एक्सप्लोरर

Panchayat 4 Trailer: चुनावी माहौल में फंसा सचिव जी और रिंकी का प्यार! रिलीज़ डेट भी आई सामने!

Panchayat 4 Trailer Release: पंचायत 4 का मच अवेटेड ट्रेलर आज मेकर्स ने रिलीज कर दिया. ट्रेलर काफी धमाकेदार है और इसी के साथ इसकी रिलीज को लेकर फैंस में एक्साइटमेंट पीक पर पहुंच गई है.

Panchayat 4 Trailer Out: पंचायत ओटीटी की सबसे फेवेरेट और पॉपुलर सीरीज है. इस शो के तीनों सीजन को दर्शकों ने खूब प्यार दिया और अब चौथे सीजन का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है. वहीं अब मेकर्स ने नए सीजन के ट्रेलर के साथ ही इसकी नई रिलीज डेट अनाउंस कर दी है. चलिए जानते हैं जितेंद्र कुमार की इस मच अवेटेड सीरीज का ट्रेलर कैसा है और इसे कब और कहां देखा जा सकेगा?

पंचायत 4 का ट्रेलर ने जीता दिल
‘पंचायत 4’ का ट्रेलर आज रिलीज कर दिया गया है. ट्रेलर ने एक बार फिर लोगों का दिल जीत लिया है. इस बार फुलेरा गांव में चुनावी माहौल चरम पर है. मैदन में मंजू देवी और क्रांति देवी हैं. दोनों की पार्टियां चुनाव जीतने के लिए कुछ भी करने को तैयार हैं. वहीं इस चुनावी माहौल के बीच रिंकी और सचिव जी की लव स्टोरी भी आगे बढ़ रही है. अब फुलेरा गांव में चुनाव में मंजू देवी जीतेंगी या क्रांति देवी और रिंकी और सचिव जी की प्रेम कहानी में क्या नया मोड़ आएगा ये सीरीज देखने के बाद ही पता चलेगा. 

कैसा है ‘पंचायत 4’ का ट्रेलर
ट्रेलर की शुरुआत में सचिव जी और रिंकी दिखाई देते हैं. दोनों इलेक्शन को लेकर बात कर रहे होते हैं. सचिव जी कहते हैं इलेक्शन है कोई भी जीत सकता है. इस पर रिंकी कहती हैं अगर मम्मी हार जाती हैं तो इस पर सचिव जी कहते हैं कि फिर तो रिजाइन करके निकल जाऊंगा फिर क्या पॉइंट है. सचिव जी की ये बात सुनकर रिंकी हैरान रह जाती है. इसके बाद गांव में फुल चुनाव प्रचार होता हुआ नजर आता है. मंजू देवी के प्रचार के लिए उनकी पार्टी कोई कमी नहीं छोड़ रही है. जगह-जगह गांव में पोस्टर लगाए गए हैं. रिंकी ने मंजू देवी के लिए फैन पेज भी बनाया है.

इसके बाद मंजू देवी अपनी प्रतिद्वंदी क्रांति देवी को चुनौती देते हुए कहती हैं जो नेता बनती घूमती हो कुर्सी चाहिए तो अपने दम पर लो. ये सुनकर क्रांति देवी कहती हैं रिंकी की मम्मी इलेक्शन में मिलते हैं. चुनाव जीतने के लिए गांव वालों को दोनों पार्टिया खूब प्रलोभन दे रही हैं. इस दौरान सचिव जी पिट भी जाते हैं जिसको मंजू देवी मुद्दा बनाकर उठाती हैं और कहती हैं बेचारे सचिव जी को इतना मारा इतना मारा कि इनका दांत तक हिल गया. ये सुनकर क्रांति देवी भड़कते हुए आती हैं और कहती हैं अच्छा कहां लगा है.  इस बीच रिंकी और सचिव जी की लव स्टोरी भी आगे बढ़ती हुई नजर आती है. ओवरऑल ट्रेलर ने चौथे सीजन को लेकर एक्साइटमेंट पीक पर पहुंचा दी है.

 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by prime video IN (@primevideoin)

पंचायत 4 की नई रिलीज डेट हुई अनाउंस (Panchayat 4 Release Date)
 बता दें कि पंचायत 4 के ट्रेलर के साथ ही इसकी रिलीज डेट भी अनाउंस कर दी गई है. ये सीरीज आप 24 जून से  प्राइम वीडियो पर देख सकेंगे.

पंचायत 4 स्टार कास्ट
‘पंचायत 4’ को चंदन कुमार ने बनाया है और इसे दीपक कुमार मिश्रा द्वारा निर्देशित किया है. इस सीरीज में जितेंद्र कुमार, नीना गुप्ता, रघुबीर यादव, फैसल मलिक, चंदन रॉय, संविका सहित कई कलाकारों ने अहम रोल प्ले किया है. सीज़न 4 के ट्रेलर देखने के बाद एक बात तो क्लियर हो गई है कि इसमें राजनीतिक ड्रामा तो देखने को मिलेगा ही साथ ही लाफ्टर की डोज भी फुल मिलेगी.

