एक्सप्लोरर

BB OTT 2: 'बिग बॉस ओटीटी 2' मे क्या कुछ होगा नया, कब और कहां होगा स्ट्रीम, कौन होंगे कंटेस्टेंट? यहां जानिए सारी डिटेल्स

Bigg Boss OTT 2: सलमान खान का रियलिटी शो बिग बॉस ओटीटी 2 जल्द ही स्ट्रीम होने वाला है. इस बार इस शो में काफी कुछ नया देखने को मिलेगा साथ ही ऑडियंस को भी पावर मिलेगी.

Bigg Boss OTT 2: बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 को लेकर फैंस में काफी एक्साइटमेंट हैं.खास बात ये है कि इस सीजन को बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान होस्ट कर रहे हैं. हाल ही में शो का ऑफिशियल प्रोमो भी रिलीज किया गया था. जिसमें सलमान खान ने शो से जुड़ी कई डिटेल्स शेयर की थी. वहीं प्रोमो आने के बाद से ही फैंस इसके ऑनलाइन स्ट्रीम होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. चलिए यहां जानते हैं बिग बॉस ओटीटी 2 कब और कहां स्ट्रीम होगा और शो के कंटेस्टेंट्स को तौर पर कौन-कौन सेलेब्स नजर आ सकते हैं?

बिग बॉस ओटीटी 2 में कौन-कौन सेलेब्स आ सकते हैं नजर?
प्रोमो जारी होने के बाद से, बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 की खूब चर्चा हो रही है. इस शो के कंटेस्टेंट के तौर पर कई नाम सामने आ रहे हैं. इनमें शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा, कुणाल कामरा, सूरज पंचोली, योहानी, सीमा तपारिया, महीप कपूर, जिया शंकर, पूजा गौर, अविनाश सचदेव, आवेज दरबार, अंजली अरोड़ा, पलक पुरसवानी के शो में हिस्सा लेने की खूब चर्चा हो रही हैं. हालांकि अभी तक मेकर्स ने कंटेस्टेंट की ऑफिशियल लिस्ट जारी नहीं की है.

 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Salman Khan (@beingsalmankhan)

बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 से क्या होगा नया?
‘बिग बॉस ओटीटी सीज़न 2’ में कई चीजें पहली बार देखने को मिलेंगी. सीजन 2 में दर्शकों को भी पावर दी गई है और वे कंटेस्टेंट के राशन को कंट्रोल कर सकते हं. बिग बॉस के इतिहास में पहली बार ऑडियंस के  पास रोज के कामों से संबंधित रिजल्ट को आकार देने की लास्ट पावर होगी. शो में मल्टीकैमरा स्ट्रीमिंग भी पेश की गई है ताकि ऑडियंस घर के हर कोने में हो रही हर चीज को देख सकें. लाइव चैटिंग सहित कई और चीजें इस सीजन को खास बनाने वाली हैं. घर के अंदर 360-डिग्री कैमरा व्यू के साथ, दर्शकों को एक्सक्लूसिव कट्स के अलावा 1000+ घंटे का लाइव कंटेंट देखने को मिलेगा और चौबीसों घंटे घर से कंटेंट भी मिलता रहेगा.

कब और कहां देखें बिग बॉस ओटीटी सीजन 2?
बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 की स्ट्रीमिंग 17 जून  2023 से ओटीटी पर शुरू होगी और इसे कभी भी जियो सिनेमा और वूट सिलेक्ट पर देखा जा सकता है. इसे ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर फ्री में देखा जा सकता है।

BB OTT 2: 'बिग बॉस ओटीटी 2' पर होगा खूब धमाल, शो को सलमान खान के साथ कृष्णा अभिषेक भी करेंगे होस्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Friday OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
ऋचा चड्ढा ने पहली नॉन-फिक्शन सीरीज 'मुसाफिरी' का ऐलान किया, 8 एपिसोड में दिखेगी मुंबई की अनसुनी कहानियां
ऋचा चड्ढा ने पहली नॉन-फिक्शन सीरीज 'मुसाफिरी' का ऐलान किया, 8 एपिसोड में दिखेगी कहानियां
'पवन सिंह ने जबरदस्ती किसिंग सीन करवाया', भोजपुरी पावर स्टार पर काजल राघवानी के आरोप
'पवन सिंह ने जबरदस्ती किसिंग सीन करवाया', भोजपुरी पावर स्टार पर काजल राघवानी के आरोप
Idhayam Murali OTT Release: तमिल फिल्म 'इधयम मुरली' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब और कहां देख सकते हैं
तमिल फिल्म 'इधयम मुरली' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब और कहां देख सकते हैं

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
Friday OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
Embed widget