एक्सप्लोरर

Panchayat 3 Release: 'लौकी कटेगा सबमें बटेगा...' मेकर्स ने अलग अंदाज में शुरू किया 'पंचायत 3' की रिलीज डेट का प्रमोशन

Panchayat 3 Release: 'पंचायत 3' के मेकर्स अलग अंदाज में सीरीज का प्रमोशन कर रहे हैं जो कि सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. फैंस उनकी तरकीब को काफी पसंद कर रहे हैं और अपना रिएक्शन भी दे रहे हैं.

Panchayat 3 Release: 'पंचायत 3' की रिलीज का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है. मेकर्स ने हाल ही में सीरीज की रिलीज डेट अनाउंस की है जिसके मुताबिक 28 मई, 2024 को 'पंचायत 3' प्राइम वीडियो पर दस्तक देगी. रिलीज डेट अनाउंस करने के बाद मेकर्स अलग अंदाज में सीरीज का प्रमोशन कर रहे हैं जो कि सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.

प्राइम वीडियो ने यूट्यूब पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें लौकी के जरिए 'पंचायत 3' का प्रमोशन दिखाया गया है. दरअसल सीरीज के मेकर्स ने अलग-अलग ब्रांड्स के साथ कॉलाबोरेट करते हुए 'पंचायत 3' को प्रमोट किया है. सीरीज के प्रमोशन में सबसे अहम कुछ है तो वो है लौकी. ऐसा क्यों है, आइए बताते हैं.

लौकी से कर रहे प्रमोशन
'पंचायत 3' के मेकर्स ने लौकी पर ही सीरीज की रिलीज डेट को छपवा दी है और इसे अलग-अलग मशहूर ब्रांड्स के जरिए प्रमोट कर रहे हैं. जिन से लेकर रेस्टोरेंट और बुक स्टोर तक में लौकी रखकर 'पंचायत 3' का भरपूर प्रचार कर रहे हैं. ऐसे में फैंस भी इस तरकीब को काफी पसंद कर रहे हैं और कमेंट करके अपना रिएक्शन दे रहे हैं.

फैंस ने किया रिएक्ट
एक यूजर ने लिखा- 'देख रहा है बिनोद कैसे लौकी दिखाकर प्रमोशन किया जा रहा है.' दूसरे ने लिखा- 'लौकी का फीवर.' इसके अलावा एक शख्स ने कमेंट किया- 'मार्केटिंग टीम ने गजब का काम किया है.' वहीं एक ने लिखा- 'अब लौकी हमारी नेशनल सब्जी है.'

फैंस के साथ किया था प्रैंक
बता दें कि इससे पहले मेकर्स ने ट्विस्ट के साथ 'पंचायत 3' की रिलीज डेट रिवील की थी. उन्होंने एक लिंक शेयर करते हुए लौकी की पहेली सुलझाने की तरकीब अपनाई थी. हालांकि फैंस को ये तरीका पसंद नहीं आया था क्योंकि इस लिंक से रिलीज डेट का खुलासा नहीं हुआ था. दरअसल ये एक प्रैंक था.

ये भी पढ़ें: Shekhar Suman Networth: आलीशान बंगला, स्पोर्ट्स बाइक से मर्सिडीज तक, करोड़ों के मालिक हैं बीजेपी जॉइन करने वाले एक्टर शेखर सुमन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सोहेल खान का बड़ा खुलासा, बड़े बेटे का नाम 'राम खान' रखना चाहते थे एक्टर, बताया फिर क्यों बदला फैसला
बेटे का नाम 'राम खान' रखना चाहते थे सोहेल खान, जानिए फिर क्यों बदला फैसला
'वो बहुत अच्छा इंसान है', गौहर खान ने पति से की थी एक्स बॉयफ्रेंड कुशल टंडन की तारीफ
'वो बहुत अच्छा इंसान है', गौहर खान ने पति से की थी एक्स बॉयफ्रेंड कुशल टंडन की तारीफ
नेटफ्लिक्स पर ट्रेंड कर रही ये 10 फिल्में, कोर्टरूम ड्रामा से लेकर एक्शन फिल्में तक मचा रही धमाल
नेटफ्लिक्स पर ट्रेंड कर रही ये 10 फिल्में, कोर्टरूम ड्रामा से लेकर एक्शन फिल्में तक मचा रही धमाल
Alpha OTT Release: थिएट्रिकल रन के बाद आलिया भट्ट की ‘अल्फा’ ओटीटी पर कब और कहां होगी स्ट्रीम? यहां जानें पूरी डिटेल
थिएट्रिकल रन के बाद आलिया भट्ट की ‘अल्फा’ ओटीटी पर कब और कहां होगी स्ट्रीम? यहां जानें पूरी डिटेल

