एक्सप्लोरर

20 किलो के लहंगे में 8 बार घुमाया, 'कुर्सियों' को भी करना पड़ता है काम, संजय लीला भंसाली की हीरामंडी के सेट पर ऐसा था माहौल

Heeramandi: संजय लीला भंसाली की हीरामंडी की हर तरफ चर्चा हो रही है. इस सीरीज के लिए संजय लीला भंसाली ने बहुत मेहनत की है और सभी स्टार्स भी खूब मेहनत करवाई है.

Heeramandi: संजय लीला भंसाली अपने काम को लेकर कितने सीरियस हैं, ये तो सभी जानते हैं. वो फिल्मों की शूटिंग के वक्त हर एक छोटी चीज को फोकस में रखते हैं और बारीकियों पर प्रॉपर ध्यान देते हैं. उनकी फिल्मों में उनकी क्रिएटिविटी और विजन साफ देखने को मिलता है. इन दिनों फिल्ममेकर संजय लीला भंसाली वेब सीरीज हीरामंडी को लेकर खबरों में हैं. 

इस सीरीज में सोनाक्षी सिन्हा, ऋचा चड्ढा, शर्मिन सेगल, संजीदा शेख, मनीषा कोईराला जैसे स्टार्स नजर आए हैं. अब स्टार्स ने संजय लीला भंसाली के काम के बारे में बात की है. 

ऋचा ने डांस सीक्वेंस की शूटिंग के बारे में बात करते हुए कहा, 'आपको बहुत कुछ करना नहीं होता है. आपने 20 किलो का लहंगा पहना हुआ है और आपको 8 बार घूमना है. जब आप मार्क पर पहुंचते हैं तो आपको रुकना होता है, ऊपर देखना है और आपकी लेफ्ट आंख से आंसू बहाना होगा.'

संजय लीला भंसाली अपने काम को लेकर कितने पर्टिकुलर हैं इसके बारे में ऋचा ने बताया, 'आपने वो पोस्टर्स देखें होंगे जिनमें मेरे सिर पर फूल हैं. वो फूल कई बार बदले गए. वो बोलते थे कि इन गुलाब को बदल दो.'

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Netflix India (@netflix_in)

'सेट पर कुर्सियां भी काम करती हैं'
वहीं संजीदा शेख ने बताया कि सेट पर प्रॉप्स भी अहम भूमिका निभाते हैं. उन्होंने कहा, 'सेट पर कुर्सी भी काम कर रही होती थी. उसका भी कैरेक्टर होता है. सेट पर जितने भी प्रॉप्स हैं, यहां तक कि बैकग्राउंड में लगे पर्दों का भी काम होता था.' सोनाक्षी सिन्हा ने भी संजय लीला भंसाली की तारीफ करते हुए कहा कि उनके जैसा विजन किसी के पास नहीं है. सोनाक्षी ने एग्जांपल देते हुए कहा- कभी डेकोरेटिव लैंप बुझ जाता था, कभी पर्दे प्रॉपर क्रीज वाले नहीं थे. तो कभी ड्रेस की ड्रेप ठीक नहीं थी.

संजय लीला भंसाली की भांजी शर्मिन सेगल ने बताया, ' एक उन्होंने एक धागा देख लिया. दरअसल, एक क्लोजअप शॉट में ड्रेस से धागा निकलता दिख रहा था तो उन्होंने सीन को कट किया और रीटेक लिया.'

ये भी पढ़ें- Ankita Lokhande का डांस देख यूजर्स ने उड़ाया मेंटल हेल्थ का मजाक, भड़कीं एक्ट्रेस ने यूं दिया ट्रोल्स को जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
Raktanchal 3 OTT Release: ओटीटी पर रिलीज हुई 'रक्तांचल 3', पूर्वांचल में फिर शुरू हुआ सत्ता और खूनी खेल
ओटीटी पर रिलीज हुई 'रक्तांचल 3', पूर्वांचल में फिर शुरू हुआ सत्ता और खूनी खेल
'अफेयर होने में क्या गलत बात है?', शिल्पा-श्रेया पर फूटा धीरज धूपर की पत्नी विन्नी अरोड़ा का गुस्सा, देखें वीडियो
'अफेयर होने में क्या गलत बात है?', शिल्पा-श्रेया पर फूटा धीरज धूपर की पत्नी विन्नी अरोड़ा का गुस्सा
Friday OTT Release: ओटीटी पर इस फ्राइडे रिलीज हो रहीं क्राइम थ्रिलर से लेकर हॉरर K ड्रामा तक 8 नई फिल्में-सीरीज, वीकेंड पर करें बिंज वॉच
ओटीटी पर इस फ्राइडे रिलीज हो रहीं 8 नई फिल्में-सीरीज, वीकेंड पर करें बिंज वॉच

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या अमेरिका के सैनिकों में हो गई मर्दाना कमी? चर्चा में ट्रंप प्रशासन का अनोखा फैसला
क्या अमेरिका के सैनिकों में हो गई मर्दाना कमी? चर्चा में ट्रंप प्रशासन का अनोखा फैसला
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
JJD की वीणा मानवी ने बताया क्यों रद्द हुआ नामांकन, बोलीं- 'आज नीतीश कुमार CM होते तो…'
JJD की वीणा मानवी ने बताया क्यों रद्द हुआ नामांकन, बोलीं- 'आज नीतीश कुमार CM होते तो…'
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
मानसून सत्र: ‘फिर वही करने जा रही सरकार’, परिसीमन बिल लाने की खबर से भड़के खरगे, PM मोदी को लेटर
‘फिर वही करने जा रही सरकार’, संसद में परिसीमन बिल लाने की खबर से भड़के खरगे, PM मोदी को लिखा लेटर
ममता को झटके पर झटका! मदन मित्रा के बाद अब कोयल मलिक का इस्तीफा, भूपेन्द्र यादव से की मुलाकात
ममता को झटके पर झटका! मदन मित्रा के बाद अब कोयल मलिक का इस्तीफा, भूपेन्द्र यादव से की मुलाकात
Embed widget