एक्सप्लोरर

Panchayat Season 3: 'चैं चैं नहीं कर सकती...', तपती धूप में नीना गुप्ता ने कैसे की पंचायत 3 की शूटिंग, बताया हाल

Panchayat Season 3: अमेजॉन प्राइम वीडियो की बेस्ट वेब सीरीज में 'पंचायत' का तीसरा सीजन जल्द ही रिलीज होने वाला है. इसकी एक्ट्रेस नीना गुप्ता ने इस सीरीज की शूटिंग के बारे कुछ जरूरी बातें शेयर कीं.

Panchayat Season 3: साल 2020 में द वायरल फीवर की वेब सीरीज 'पंचायत' आई. लोगों को लगा था कि ये आम सी सीरीज है जो खास लोगों को पसंद नहीं आएगी लेकिन जब ये आई और धीरे-धीरे लोगों ने देखना शुरू किया उसके बाद तो सोशल मीडिया पर इसको लेकर एक सैलाब आया. इसके बाद साल 2022 में इसका दूसरा सीजन आया और उसके बाद से तीसरे सीजन का इंतजार हुआ. 28 मई 2024 को फाइनली इसका इंतजार खत्म हो रहा है. प्रमोशन का दौर है और स्टार कास्ट इसपर अपने-अपने एक्सपीरियंस शेयर कर रही है.

'पंचायत' में प्रधान मंजू देवी का रोल प्ले कर रहीं नीना गुप्ता ने तपती धूप में इस सीरीज की शूटिंग की. एक्ट्रेस ने सीरीज की शूटिंग जब गर्मी में की तो उसको लेकर एक अनुभव भी शेयर किया. उन्होंने ऐसी बातें कहीं जो हर किसी को अपनाना चाहिए..

नीना गुप्ता के कैसे रहे 'पंचायत 3' को लेकर अनुभव

नीना गुप्ता से पूछा गया कि आप उत्तराखंड जाती हैं घूमने-फिरने या वहीं रहो लेकिन फिर गर्मी में शूटिंग करो तो आपके लिए बेस्ट क्या है? रील से रियल लाइफ में क्या अंतर महसूस करती हैं आप? इसपर नीना गुप्ता ने कहा, 'वैसे तो वो जन्नत हो जाती है जब हम वहां पहुंचते हैं, अच्छा मौसम और अच्छा सा सीन ये वो. लेकिन...मुझे लगता है कि मैं ज्यादा खुश तब होती हूं जब काम कर रही होती हूं, एक्टिंग करती हूं. तो उस वक्त धूल,मिट्टी, 47 डिग्री, तकलीफ होती है पर अगर काम अच्छा होता है तो वो तकलीफ नहीं होती है.'

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Neena Gupta (@neena_gupta)

'जब मैंने सीजन 3 किया तो लोगों की डेट्स की वजह से बहुत गर्मी में शूटिंग करनी पड़ी. धूप से बचने के लिए चाहे कितने भी छाते हों लेकिन जब शॉट रेडी किया जाता था तो वेट तो करना ही पड़ता था, गर्मी भी लगती थी. एक शॉट में सब रेडी हो गया तो छाता हटना ही था. मैं धूप में जल रही थी, तपती धूप में मैंने पल्लू से चेहरा ढका और खुद में कुढ़ रही थी कि ये क्या हो रहा है.'

तब मैंने खुद को कहा कि देख नीना तू यहां से भाग नहीं सकती, तू चैं-चैं नहीं कर सकती. शॉट रेडी है तो कुछ नहीं कर सकती, शॉट तो करना ही है. काम करना ही है, शेड्यूल करना ही है, अगला शॉट भी करना है तो स्वीकार करो. मैंने अपने आप से कहा आंख बंद करके कहा इस गर्मी को बर्दाश्त करो और थोड़ी देर बाद ठीक हो गई मैं. तो मैं सबको यही कहूंगी, जब आप किसी ऐसी स्थिति में फंस जाओ जहां से आप निकल ही नहीं सकते तो आपको खुद से बात करके उसे स्वीकार कर लेना चाहिए.'

