एक्सप्लोरर

'पंचायत 5 की स्क्रिप्ट लीक हो चुकी है', नीना गुप्ता का बड़ा खुलासा, जानें अगले सीजन में क्या-क्या होगा

Panchayat Season 5: 'पंचायत' के लेखक चंदन कुमार ने बताया कि पांचवें सीजन में कई सवालों के जवाब मिलेंगे. वहीं नीना गुप्ता ने खुलासा किया है कि 'पंचायत सीजन 5' की स्क्रिप्ट पहले ही लीक हो चुकी है.

Panchayat Season 5: हिट वेब सीरीज 'पंचायत' में मंजू देवी का किरदार निभाने वाली दिग्गज एक्ट्रेस नीना गुप्ता ने हाल ही में एक चौंकाने वाला खुलासा किया. आईएएनएस से बात करते हुए उन्होंने बताया कि सीरीज के सीजन 5 की स्क्रिप्ट पहले ही लीक हो चुकी है.

आईएएनएस ने पहले फैंस की ओर से 'पंचायत' की टीम से तीन बड़े सवाल पूछे जैसे चुनाव कौन जीतेगा?, सचिव जी और रिंकी की लव स्टोरी कितनी आगे बढ़ेगी? और क्या सचिव जी आखिरकार अपनी सरकारी परीक्षा पास कर लेंगे या नहीं?

मजेदार और दिलचस्प होगा 'पंचायत सीजन 5'
इन सवालों का जवाब देते हुए 'पंचायत' के लेखक चंदन कुमार ने कहा- 'तीन सवाल तो हैं ही, लेकिन एक और बड़ा सवाल है कि प्रधान जी को किसने गोली मारी? ये सवाल मिलाकर अब सीरीज से जुड़े चार बड़े सवाल हो गए. इन सभी सवालों का जवाब आपको सीजन 5 में मिलेगा. कुछ जवाब सीधे-सपाट होंगे और कुछ में ट्विस्ट होंगे. मुझे लगता है कि यही चीजें सीजन 5 को मजेदार और दिलचस्प बनाएंगी.'

'स्क्रिप्ट लीक हो गई है...'
'मंजू देवी' के चुनाव जीतने की संभावना और अगले सीजन में चौंकाने वाले सीन्स की बात पर नीना गुप्ता ने हंसते हुए कहा- 'स्क्रिप्ट लीक हो गई है. तैयार रहो अगला सीजन देखने के लिए, क्योंकि कहानी पहले ही बाहर आ चुकी है.' जब लेखक चंदन कुमार से पूछा गया कि क्या सीजन 3 के रिलीज होने से पहले ही सीजन 4 की स्क्रिप्ट तैयार की जा चुकी थी? इस पर उन्होंने कहा- 'हां, मैंने पहले ही लिखना शुरू कर दिया था. सीजन 3 के रिलीज होने तक स्क्रिप्ट का काफी हिस्सा तैयार हो चुका था, और कुछ ही महीनों बाद, हम सीजन 4 की शूटिंग कर रहे थे.'

'पंचायत' के बारे में
बता दें कि 'पंचायत सीजन 4' 24 जून को रिलीज हुआ था. इस सीजन में सभी कलाकार अपने पुराने किरदार में नजर आए. अभिषेक त्रिपाठी जहां सचिव जी के किरदार में दिखे, वहीं नीना गुप्ता मंजू देवी की भूमिका में नजर आईं. कहानी फुलेरा गांव के इर्द-गिर्द घूमती है, जहां राजनीति का माहौल बना हुआ है. प्रधान जी और भूषण के बीच की दुश्मनी ज्यादा बढ़ गई है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सुप्रीम कोर्ट ने कॉमेडियन समय रैना पर लगाया 3 लाख का जुर्माना, कहा- अदालत को हल्के में लिया
सुप्रीम कोर्ट ने समय रैना पर लगाया 3 लाख का जुर्माना, कहा- अदालत को हल्के में लिया
'अब किसी के साथ रिश्ता नहीं चाहिए...' आकांक्षा चमोला का खुलासा, बोलीं- मैं एसेक्सुअल बन गई हूं
'अब किसी के साथ रिश्ता नहीं चाहिए...' आकांक्षा चमोला का खुलासा, बोलीं- मैं एसेक्सुअल बन गई हूं
New OTT Releases: एक्शन से थ्रिलर-हॉरर और सस्पेंस तक, जियो हॉटस्टार पर साउथ की 7 दिमाग हिला देने वाली धांसू फिल्में
एक्शन से थ्रिलर-हॉरर और सस्पेंस तक, जियो हॉटस्टार पर साउथ की 7 दिमाग हिला देने वाली धांसू फिल्में
Ramandeep Yadav New Series: 'राख' में नजर आए थे रामनदीप यादव उर्फ 'रज्जो', शुरू की नई हॉरर-कॉमेडी सीरीज की शूटिंग
'राख' में नजर आए थे रामनदीप यादव उर्फ 'रज्जो', शुरू की नई हॉरर-कॉमेडी सीरीज की शूटिंग