ये भी पढ़ें:-Thug Life Box Office Collection Day 6: ‘ठग लाइफ’ ने बॉक्स ऑफिस पर 6 दिन में ही तोड़ा दम, चंद करोड़ कमाना भी हुआ मुश्किल, कलेक्शन है शॉकिंग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Friday OTT Release: ओटीटी पर इस फ्राइडे रिलीज हो रहीं क्राइम थ्रिलर से लेकर हॉरर K ड्रामा तक 8 नई फिल्में-सीरीज, वीकेंड पर करें बिंजवॉच
ओटीटी पर इस फ्राइडे रिलीज हो रहीं 8 नई फिल्में-सीरीज, वीकेंड पर करें बिंजवॉच
Netflix OTT Release: 'मुसाफिर कैफे' से लेकर 'द हॉक', नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो रही ये 7 नई फिल्में-सीरीज
ओटीटी रिलीज: 'मुसाफिर कैफे' से लेकर 'द हॉक', नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो रही ये 7 नई फिल्में-सीरीज
सोहेल खान का बड़ा खुलासा, बड़े बेटे का नाम 'राम खान' रखना चाहते थे एक्टर, बताया फिर क्यों बदला फैसला
बेटे का नाम 'राम खान' रखना चाहते थे सोहेल खान, जानिए फिर क्यों बदला फैसला
'वो बहुत अच्छा इंसान है', गौहर खान ने पति से की थी एक्स बॉयफ्रेंड कुशल टंडन की तारीफ
'वो बहुत अच्छा इंसान है', गौहर खान ने पति से की थी एक्स बॉयफ्रेंड कुशल टंडन की तारीफ

वीडियोज

Shehnaaz Gill की 'Ishqnama' का ट्रेलर रिलीज़, Jai Randhhawa की दमदार परफॉर्मेंस ने लूटी महफिल
Shehnaaz Gill की Ishqnama का ट्रेलर दमदार, Jai Randhhawa की इंटेंसिटी ने जीता दिल
Mathew VanDyke और अब Jordan Brown! Indian borders के पास बड़ी साजिश? |ABPLIVE
रिपोर्ट्स: Deepika Padukone और Ranveer Singh के घर फिर आ सकती है खुशखबरी
Middle East: भारतीय नाविक की मौत पर भारतका बदला शुरू! हिलेगा मिडिल ईस्ट? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नहीं मिलेगी जीत...', ट्रंप के पूर्व रक्षा प्रमुख की अमेरिका को चेतावनी, ईरान को लेकर क्या कहा?
'नहीं मिलेगी जीत...', ट्रंप के पूर्व रक्षा प्रमुख की अमेरिका को चेतावनी, ईरान को लेकर क्या कहा?
घाटकोपर: एकनाथ शिंदे के ही दो नेताओं में भयंकर झड़प, हो गई मारपीट, सामने आई तस्वीर
घाटकोपर: एकनाथ शिंदे के ही दो नेताओं में भयंकर झड़प, हो गई मारपीट, सामने आई तस्वीर
पाकिस्तान ने अब बिटकॉइन पर जारी कर दिया 'फतवा', क्रिप्टो कारोबार को बताया गैर-इस्लामी
पाकिस्तान ने अब बिटकॉइन पर जारी कर दिया 'फतवा', क्रिप्टो कारोबार को बताया गैर-इस्लामी
IND vs ENG: सिर्फ एक खिलाड़ी की एंट्री, दूसरे वनडे में ऐसी होगी टीम इंडिया की प्लेइंग 11
IND vs ENG: सिर्फ एक खिलाड़ी की एंट्री, दूसरे वनडे में ऐसी होगी टीम इंडिया की प्लेइंग 11
प्यार, शादी और फिर धोखा... बेहद फिल्मी रही जेनिफर विंगेट और करण सिंह ग्रोवर की लव स्टोरी
प्यार, शादी और फिर धोखा... बेहद फिल्मी रही जेनिफर विंगेट और करण सिंह ग्रोवर की लव स्टोरी
Delhi Weather Today: दिल्ली में आज भी जारी रहेगा उमस भरी गर्मी का कहर, जानें कब मिलेगी राहत, IMD का बड़ा अपडेट
दिल्ली में आज भी जारी रहेगा उमस भरी गर्मी का कहर, जानें कब मिलेगी राहत, IMD का बड़ा अपडेट
IIT Madras में दिखी अनोखी तस्वीर, मां-बेटे ने एक साथ ली डिग्री
IIT Madras में दिखी अनोखी तस्वीर, मां-बेटे ने एक साथ ली डिग्री
'अंतरिक्ष में मना बर्थडे' जीरो ग्रेविटी में वैज्ञानिकों ने जुगाड़ से बनाया स्पेस केक, तैरते हुए मनाया जन्मदिन
'अंतरिक्ष में मना बर्थडे' जीरो ग्रेविटी में वैज्ञानिकों ने जुगाड़ से बनाया स्पेस केक, तैरते हुए मनाया जन्मदिन
Embed widget