एक्सप्लोरर

Shah Rukh Khan की नकल कर रहे हैं कोरियाई? नए कोरियन ड्रामा का टीजर देख फैंस ने पूछे सवाल

Shah Rukh Khan-Korean Show Connection: एक नए के-ड्रामा का टीजर बहुत तेजी से वायरल हो गया है. शाहरुख खान के फैंस को इसमें कुछ ऐसा मिल गया है कि वो इसे शाहरुख के एक फेमस किरदार से कंपेयर करने लगे हैं.

Shah Rukh Khan-Korean Show Connection: कोरियन ड्रामा यानी के-ड्रामा के फैंस इंडिया में बहुत तेजी से बढ़े हैं. स्क्विड गेम जैसे तमाम कोरियन सीरीज को इंडिया में बहुत प्यार मिला है. रोमांटिक सीरीज में उनका कहानी कहने का तरीका बॉलीवुड में 90 के दशक में आने वाली बॉलीवुड फिल्मों की तरह होने की वजह से इंडियन्स उनमें शाहरुख खान वाला नॉस्टैल्जिया ढूंढते हैं. 

अपनी अलग और अनूठी कहानियों को अट्रैक्टिव तरीके से पेश करने की वजह से कोरियन ड्रामा इंडिया समेत दुनिया के दूसरे देशों में भी पसंद किए जाते हैं.बात शाहरुख खान के ढूंढने की हो ही रही है तो बता दें कि कोरिया के एक शो 'अंडरकवर हाईस्कूल' का टीजर रिलीज किया गया है. और अब इंडियन ऑडियंस ने इस छोटे से टीजर में भी शाहरुख खान को ढूंढ लिया है. 

क्या कोरियन शो में दिखे शाहरुख?
नहीं, नहीं ऐसा नहीं है कि शाहरुख खान 'अंडरकवर हाईस्कूल' में काम कर रहे हैं. असल में बात ये है कि इस टीजर को देखते ही शाहरुख खान के फैंस को उनकी साल 2004 में आई सुपरहिट फिल्म 'मैं हूं ना' की याद आ गई है. चलिए जानते हैं कि आखिर माजरा क्या है

असल में 7 जनवरी को कोरियाई एक्शन कॉमेडी ड्रामा 'अंडरकवर हाईस्कूल' का टीजर रिलीज किया गया था जो ऑनलाइन वायरल हो चुका है. टीजर में कोरियन एक्टर और सिंगर सियो कांग जून खुफिया एजेंसी के तौर पर दिख रहे हैं, जो किन्हीं वजहों से डिमोट होकर हाईस्कूल स्टूडेंट बनकर आते हैं. इसके बाद, वो अंडरकवर मिशन के तहत दुश्मनों से लड़ते दिखते हैं.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Mansi (@glowandglobble)

फैंस कह रहे- 'कोरियन मैं हूं ना'
टीजर के वायरल होते ही फैंस इसकी तुलाना शाहरुख की मैं हूं ना फिल्म से करने लगे हैं. इस फिल्म में शाहरुख मेजर राम बने थे, जो अंडरकवर मिशन के तहत एक कॉलेज में जाते हैं और दुश्मनों से लड़ते हैं. इस टीजर को देखकर एक फैन लिखा है- मैं हूं ना कोरियन वर्जन, तो वहीं दूसरे यूजर ने कमेंट कर मेजर राम की तलाश शुरू कर दी. उसने लिखा- कोरियन मेजर राम प्रसाद शर्मा.

वहीं एक यूजर ने तो मजेदार कमेंट कर मिस चांदनी को ढूंढना शुरू कर दिया. उसने लिखा- मिस चांदनी कहां हैं. बता दें कि मैं हूं ना में मिस चांदनी के किरदार में सुष्मिता सेन दिखी थीं. तमाम यूजर्स ऐसे कमेंट कर इस कोरियन सीरीज में शाहरुख खान का ढूंढते नजर आ रहे हैं.

कब रिलीज होगा 'अंडरकवर हाईस्कूल'
ये टीवी शो एक एनआईएस एजेंटी की कहानी है जिसमें वो एक सीक्रेट मिशन पर जाता है. चोई जंग इन के निर्देशन में बना ये शो 21 फरवरी 2025 को रिलीज होगा. अब फैंस को इसका इंतजार है और वो शो देखकर ये पक्का करना चाहते हैं कि क्या सच में ये शो मैं हूं ना से इंस्पायर्ड है?

