- साथ में पार्टी करते हैं...
5,000 करोड़ के मालिक टॉम क्रूज को है मल्लिका शेरावत पर क्रश? एक्ट्रेस के खुलासे ने मचाई सनसनी
'भारत ने 10 साल से बैन किया है...', पाकिस्तानी सिंगर आतिफ असलम हैं दुखी, कहा- लोग VPN पर गाने सुनते हैं
'भारत ने 10 साल से बैन किया...' आतिफ असलम हैं दुखी, कहा- लोग VPN पर गाने सुनते हैं
Awarapan 2 vs Batwara 1947: सनी देओल से ज्यादा इमरान हाशमी की फिल्म की हो रही एडवांस बुकिंग, चौंका देगा कलेक्शन
'बंटवारा 1947' से ज्यादा हो रही 'आवारापन 2' की एडवांस बुकिंग, चौंका देगा कलेक्शन
मुसलमान से शादी करके मोटी-भद्दी हो गई? ट्रोलिंग पर भड़कीं एक्ट्रेस, कहा- सेक्सी लड़कियां देखनी है तो...
मुसलमान से शादी करके मोटी-भद्दी हो गई? ट्रोलिंग पर भड़कीं एक्ट्रेस, कहा- सेक्सी लड़कियां देखनी है तो...

वीडियोज

Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रेप के आरोपी प्रज्वल रेवन्ना के पास जेल में मिला फोन, कांग्रेस सांसद ने साधा निशाना
रेप के आरोपी प्रज्वल रेवन्ना के पास जेल में मिला फोन, कांग्रेस सांसद ने साधा निशाना
सावन में संजय निषाद ने मछली को बताया 'शाकाहारी', बोले- 'बिना लहसुन-प्याज के बनाएं'
सावन में संजय निषाद ने मछली को बताया 'शाकाहारी', बोले- 'बिना लहसुन-प्याज के बनाएं'
कौन है रोनाल्डो के पहले बच्चे की मां? बॉलीवुड एक्ट्रेस से अफेयर की उड़ी थी अफवाह
कौन है रोनाल्डो के पहले बच्चे की मां? बॉलीवुड एक्ट्रेस से अफेयर की उड़ी थी अफवाह
Tuesday Box Office: मंगलवार को फिर गरजी 'स्पाइडर मैन', 'ओह माय डॉग' ने भी बढाई रफ्तार, जानें-DC और 'धमाल 4' का कलेक्शन
मंगलवार को फिर चमकी 'स्पाइडर मैन', जानें-'डीसी'- 'धमाल 4' का कलेक्शन
'रील का जमाना है, इन्फ्लुएंसर आपको...', पीएम मोदी का Gen Z को संदेश
'रील का जमाना है, इन्फ्लुएंसर आपको...', पीएम मोदी का Gen Z को संदेश
हॉर्मुज को लेकर US का बड़ा दावा, 1.5 करोड़ बैरल तेल की रोज हो रही सप्लाई
हॉर्मुज को लेकर US का बड़ा दावा, 1.5 करोड़ बैरल तेल की रोज हो रही सप्लाई
Salt Dry In Monsoon: मानसून में नमक डिब्बे में गीला हो जाता है? कहीं ये गलती तो नहीं कर रहे
मानसून में नमक डिब्बे में गीला हो जाता है? कहीं ये गलती तो नहीं कर रहे
German language: जर्मन भाषा सीखने के बाद कहां बना सकते हैं करियर?
जर्मन भाषा सीखने के बाद कहां बना सकते हैं करियर?
Embed widget