एक्सप्लोरर

Ek Bandaa Kaafi Hai: ओटीटी के बाद मनोज वाजपेयी की फिल्म होगी थिएटर में रिलीज? डायरेक्टर ने कहा- ऐसा पहली बार हो रहा

Ek Bandaa Kaafi Hai: मनोज वाजपेयी की फिल्म 'एक बंदा काफी है' ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हो चुकी है. अब रिपोर्ट्स की माने तो ये फिल्म सिनेमाघरों में भी रिलीज होने जा रही है.

Bandaa To Release In Theatres: एक्टर मनोज वाजपेयी स्टारर फिल्म 'सिर्फ एक बंदा काफी है' 23 मई को OTT प्लेटफॉर्म ZEE5 पर रिलीज हुई थी. यह कहानी आसाराम बापू केस पर बनाई गई है. इस फिल्म को लोग बहुत पसंद कर रहे हैं और इसकी पॉपुलैरिटी को देखते हुए ही अब इसे थिएटर में रिलीज करने की योजना बनाई जा रही है. अक्सर फिल्में पहले थिएटर में रिलीज होती हैं और कुछ समय बाद उन्हें ओटीटी प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम किया जाता है, लेकिन इस फिल्म के साथ उल्टा ही हो रहा है.

इस फिल्म के डायरेक्टर अपूर्व सिंह कर्की भी इस बात को लेकर काफी उत्साहित हैं. उन्होंने एक इंटरव्यू में अपने उत्साह को व्यक्त भी किया है. उन्होंने हिंदुस्तान टाइम्स को दिए एक इंटरव्यू में कहा- इस समय, फिल्म को रिलीज करने की बात चल रही है. यह स्टूडियो और स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म की अंदरुनी बातें हैं. फैसला उनके हाथों में है, लेकिन मैं इस बात को लेकर बहुत एक्साइटेड हूं.

ज्यादा लोगों तक पहुंचेगी फिल्म

उन्होंने आगे कहा- यह एक्साइटेड होने की बात ही है क्योंकि ऐसा पहली बार हो रहा है. थिएटर में यह फिल्म रिलीज होने की वजह से अब यह ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचेगी. इससे अच्छी बात एक डायरेक्टर के लिए और क्या हो सकती है. जहां-जहां फिल्म नहीं जा पाई है, वो वहां जाएगी.

अपूर्व ने कहा- इससे हमारा थिएटर के कंटेंट और ओटीटी के कंटेंट को देखने का नजरिया बदल जाएगा. यह दिखाता है कि थिएटर और ओटीटी दोनों ही माध्यम बहुत जरूरी हैं.

फिल्म की कहानी

इस फिल्म में मनोज वाजपेयी के साथ अद्रिजा सिंहा और सूर्य मोहन कुलक्षेत्रा मुख्य किरदारों में हैं. फिल्म में मनोज ने वकील पीसी सोलंकी का किरदार निभाया है, जो नू सिंह के रेप का केस लड़ते हैं. नू एक नाबालिग हैं, जिनका एक बाबा ने रेप किया है. फिल्म की कहानी केस के इर्द-गिर्द ही घूमती है.

