एक्सप्लोरर

Jawan OTT Release: शाहरुख खान का बर्थडे पर फैंस को रिटर्न गिफ्ट, OTT पर रिलीज हुई Jawan , जानें कहां देख सकते हैं

Jawan OTT Release: शाहरुख खान ने अपने बर्थडे पर फैंस को बड़ा तोहफा दिया है. किंग खान की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘जवान’ फाइनली ओटीटी पर रिलीज हो गई है. अब घर बैठे इस एक्शन-थ्रिलर को एंजॉय किया जा सकता है.

Jawan Release On OTT: शाहरुख खान आज अपना 58वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं. ऐसे में सुपरस्टार ने फैंस को भी बड़ी ट्रीट दी है. दरअसल बॉक्स ऑफिस में खूब धमाल मचाने के बाद अब फाइनली शाहरुख खान के बर्थडे पर ‘जवान’ को ओटीटी पर रिलीज कर दिया गया है.

चलिए यहां जानते हैं किंग खान की ब्लॉकबस्टर एक्शन-थ्रिलर ‘जवान’ को ओटीटी के किस प्लेटफॉर्म पर देखा जा सकता है.

ओटीटी के किस प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई ‘जवान’
शाहरुख खान की ‘जवान’ का जादू दर्शकों के सिर चढ़कर बोला है. इस फिल्म ने देश-विदेश में ताबड़तोड़ नोट छापे हैं. भारत में जहां ‘जवान’ ने 640 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर इतिहास रच दिया है तो वहीं वर्ल्डवाइड भी ये फिल्म 11 सौ करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर चुकी है. वहीं थिएटर्स में खूब धमाल मचाने वाली इस फिल्म की ओटीटी रिलीज का भी फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे थे. और किंग खान के बर्थडे के मौके पर ये इंतजार खत्म हो गया है. दरअसल ‘जवान’ को ओटीटी पर रिलीज कर दिया गया है. शाहरुख खान के जन्मदिन के खास मौके पर फैंस को तोहफा देते हुए ‘जवान’ को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज कर दिया गया. यानी अब घर बैठे साल की सबसे बड़ी फिल्म ‘जवान’ को एंजॉय किया जा सकता है.

अब देखना ये है कि सिनेमाघरों में दो महीने से ज्यादा समय तक गदर मचाने वाली ‘जवान’ को ओटीटी पर कैसा रिस्पॉन्स मिलता है.ॉ

 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Netflix India (@netflix_in)

SRK ने अनोखे अंदाज में ‘जवान’ की OTT रिलीज की अनाउंसमेंट की थी
बता दें कि गुरुवार, 2 नवंबर को ‘जवान’ के ओटीटी प्लेटफॉर्म ने मजेदार अंदाज में डिजिटल रिलीज की घोषणा की. ठीक आधी रात को, जैसे ही शाहरुख खान 58 साल के हुए, एक प्रोमो जारी किया गया जिसमें उनकी गर्ल गैंग के साथ उनका किरदार भी दिखाया गया.

प्रोमो में, शाहरुख ने प्लेटफॉर्म को अगले दो मिनट के भीतर फिल्म को ओटीटी पर रिलीज करने की धमकी दी थी.

प्रोमो में शाहरुख खान नेटफ्लिक्स के सर्वर रूम में बैठे हुए नजर आते हैं और कहते हैं, “ गेस करो हम कहा हैं. बैकग्राउंड से आवाज आती है शाहरुख... इसके बाद शाहरुख कहते हैं  अगले दो मिनट में ‘जवान’ रिलीज कर दो नहीं तो मैं तुम्हारे टुडुम का बना दूंगा बुडुम...ये सुनकर बैकग्राउंड से आवाज आती है हम इसे रिलीज कर रहे हैं वीकेंड पर..इस पर एसआरके कहते हैं बाय बाय नेटफ्लिक्स... वहीं ब्रैकग्राउंड से फिर आवाज आती है, नो-नो प्लीज मेरी मन्नत है आपसे ये सुनकर शाहरुख कहते हैं ए मन्नत तो मेरी है. इसके बाद फिर बैकग्राउंड वाली आवाज कहती है आप बहुत फनी हो सर लेकिन ये सुनकर शाहरुख खो गुस्सा आ जाता है और वे कहते हैं चापलूसी मत कर और वे काउंटडाउन शुरू कर देते हैं. और फिर फाइनली नेटफिल्क्स ‘जवान’ को रिलीज कर देता है.

 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Netflix India (@netflix_in)

 

जवान’ बॉलीवुड की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म है
बता दे कि ‘जवान’  को एटली ने डायरेक्श किया है. फिल्म में शाहरुख खान ने डबल रोल प्ले किया है और उनकी दोहरी भूमिका को बहुत प्यार मिला है. फिल्में में किंग खान की नयनतारा के साथ ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री को भी काफी पंसद किया गया है. फिल्म के अन्य कलाकारों की टोली में विजय सेतुपति, सान्या मल्होत्रा, रिद्धि डोगरा, प्रियामणि, गिरिजा ओक, सुनील ग्रोवर सहित कईं एक्टर्स शामिल हैं. इतना ही नहीं ‘जवान’ में  दीपिका पादुकोण और संजय दत्त ने भी दमदार कैमियो कर सुर्खी बटोरी है. वहीं ‘जवान’ बॉलीवुड की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन चुकी है.

ये भी पढ़ें: Karwa Chauth 2023: शिल्पा शेट्टी से लेकर गीता बसरा तक, करवाचौथ मनाने Anil Kapoor के घर पहुंचीं ये बॉलीवुड हसीनांए, देखें तस्वीरें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Jana Nayagan की ओटीटी रिलीज का ऐलान, लेकिन एक बुरी खबर, यहां पढ़ें पूरी डिटेल्स
'जन नायकन' की ओटीटी रिलीज का ऐलान, लेकिन एक बुरी खबर, यहां पढ़ें पूरी डिटेल्स
Welcome To The Jungle अब ओटीटी पर मचाएगी धमाल, जानें- कब और कहां होगी रिलीज
'वेलकम टू द जंगल' अब ओटीटी पर होगी रिलीज, जानें- कब और कहां?
'वेलकम टू द जंगल' से 'चेन्नई लव स्टोरी' तक, इस हफ्ते OTT पर रिलीज हो रही ये 8 नई फिल्में-सीरीज
इस हफ्ते OTT पर रिलीज हो रही ये 8 नई फिल्में-सीरीज, मिलेगा फुल एंटरटेनमेंट
'ऑपरेशन सफेद सागर' ही नहीं, इन फिल्मों में भी अटल बिहारी वाजपेयी बने अंजन श्रीवास्तव
'ऑपरेशन सफेद सागर' ही नहीं, इन फिल्मों में भी अटल बिहारी वाजपेयी बने अंजन श्रीवास्तव

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget