एक्सप्लोरर

Mirzapur 3 OTT Release Date: कालीन भैया ने खुद बता दी 'मिर्जापुर 3' की रिलीज डेट, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच पंकज त्रिपाठी का Video आया सामने

Mirzapur 3 OTT Release Date: पंकज त्रिपाठी ने एक वीडियो में मिर्जापुर 3 की रिलीज डेट बता दी है. उन्होंने बताया है कि यह सीरीज सितंबर से पहले दस्तक देने वाली है.

Mirzapur 3 OTT Release Date: मिर्जापुर 3 का इंतजार कर रहे दर्शकों के लिए आए दिन मेकर्स कोई न कोई अपडेट शेयर कर रहे हैं. हाल ही में अमेजन प्राइम वीडियो ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर कर इसकी रिलीज डेट ढूंढने के लिए कहा था. वहीं अब खुद 'कालीन भैया' ने रिलीज डेट को लकर बात की है.

प्राइम वीडियो ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है. इसमें कुर्सी पर बैठे पंकज त्रिपाठी मिर्जापुर 3 की रिलीज डेट को लेकर बात कर रहे हैं. बता दें कि पंकज त्रिपाठी ने मिर्जापुर सीरीज में कालीन भैया की भूमिका निभाई है. एक बार फिर से वे मिर्जापुर 3 के जरिए दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए तैयार हैं. उन्होंने बताया है कि इसके लिए सितंबर तक का इंतजार नहीं करना पड़ेगा. 

क्या है वीडियो में ?

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by prime video IN (@primevideoin)

वायरल वीडियो में पंकज त्रिपाठी क्या कह रहे है यह एक समय के बाद ठीक से सुनाई नहीं देता है. वे कहते है कि अगर बात मिर्जापुर की है तो डिसीजन हमारा है और हमारा ही होगा. इसके बाद एक्टर इसकी डेट बताने लगते हैं. हालांकि तब ही बैकग्राउंड में गोलियों की आवाज आने लगती है. इससे एक्टर जो कह रहे हैं वो ठीक से सुनाई नहीं दे रहा है.

इंस्टाग्राम पर पोस्ट के कैप्शन में लिखा है कि, ''कालीन भैया कर दिए हैं प्रबंध, ध्यान से सुनिएगा.'' वीडियो में पंकज काफी कुछ कह रहे हैं. लेकिन गोलियों की आवाज से स्पष्ट कुछ सुना नहीं जा सकता है. हालांकि सोशल मीडिया यूजर्स ने एक्टर के होंठों को पढ़ लिया है और रिलीज डेट का पता लगा लिया है. 

फैंस ने बताई अलग-अलग तारीख

Mirzapur 3 OTT Release Date: कालीन भैया ने खुद बता दी 'मिर्जापुर 3' की रिलीज डेट, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच पंकज त्रिपाठी का Video आया सामने

किसी फैन ने कहा है कि मिर्जापुर 3 जून में ही आएगी. तो किसी ने कहा है कि यह जुलाई में रिलीज हो सकती है. हालांकि सच्चाई क्या है यह कोई नहीं जानता है. एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है कि, ''ऐलान करने का क्या अच्छा तरीका है...5 जुलाई है, 55वें सेकंड में कालीन भैया कह रहे हैं "दिनांक होगा पांच और महीना है जुलाई" बस ध्यान दें और इसे अपने लिए देखें, और मिर्जापुर के लिए खुश रहें''. एक यूजर ने लिखा कि, ''गाड़ी पर अब भी कालीन भैया है.''

इससे पहले शेयर की थी खास फोटो 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by prime video IN (@primevideoin)

रविवार को प्राइम वीडियो ने एक खास फोटो शेयर की थी. इसमें कुछ लोग नजर आ रहे हैं. तस्वीर पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा था कि, ''अब #MS3W पूछना नहीं, ढूँढना है. तो हो जाए शुरू''. इस पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा था कि, ''7 गण. 7 व्यक्ति, कार की नंबर प्लेट पर 7 लिखा हुआ है. 7 कार्पेट. लग रहा है 7 जुलाई..'

यह भी पढ़ें: कोई रहा मीठे से दूर...तो किसी ने 14 सालों से नहीं किया डिनर, फिट रहने के लिए इन स्टार्स ने छोड़ा अपना फेवरेट फूड

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'दुनिया मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है’, मुश्किल दौर याद कर छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
'दुनिया मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है’, छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
तेजप्रताप ने उड़ाया पवन सिंह का मजाक, निरहुआ को कहा घटिया
तेजप्रताप ने उड़ाया पवन सिंह का मजाक, निरहुआ को कहा घटिया
'द ट्रेटर्स 2' में मल्लिका शेरावत ने पहनी फेक Dolce ड्रेस? शालिनी पासी के दावे से मचा हंगामा
'द ट्रेटर्स 2' में मल्लिका शेरावत ने पहनी फेक डोल्से ड्रेस? शालिनी पासी के दावे से मचा हंगामा
KKK15 का OTT पर जलवा, 'ऑपरेशन सफेद सागर' ने भी मारी बाजी, देखें टॉप 10 लिस्ट
'खतरों के खिलाड़ी 15' का ओटीटी पर जलवा, 'ऑपरेशन सफेद सागर' ने भी मारी बाजी

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इस्लामाबाद की कार्रवाई पर भारत का जवाब, पाक हाई कमीशन पर लिया एक्शन
इस्लामाबाद की कार्रवाई पर भारत का जवाब, पाक हाई कमीशन पर लिया एक्शन
पटना: BPSC-AEDO परीक्षा में धांधली का खुलासा, बायोमेट्रिक ऑपरेटर अरेस्ट
पटना: BPSC-AEDO परीक्षा में धांधली का खुलासा, बायोमेट्रिक ऑपरेटर अरेस्ट
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
'बंटवारा 1947' बनने वाली है सनी देओल की 8वीं सबसे बड़ी फिल्म, बस चाहिए इतने करोड़
'बंटवारा 1947' बनने वाली है सनी की 8वीं सबसे बड़ी फिल्म, बस चाहिए इतने करोड़
लोकसभा सीटों पर अब कांग्रेस का खेल, पारित किया CM विजय जैसा प्रस्ताव
लोकसभा सीटों पर अब कांग्रेस का खेल, पारित किया CM विजय जैसा प्रस्ताव
ATM कार्ड में आपकी डिटेल्स कैसे सेव होती हैं, जानें मशीन कैसे करती है प्रोसेस?
ATM कार्ड में आपकी डिटेल्स कैसे सेव होती हैं, जानें मशीन कैसे करती है प्रोसेस?
चीनी की मनमानी खरीद पर ने लगाई लिमिट, त्योहारों से पहले बड़ा फैसला
Sugar Price News: चीनी की मनमानी खरीद पर ने लगाई लिमिट, त्योहारों से पहले बड़ा फैसला
बंदर ने छीने महिला के 42 हजार रुपये, छुड़ाने में छूटे पुलिस के पसीने- वीडियो वायरल
बंदर ने छीने महिला के 42 हजार रुपये, छुड़ाने में छूटे पुलिस के पसीने- वीडियो वायरल
Embed widget