गलत चीजों को नहीं करतीं नीना गुप्ता प्रमोट

जब नीना गुप्ता से पूछा गया कि उन्होंने कई तरह के कैरेक्टर्स किए हुए हैं. तो उन्हें किस तरह का रोल पसंद आता है? इसपर नीना गुप्ता ने कहा, 'पहले तो ऐसा नहीं था, जो ऑफर मिलता था, उसे करना पड़ता था. अब जो मुझे पसंद आता है वही करती हूं. मेरे दिमाग में ये रहता है कि जो गलत है, मैं नहीं कर सकती हूं. जैसे मुझे एक एड आया, मैंने नहीं किया. एड से बहुत पैसा आता है. लेकिन ये एड ऐसे ब्रांड का था जो हमारे सेहत के लिए सही नहीं है तो मैंने मना कर दिया.'

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by prime video IN (@primevideoin)

पंचाजत 3 की रिलीज डेट (Panchayat Season 3 Release Date and Time)

द वायरल फीवर (TVF) प्रोडक्शन में बने वेब सीरीज 'पंचायत' का निर्देशन दीपक कुमार मिश्रा ने किया है. इस शो में जितेंद्र,कुमार, रघुवीर यादव, नीना गुप्ता, चंदन रॉय और सांवी जैसे किरदार अहम है. इसका ट्रेलर पहले ही आ चुका है और फैंस 'पंचायत सीजन 3' के लिए काफी एक्साइटेड हैं.

बता दें, 'पंचाजत 3' आने वाली 28 मई से अमेजॉन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम करने लगेगी. 27 मई की रात जब 12 बजेंगे और 28 मई की तारीख लग जाएगी उसके बाद से आप अमेजॉन प्राइम वीडियो पर कभी भी 'पंचायत 3' देख सकते हैं, जिसके लिए आपको सबस्क्रिब्शन लेना होगा.

यह भी पढ़ें: शोएब इब्राहिम के बेटे रुहान ने पहली बार बोला 'अब्बा', मम्मी Dipika Kakar ने ऐसे किया रिएक्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Ikka First Review Out: सनी देओल, अक्षय खन्ना की कमाल परफॉर्मेंस, क्लाइमेक्स उड़ा देगा होश, आ गया 'इक्का' का फर्स्ट रिव्यू
सनी देओल, अक्षय की कमाल परफॉर्मेंस, क्लाइमेक्स उड़ा देगा होश, आ गया 'इक्का' का फर्स्ट रिव्यू
सनी देओल और अक्षय खन्ना की Ikka क्यों देखें? ओटीटी पर मचाया गदर, जानें वजह
सनी देओल और अक्षय खन्ना की Ikka क्यों देखें? ओटीटी पर मचाया गदर, जानें वजह
कुशाल टंडन ने शिवांगी जोशी को दिया धोखा? श्रेया कालरा का बड़ा खुलासा, कहा- 'मुझे डीएम किया था'
कुशाल टंडन ने शिवांगी जोशी को दिया धोखा? श्रेया कालरा का बड़ा खुलासा, कहा- 'मुझे डीएम किया था'

वीडियोज

'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी
'Lock Upp 2' में Gaurav Khanna की एंट्री, Akanksha Chamola से मुलाकात ने बढ़ाई हलचल
Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
Bankipur By-Election: बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
NEET UG 2026 Fee Refund : नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
Diabetes Treatment: रोज का खर्च सिर्फ ₹50! भारत में लॉन्च हुआ हफ्ते में 1 बार वाला इंसुलिन, जानें पूरी डिटेल
रोज का खर्च सिर्फ ₹50! भारत में लॉन्च हुआ हफ्ते में 1 बार वाला इंसुलिन, जानें पूरी डिटेल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
Embed widget