एक्सप्लोरर

एक बार फिर नकली नोटो की स्मगलिंग से Shahid Kapoor उड़ाएंगे होश, एक्टर ने Farzi 2 को किया कंफर्म, जानिए- कब आएगी ये सीरीज

Farzi 2: शाहिद कपूर ने फ़र्ज़ी के साथ ओटीटी प्लेटफॉर्म पर खूब धमाल मचाया था. इस सीरीज को काफी पसंद किया गया था. वहीं एक्टर ने अब अपने इस वेब शो के पार्ट 2 को भी कंफर्म कर दिया है.

Farzi 2: शाहिद कपूर ने सीरीज ‘फर्जी’ काफी हिट रही थी. पहला सीज़न एक नोट पर खत्म हुआ था और लोग आगे की कहानी के बारे में जानने के लिए काफी एक्साइटेड थे.साउथ एक्टर विजय सेतुपति इस वेब शो में एक पुलिस वाले के किरदार में नजर आए थे जबकि शाहिद कपूर ने ऐसे चोर का रोल प्ले किया था जिसने सबके होश उड़ा दिए थे. फर्जी के साथ शाहिद और विजय ने ओटीटी स्पेस में डेब्यू किया था.

शाहिद कपूर की फ़र्ज़ी 10 फरवरी, 2023 को अमेज़न प्राइम वीडियो पर रिलीज़ हुई थी और इसे दर्शकों के साथ-साथ क्रिटिक्स से भी पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला था. राज और डीके द्वारा निर्देशित, सीरीज में शाहिद और विजय सेतुपति के अलावा के के मेनन, राशि खन्ना और भुवन अरोड़ा ने दमदार एक्टिंग की थी. वहीं फैंस इस सीरीज के दूसरे पार्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे और अब लग रहा है कि फैंस की ये ख्वाहिश जल्द पूरी होने वाली है.

क्या फर्जी का दूसरा सीजन आएगा?
हाल ही में पिंकविला को दिए एक इंटरव्यू में सीरीज में सनी का किरदार निभाने वाले शाहिद कपूर ने फर्जी 2 को कंफर्म कर दिया है. शाहिद ने कहा कि फ़र्ज़ी का दूसरा सीज़न आएगा. "मेरा मतलब है, रिएक्शन अमेजिंग था. इसके अलावा, जिस तरह से कहानी एंड हुई, वह ओपन-एंडेड थी इसलिए बहुत कुछ होने की संभावना है, इसलिए फ़र्ज़ी 2 होगी, और अगर कुछ और भी हो जो मुझे पसंद है, मैं करूंगा, लेकिन अभी तक, मैंने ओटीटी के लिए किसी भी चीज के लिए हां नहीं कहा है क्योंकि इस साल मेरी दो रिलीज थीं, इसलिए मैं अब थिएटर के लिए कुछ चीजें करने जा रहा हूं. लेकिन फर्जी 2 जरूर बनेगी. "

 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by prime video IN (@primevideoin)

बता दें कि इससे पहले शाहिद कपूर अली अब्बास जफर की एक्शन-थ्रिलर फिल्म ब्लडी डैडी में भी नजर आए थे, जिसमें संजय कपूर, डायना पेंटी, रोनित रॉय, राजीव खंडेलवाल, अंकुर भाटिया और विवान भटेना भी थे.

शाहिद कपूर वर्क फ्रंट
वर्क फ्रंट की बात करें तो  शाहिद जल्द ही कृति सेनन के साथ एक अनटाइटल्ड प्रोजेक्ट में दिखाई देंगे. शाहिद-कृति की फिल्म 9 फरवरी, 2024 को रिलीज़ होगी और इसमें वेटरन एक्टर धर्मेंद्र भी नजर आएंगें. दिलचस्प बात ये है इस फिल्म में शाहिद और कृति की जोड़ी पहली बार ऑन-स्क्रीन नजर आएगी.

 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Shahid Kapoor (@shahidkapoor)

ये भी पढें:  Amitabh Bachchan Birthday: अजय देवगन से अनुपम खेर तक...बॉलीवुड सितारों ने अनदेखी तस्वीरें शेयर कर 'शहंशाह' को विश किया बर्थडे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Ikka First Review Out: सनी देओल, अक्षय खन्ना की कमाल परफॉर्मेंस, क्लाइमेक्स उड़ा देगा होश, आ गया 'इक्का' का फर्स्ट रिव्यू
सनी देओल, अक्षय की कमाल परफॉर्मेंस, क्लाइमेक्स उड़ा देगा होश, आ गया 'इक्का' का फर्स्ट रिव्यू
सनी देओल और अक्षय खन्ना की Ikka क्यों देखें? ओटीटी पर मचाया गदर, जानें वजह
सनी देओल और अक्षय खन्ना की Ikka क्यों देखें? ओटीटी पर मचाया गदर, जानें वजह
कुशाल टंडन ने शिवांगी जोशी को दिया धोखा? श्रेया कालरा का बड़ा खुलासा, कहा- 'मुझे डीएम किया था'
कुशाल टंडन ने शिवांगी जोशी को दिया धोखा? श्रेया कालरा का बड़ा खुलासा, कहा- 'मुझे डीएम किया था'

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
एक से ज्यादा शादी की तो जाएगी सरकारी नौकरी! BJP शासित इस राज्य में हुआ बड़ा फैसला
एक से ज्यादा शादी की तो जाएगी सरकारी नौकरी! BJP शासित इस राज्य में हुआ बड़ा फैसला
Bankipur Bypoll Live Updates: बांकीपुर से BJP के अभिषेक सिन्हा नहीं नीरज कुमार लड़ेंगे, क्या बोले CM सम्राट चौधरी?
Live: बांकीपुर से BJP के अभिषेक सिन्हा नहीं नीरज कुमार लड़ेंगे, क्या बोले सम्राट चौधरी?
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
तेल नहीं, 220 मिलियन टन जिंक-लेड का खजाना! क्या ईरान की जंग के पीछे छिपा है असली खेल?
तेल नहीं, 220 मिलियन टन जिंक-लेड का खजाना! क्या ईरान की जंग के पीछे छिपा है असली खेल?
CUET स्कोर वालों के लिए बड़ी खबर, CUSB में UG एडमिशन शुरू; 16 जुलाई तक करें आवेदन
CUET स्कोर वालों के लिए बड़ी खबर, CUSB में UG एडमिशन शुरू; 16 जुलाई तक करें आवेदन
Embed widget