ये भी पढ़ें: Box Office Collection: ‘जोगीरा सारा रा रा’ का छठे दिन बॉक्स ऑफिस पर निकला दम, 'फास्ट एक्स' 14वें दिन 100 करोड़ के क्लब में हुई शामिल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'लॉकअप' में सुनीता आहूजा की बेल कराने पहुंचे गोविंदा, पति को देखते ही बोलीं, 'बंदूक भी लानी थी मारने के लिए'
'लॉकअप' में सुनीता आहूजा की बेल कराने पहुंचे गोविंदा, पति को देखते ही बोलीं, 'बंदूक भी लानी थी मारने के लिए'
Dhamaal 4 OTT Release: थिएटर पर करोड़ों कमा रही 'धमाल 4', जानें ओटीटी पर कब और कहां देख पाएंगे अजय की फिल्म
थिएटर पर करोड़ों कमा रही 'धमाल 4', जानें ओटीटी पर कब और कहां देख पाएंगे अजय की फिल्म
'कमरे में 30-40 लोग थे...', 13 की उम्र में राम कपूर के साथ हुई छेड़छाड़, सालों बाद बयां किया दर्द
'कमरे में 30-40 लोग थे...', 13 की उम्र में राम कपूर के साथ हुई छेड़छाड़, सालों बाद बयां किया दर्द
'लॉकअप 2' में सुनिता आहूजा ने दी गालियां, गोविंदा बोले- कोई दिक्कत नहीं, झेला है
'लॉकअप 2' में सुनिता आहूजा ने दी गालियां, गोविंदा बोले- कोई दिक्कत नहीं, झेला है

वीडियोज

Tata Sierra EV AWD drive review: BE6 से बेहतर? #tata #tatasierraev #autolive
Ram Kapoor ने पहली बार बताया बचपन का दर्द, सुनकर खामोश हुआ Lock Upp 2
Bollywood News: दिलजीत दोसांझ की 'सतलुज' विवाद के बाद OTT पर सेंसरशिप की चर्चा तेज (12-07-2026)
Udne Ki Aasha: 😔Sachin टूट गया, अपने होने वाले बच्चे की मौत की खबर सुन सारे सपने हुए चकनाचूर। #sbs
Salman Khan से जुड़ी Kala Hiran के प्रोड्यूसर को मिली धमकी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला; गड़बड़ियों पर RSS ने जताई चिंता, कहा - 'भविष्य में कोई...'
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला; गड़बड़ियों पर RSS ने जताई चिंता, कहा - 'भविष्य में कोई...'
अमरनाथ यात्रा के दौरान यात्रियों की मदद कर रहे शब्बीर अहमद की मौत, पहाड़ी से गिरा था पत्थर
अमरनाथ यात्रा के दौरान यात्रियों की मदद कर रहे शब्बीर अहमद की मौत, पहाड़ी से गिरा था पत्थर
'तारक मेहता' में कम हो जाएगा जेठालाल का ट्रैक? इस नए एक्टर की वजह से दिलीप जोशी को हुआ नुकसान
'तारक मेहता' में कम हो जाएगा जेठालाल का ट्रैक? इस नए एक्टर की वजह से दिलीप जोशी को हुआ नुकसान
'बैजबॉल' युग का अंत, स्टोक्स के बाद ब्रेंडन मैकुलम भी इंग्लैंड टेस्ट टीम से हटे; जानें कैसा रहा रिजल्ट
'बैजबॉल' का अंत, स्टोक्स के बाद ब्रेंडन मैकुलम भी इंग्लैंड टेस्ट टीम से हटे; जानें कैसा रहा रिजल्ट
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
इंडिया गठबंधन में दरार! तमिलनाडु में DMK नहीं अपनाएगी केरल-बंगाल मॉडल! स्टालिन ने कांग्रेस को दिया झटका
इंडिया गठबंधन में दरार! तमिलनाडु में DMK नहीं अपनाएगी केरल-बंगाल मॉडल! स्टालिन ने कांग्रेस को दिया झटका
19 साल के लड़के ने माता-पिता को छोड़ बचपन के दोस्त के नाम कर दी 28 करोड़ की संपत्ति, यूजर्स हैरान
19 साल के लड़के ने माता-पिता को छोड़ बचपन के दोस्त के नाम कर दी 28 करोड़ की संपत्ति, यूजर्स हैरान
Delhi University PG Admission 2026: DU ने बदला पीजी एडमिशन का शेड्यूल, अब 15 जुलाई तक करनी होगी फीस जमा
DU ने बदला पीजी एडमिशन का शेड्यूल, अब 15 जुलाई तक करनी होगी फीस जमा
Embed widget