एक्सप्लोरर

The Boys Season 5: पागलपन दिखाते सुपरहीरोज की टोली फिर से आने वाली है, पहली झलक ने बढ़ाया क्रेज

The Boys Season 5: हॉलीवुड सुपरहीरो पर बेस्ड वेब सीरीज द बॉयज के सीजन 5 की झलक कॉमिक कॉन में दिखाई गई है, जिसे देख फैंस के बीच उत्सुक्ता की लहर दौड़ उठी है.

ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो की मशहूर वेब सीरीज द बॉयज अब अपने आखिरी सीजन के लिए तैयार है. हाल ही में अमेरिका के सैन डिएगो कॉमिक कॉन में इसका पहला टीजर दिखाया गया. टीजर की पहली झलक को देख फैंस में खुशी की लहर दौड़ गई है.

लोगों को जहां इस सीरीज के नए सीजन की बेसब्री से इंतजार था, वहीं अब यह सुनकर थोड़ा दुखी भी हो गए हैं कि यह आखिरी बार होगा जब वह अपने पसंदीदा कलाकारों को इन किरदारों में वापस से देख सकेंगे. 


The Boys Season 5: पागलपन दिखाते सुपरहीरोज की टोली फिर से आने वाली है, पहली झलक ने बढ़ाया क्रेज

होमलैंडर देश का नेता बन चुका है

टीजर की शुरुआत होती है होमलैंडर की स्पीच से, जो अब देश का नेता बन चुका है. वह कहता है कि अब वह देश को सुरक्षित बनाएगा. उसका इस बार का अंदाज पहले से भी ज्यादा डरावना और खतरनाक लगता है. उसकी बातों से साफ होता है कि अब उसका पागलपन एक नया रूप लेता नजर आएगा. 

अब वह सिर्फ एक सुपरहीरो ही नहीं रहा, उसकी हाथों में देश की ताकत लग चुकी है और शायद इस बार उसकी ताकत और पागलपन की लोई लिमिट नहीं होगी. जिसे देखकर साफ साफ लगता है कि कहानी अब एक बेहद ही खतरनाक मोड़ लेने वाली है.

टीजर में सरप्राइज भी देखने को मिला

इस बार टीजर में एक और बड़ा सप्राइज देखने को मिला, जैरेड पडेलेकी की छोटी सी झलक. वो सुपरनैचुरल सीरीज में लीड रोल में थे और अब द बॉयज में जेंसन एकल्स के साथ फिर से दिखेंगे. यह दोनों कलाकार सालों बाद पर्दे पर साथ में नजर आए, जिसे देखकर दर्शकों की पुरानी यादें ताजा हो गईं हैं.

हालांकि खबरें ये भी थीं कि इन लोगों के साथ तीसरे पुराने साथी मिशा कॉलिन्स भी इस सीजन में नजर आ सकते हैं. 

एश्ली की मुस्कान में छुपा है कोई गहरा राज 

टीजर के आखिर में एक बहुत ही चौंकाने वाला सीन देखने को मिलता है. आखिरी सीन में एश्ली बैरेट कैमरे की तरफ देखती हैं, पहले हल्की सी स्माइल देती हैं और फिर उनकी स्माइल अचानक से डरावनी बन जाती है. जिसे देख दर्शक सोचने पर मजबूर हो गए हैं कि क्या एश्ली के पास कोई गहरा राज छुपा हुआ है? या वो किसी बड़ी साजिश का हिस्सा बनने जा रही हैं. 

इस सीजन की शूटिंग 2 जुलाई 2025 को खत्म हो गई थी. निर्देशक एरिक क्रिपके ने सोशल मीडिया पर एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया था, जिसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा था कि यह आखिरी बार था जब मैंने इस सेट पर कदम रखा था, लेकिन अब इसे तोड़ दिया जाएगा. 

पोस्ट शेयर करते हुए उन्होंने अपनी पूरी टीम और दर्शकों का धन्यवाद किया और कहा कि उन्हें इस शो से जुड़कर बहुत कुछ सीखने को मिला है. 

कब होगी यह सीरीज रिलीज?

द बॉयज का पांचवां सीजन की अभी तक रिलीज डेट सामने नहीं आई है. इस सीरीज की रिलीज होने की उम्मीद साल 2026 में की जा रही है. लेकिन दर्शकों के लिए एक अच्छी खबर भी है कि जन वी की दूसरी पार्ट जल्द ही आने वाली है.