बता दें कि बॉलीवुड में कई फिल्में कोरियन फिल्मों की रीमेक या उनसे इंस्पायर्ड थीं. जैसे संजय दत्त की जिंदा और भट्ट कैंप की एक विलेन भी कोरियन फिल्मों का ही हिंदी वर्जन हैं.

और पढ़ें: शर्टलेस फोटो में पोज देते दिखे इब्राहिम अली खान, तो फिटनेस पर फिदा हुईं पलक तिवारी, किया ये कमेंट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'हम एक दूसरे को डेट नहीं कर रहे', शिवांगी जोशी और हर्षद चोपड़ा हर तरफ दे रहे सफाई, शिल्पा बोली- साथ-साथ रहोगे तो लोग पूछेंगे ही
'हम एक दूसरे को डेट नहीं कर रहे', शिवांगी जोशी और हर्षद चोपड़ा हर तरफ दे रहे सफाई
'धमाल' से 'टोटल धमाल' तक, OTT पर कहां देखें अजय देवगन की पॉपुलर फ्रेंचाइजी की सभी फिल्में?
'धमाल' से 'टोटल धमाल' तक, ओटीटी पर कहां देखें फ्रेंचाइजी की सभी फिल्में?
Lenin OTT Release: थिएट्रिकल रन के बाद ओटीटी पर कब और कहां रिलीज होगी अखिल अक्किनेनी की 'लेनिन', जानें- पूरी डिटेल्स
थिएट्रिकल रन के बाद ओटीटी पर कब और कहां रिलीज होगी 'लेनिन', जानें- पूरी डिटेल्स
Lock Upp 2: 'लॉक अप 2' होस्ट करने के लिए फराह खान ले रही हैं मोटी रकम, रितेश देशमुख की फीस जानकर भी रह जाएंगे हैरान
'लॉक अप 2' होस्ट करने के लिए फराह खान ले रही हैं मोटी रकम, रितेश देशमुख की फीस जानकर भी रह जाएंगे हैरान

वीडियोज

June 2026 Car Sales Report: Tata Punch No.1 | Maruti को लगा बड़ा झटका? #tata #maruti #autolive
'Lock Upp 2' में Shreya Kalra का दावा, Kushal Tandon और Shivangi Joshi के रिश्ते पर किया बड़ा खुलासा
Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
'मैं नरोत्तम मिश्रा को बहुत अच्छे से जानता हूं, वो...', दतिया बवाल के बीच बोले कैलाश विजयवर्गीय
'मैं नरोत्तम मिश्रा को बहुत अच्छे से जानता हूं, वो...', दतिया बवाल के बीच बोले कैलाश विजयवर्गीय
'आज मोदी हमारा फोन भी नहीं उठाते', शहबाज शरीफ के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- पाकिस्तान ने गंवाया मौका
'आज मोदी हमारा फोन नहीं उठाते', शहबाज के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- PAK ने गंवाया मौका
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं बॉलीवुड के 'संस्कारी बाबूजी'? दोस्त ने बताया आलोक नाथ का हाल, बोले- 'अब वो पूरी तरह बदल.....
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं आलोक नाथ? दोस्त ने किया खुलासा, बोले- 'वो अब एक्टिंग से दूर...'
IND vs ENG 5th T20 Playing 11: आज खेलेंगे संजू सैमसन? कौन होगा बाहर, देखें पांचवें टी20 के लिए भारत की संभावित प्लेइंग XI
आज खेलेंगे संजू सैमसन? कौन होगा बाहर, देखें पांचवें टी20 के लिए भारत की संभावित प्लेइंग XI
बारुईपुर रेप-मर्डर के आरोपी इंद्रजीत मंडल की हुई थी पीट-पीटकर हत्या, CM शुभेंदु बोले- इसे लिंचिंग नहीं मानेंगे
बारुईपुर रेप-मर्डर के आरोपी इंद्रजीत मंडल की हुई थी पीट-पीटकर हत्या, CM शुभेंदु बोले- इसे लिंचिंग नहीं मानेंगे
'योगी जी के इशारे पर अखिलेश...', सपा चीफ के सनातन ही समाजवाद वाले बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
'योगी जी के इशारे पर अखिलेश...', सपा चीफ के सनातन ही समाजवाद वाले बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
Parallel Universe पर रिसर्च कर रहा था 78 साल का शख्स, अचानक हुआ लापता; सोशल मीडिया पर गरमाई बहस 
Parallel Universe पर रिसर्च कर रहा था 78 साल का शख्स, अचानक हुआ लापता; सोशल मीडिया पर गरमाई बहस 
Embed widget