वीडियोज

Bollywood News: ट्रोलिंग से तौबा या प्रेग्नेंसी का नया ड्रामा? कियारा आडवाणी की 'दूसरी प्रेग्नेंसी' का सच आया सामने! (14-07-2026)
Jagadhatri:😒Jagadhatri और Shivay की Bonding देख जल-भुन गईं Tapasya,रच रही हैं नई साजिशें #sbs
FY27 में लॉन्च होंगी 5 धमाकेदार Mid Size SUVs | #suv #newlaunch #autolive
Breaking | US Iran War | Hormuz Strait: होर्मुज पर कंट्रोल को लेकर ईरान ने धमका दिया! | Trump
Breaking | US Massive Attack on Iran: ईरान के 70 ठिकानों पर ट्रंप का विनाशक अटैक! | Khamenei

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
होर्मुज में ईरान के अटैक से गई भारतीय की जान तो गुस्से में बोला भारत- 'जहाजों को निशाना बनाना बंद करो'
होर्मुज में ईरान के अटैक से गई भारतीय की जान तो गुस्से में बोला भारत- 'जहाजों को निशाना बनाना बंद करो'
पाकिस्तान से टूटा बलूचिस्तान! खुद को आजाद देश किया घोषित, कहा- '85 फीसदी क्षेत्र पर हमारा कब्जा'
पाकिस्तान से टूटा बलूचिस्तान! खुद को आजाद देश किया घोषित, कहा- '85 फीसदी क्षेत्र पर हमारा कब्जा'
राम मंदिर चढ़ावा गिनती के लिए अब टेबल की जगह दरी का इस्तेमाल, बिना पॉकेट वाला ड्रेस कोड अनिवार्य
राम मंदिर चढ़ावा गिनती के लिए अब टेबल की जगह दरी का इस्तेमाल, बिना पॉकेट वाला ड्रेस कोड अनिवार्य
ऑस्ट्रेलिया की बिग बैश लीग के शेड्यूल का एलान, चेन्नई में इस दिन पहला मैच; नोट कर लीजिए सभी मुकाबलों की तारीख
बिग बैश लीग के शेड्यूल का एलान, चेन्नई में इस दिन पहला मैच; नोट कर लीजिए सभी मुकाबलों की तारीख
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई, बताया सारा सच
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई
Explained: आओ सेक्स के बारे में बात करें! स्कूली बच्चों को यौन शिक्षा देना क्यों जरूरी? कहीं POCSO में न फंस जाए आपका बच्चा
आओ सेक्स के बारे में बात करें! स्कूली बच्चों को यौन शिक्षा देना क्यों जरूरी?
Russia Ukraine War: 4 साल बाद भी क्यों नहीं रुक रहा रूस-यूक्रेन युद्ध? क्यों शांति समझौते को तैयार नहीं हैं दोनों देश
4 साल बाद भी क्यों नहीं रुक रहा रूस-यूक्रेन युद्ध? क्यों शांति समझौते को तैयार नहीं हैं दोनों देश
जल्दी नौकरी चाहिए तो 10वीं के बाद ये हैं बेस्ट डिप्लोमा ऑप्शंस, कम उम्र में सेट हो जाएगा करियर
जल्दी नौकरी चाहिए तो 10वीं के बाद ये हैं बेस्ट डिप्लोमा ऑप्शंस, कम उम्र में सेट हो जाएगा करियर
Embed widget