वीडियोज

Shehnaaz Gill की 'Ishqnama' का ट्रेलर रिलीज़, Jai Randhhawa की दमदार परफॉर्मेंस ने लूटी महफिल
Shehnaaz Gill की Ishqnama का ट्रेलर दमदार, Jai Randhhawa की इंटेंसिटी ने जीता दिल
Mathew VanDyke और अब Jordan Brown! Indian borders के पास बड़ी साजिश? |ABPLIVE
रिपोर्ट्स: Deepika Padukone और Ranveer Singh के घर फिर आ सकती है खुशखबरी
Middle East: भारतीय नाविक की मौत पर भारतका बदला शुरू! हिलेगा मिडिल ईस्ट? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
होर्मुज में मिसाइल अटैक से भारतीयों की मौत पर बिफरा भारत, अब सरकार उठाने जा रही ये बड़ा कदम
होर्मुज में मिसाइल अटैक से भारतीयों की मौत पर बिफरा भारत, अब सरकार उठाने जा रही ये बड़ा कदम
वाराणसी प्रोजेक्ट्स, सेमिकॉन 2.0 को मंजूरी और रेलवे अपग्रेड्स…, कैबिनेट की बैठक में लिए गए ये 6 बड़े फैसले
वाराणसी प्रोजेक्ट्स, सेमिकॉन 2.0 को मंजूरी और रेलवे अपग्रेड्स…, कैबिनेट की बैठक में लिए गए ये 6 बड़े फैसले
आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर चलने के लिए तैयार, 15 दिनों की मिली मोहलत
आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर चलने के लिए तैयार, 15 दिनों की मिली मोहलत
Tom Cruise से IShowSpeed तक, FIFA वर्ल्ड कप की क्लोजिंग सेरेमनी में दिखेगा इन ग्लोबल स्टार्स का जलवा
Tom Cruise से IShowSpeed तक, FIFA वर्ल्ड कप की क्लोजिंग सेरेमनी में दिखेंगे ये ग्लोबल स्टार्स
आमिर खान की तीसरी शादी में क्यों नहीं पहुंचीं रीना दत्ता और किरण राव? दोस्त अमीन हाजी ने खोला राज
आमिर खान की तीसरी शादी में क्यों नहीं पहुंचीं रीना दत्ता और किरण राव? दोस्त अमीन हाजी ने खोला राज
Explained: 'सनातन ही समाजवादी' या 'चुनावी नाटक' का खेल! PDA से हटकर 'सॉफ्ट हिंदुत्व' की ओर क्यों बढ़े अखिलेश यादव?
'सनातन ही समाजवादी' या 'चुनावी नाटक', PDA से हटकर सॉफ्ट हिंदुत्व की ओर क्यों बढ़े अखिलेश यादव?
हरियाणा-दिल्ली और कर्नाटक समेत इन राज्यों में बढ़ी SIR की तारीख, जानिए कब जारी होगी फाइनल वोटर लिस्ट?
हरियाणा-दिल्ली और कर्नाटक समेत इन राज्यों में बढ़ी SIR की तारीख, कब जारी होगी फाइनल वोटर लिस्ट?
इंसानों की तरह बास्केटबॉल खेलती दिखी डॉल्फिन, हवा में उछलकर किया परफेक्ट शॉट, देखें वीडियो
इंसानों की तरह बास्केटबॉल खेलती दिखी डॉल्फिन, हवा में उछलकर किया परफेक्ट शॉट, देखें वीडियो
Embed widget