जन वी का सीजन 2 , सितम्बर 17, 2025 को रिलीज किया जाएगा , जिससे दर्शक द बॉयज की दुनिया से जुड़े भी रहेंगे और इंतजार भी थोड़ा आसान हो जाएगा. 

द बॉयज की आखिरी सीरीज केवल सुपरहीरो की  दुनिया को उल्टा दिखाता है बल्कि समाज की असलियत को भी सबके सामने लाएगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'राइज एंड फॉल 2' में हुआ तख्तापलट, अल्टीमेट रूलर की रेस से बाहर हुईं सोनम मलिक
'राइज एंड फॉल 2' में हुआ तख्तापलट, अल्टीमेट रूलर की रेस से बाहर हुईं सोनम मलिक
Dhoomakethu OTT Release: 'धूमकेतु' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- इस मलयालम कॉमेडी-ड्रामा को कहां देखें
'धूमकेतु' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- इस मलयालम कॉमेडी-ड्रामा को कहां देखें
अब 10 साल छोटी हसीना पर लट्टू हुए पवन सिंह, दे दिया साथ में फिल्म करने का ऑफर
10 साल छोटी हसीना पर लट्टू पवन सिंह, दिया साथ में फिल्म करने का ऑफर
IMDb पर 8+ रेटिंग, रोंगटे खड़े कर देंगी ये 4 मलयालम क्राइम-थ्रिलर फिल्में, क्लाइमेक्स हिला देगा
वो 4 मलयालम मर्डर मिस्ट्री फिल्में, जिनका सस्पेंस देखकर घूम जाएगा सिर

वीडियोज

Bollywood News: मुंबई प्रेसर कॉन्फ्रेंस के साथ IIFA 2027 का ग्रैंड काउंटडाउन हुआ शुरू (23.10.26)
Yeh Fitoor Tera:😱Saumya ने कर दिया दिल का हाल बयां! Proposal सुन खिसक गई Jeet की पैरों तले जमीन #sbs
Isha Malviya & Gurmeet Choudhary Interview: प्यार, फिटनेस और Tum Mere Ho पर खास बातचीत!
Ramayana Part 1 OTT Release: JioHotstar पर आएगी Ranbir Kapoor की फिल्म? जानें पूरा अपडेट!
Rashmika Mandanna ने Hindi Accent पर ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब, अपनी पहचान पर जताया गर्व!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इजरायल: वेस्ट बैंक बंद करने की तैयारी, सेना ने मार गिराए दो शूटर्स, नेतन्याहू ने क्या कहा?
इजरायल: वेस्ट बैंक बंद करने की तैयारी, सेना ने मार गिराए दो शूटर्स, नेतन्याहू ने क्या कहा?
UP MLC चुनाव 2026 का लेटेस्ट आंकड़ा, सबसे ज्यादा कहां हुई वोटिंग?
UP MLC चुनाव 2026 का लेटेस्ट आंकड़ा, सबसे ज्यादा कहां हुई वोटिंग?
ITBP DG के बयान पर बोले पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद- 'चीन के साथ...'
ITBP DG के बयान पर बोले पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद- 'चीन के साथ...'
'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार, देखें फोटोज
'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार
भारतीय क्रिकेटर ने 30 साल की उम्र में लिया संन्यास, किया भावुक पोस्ट
भारतीय क्रिकेटर ने 30 साल की उम्र में लिया संन्यास, किया भावुक पोस्ट
केरल के गवर्नर ऑफिस में सिर्फ बनेगा 'वेज खाना', कांग्रेस बोली- 'भगवा एजेंडे को...'
केरल के गवर्नर ऑफिस में सिर्फ बनेगा 'वेज खाना', कांग्रेस बोली- 'भगवा एजेंडे को...'
ऑपरेशन सिंदूर की हार नहीं पचा पा रहे मुनीर, कहा- 'पाकिस्तानी सेना भारत को...'
ऑपरेशन सिंदूर की हार नहीं पचा पा रहे मुनीर, कहा- 'पाकिस्तानी सेना भारत को...'
पंजाब में बीजेपी-शिअद का अलायंस पक्का? सुखबीर बादल के बयान से मिले संकेत
पंजाब में बीजेपी-शिअद का अलायंस पक्का? सुखबीर बादल के बयान से मिले संकेत
Embed widget