एक्सप्लोरर

एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर पर करण जौहर ने पूछा सवाल, वरुण धवन के जवाब से हो गई बोलती बंद

Koffee With Karan 7: कॉफी विद करण सीजन 7 में इस बार अनिल कपूर और वरुण धवन की जोड़ी दिलचस्प बातें शेयर करेंगे. अनिल अपनी जवानी का राज भी बताने वाले हैं.

Koffee With Karan 7: इन दिनों फिल्म निर्देशक और प्रोड्यूसर करण जौहर अपनी फिल्म ब्रह्मास्त्र के अलावा टॉक शो कॉफी विद करण के सीजन 7 को लेकर भी चर्चा में हैं. हॉटस्टार पर स्ट्रीम हो रहे इस चैट शो में अगले गेस्ट अनिल कपूर (Anil Kapoor) और वरुण धवन (Varun Dhawan) होंगे. कॉफी काउच पर ऑनस्क्रीन बाप-बेटे की ये जोड़ी शादी, रिलेशनशिप और इंडस्ट्री में कॉम्पिटिशन पर बातचीत करते दिखेगी. शो का प्रोमो जारी हो चुका है जिसमें वरुण अपनी पत्नी को धोखा देने के सवाल पर करारा जवाब देते नजर आ रहे हैं. करण जौहर (Karan Johar) के इस चैट शो में अनिल और वरुण की जोड़ी फैंस को काफी एंटरटेन करने वाली है.

कॉन्ट्रोवर्शियल सब्जेक्ट पर बात 

कॉफी विद करण का अपकमिंग एपिसोड मजेदार होगा. इसमें वरुण धवन और अनिल कपूर इमोशनल और इन्फिडेलिटी जैसे कॉन्ट्रोवर्शियल सब्जेक्ट पर बात करते दिखेंगे. कॉफी विद करण का अगला एपिसोड गुरुवार को स्ट्रीम होगा. इसके प्रोमो में करण जौहर दोनों लीडिंग स्टार्स से सामाजिक मुद्दों पर भी सवाल पूछते दिख रहे हैं. 

करण ने पूछा ऐसा अटपटा सवाल

करण जौहर ने, वरुण धवन से शादी में चीटिंग जैसे मुद्दे यानी एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर पर एक सवाल पूछा. इसके जवाब में वरुण ने कहा- उनकी लाइफ में एक नया कनेक्शन होने के कारण उनके पास इस तरह के किसी गलत काम के लिए कोई जगह नहीं है. साथ ही घर में एक शख्स है जो उनकी पत्नी (Natasha Dalal) को उनके गलत कामों के बारे में अलर्ट कर देगा. वरुण ने कहा, "अगर मैं अपनी पत्नी को धोखा दूंगा तो मेरा कुत्ता भौंकने लगेगा और उन्हें जाकर सब बता देगा."

अनिल कपूर ने लिए मजे

यही सेम सवाल करण ने अभिनेता अनिल कपूर से भी पूछा तो उन्होंने इस मैटर को पूरी सतर्कता के साथ हैंडल करने की बात कही. जुग-जुग जियो एक्टर ने कहा- मैं काफी सिंसियर रहूंगा और ईमानदार रहूंगा. अगर आपका एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर है तो आपको अपनी पत्नी की तारीफ करनी होगी और ऐसे काम करने होंगे जिससे उसे खुशी मिले. यह सोचना भी जरूरी है कि वह आपको कैसे खुश करती है. अनिल ने ये बात मजाकिया मूड में कही थी.  कॉफी विद करण शो में दोनों एक्टर्स ने मैरिड कपल्स को लेकर ढेर सारी बातें की.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Disney+ Hotstar (@disneyplushotstar)

जुग-जुग जियो में साथ काम कर चुके हैं अनिल और वरुण

दरअसल वरुण धवन और अनिल कपूर ने हाल में रिलीज फिल्म जुग जुग जियो में साथ काम किया था. ये फिल्म शादी में चीटिंग करने जैसे गंभीर मुद्दे पर आधारित थी. फिल्म में अनिल कपूर ने वरुण धवन के पिता का रोल प्ले किया था. जुग जुग जियो हिट रही इसमें कियारा आडवाणी (Kiara Advani) और नीतू सिंह (Nitu Singh) भी लीड रोल में थीं.  

ये भी पढ़ें-

 
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Friday OTT Release: ओटीटी पर इस फ्राइडे रिलीज हो रहीं क्राइम थ्रिलर से लेकर हॉरर K ड्रामा तक 8 नई फिल्में-सीरीज, वीकेंड पर करें बिंज वॉच
ओटीटी पर इस फ्राइडे रिलीज हो रहीं 8 नई फिल्में-सीरीज, वीकेंड पर करें बिंज वॉच
'देश अमीर लोग चला रहे हैं', गरीब वाले बयान पर कायम हैं माधुरी ग्रोवर, ट्रोलर्स को दिया ये जवाब
'देश अमीर लोग चला रहे हैं', गरीब वाले बयान पर कायम हैं माधुरी ग्रोवर, ट्रोलर्स को दिया ये जवाब
Lock Upp Season 2: शो से बाहर हुईं माधुरी ग्रोवर, जाते-जाते आकांक्षा चौधरी को दे गईं बड़ा सरप्राइज, रो पड़े रितेश देशमुख
लॉक अप 2: शो से बाहर हुईं माधुरी ग्रोवर, जाते-जाते आकांक्षा चौधरी को दे गईं बड़ा सरप्राइज, रो पड़े रितेश देशमुख
Netflix OTT Release: 'मुसाफिर कैफे' से लेकर 'द हॉक', नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो रही ये 7 नई फिल्में-सीरीज
ओटीटी रिलीज: 'मुसाफिर कैफे' से लेकर 'द हॉक', नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो रही ये 7 नई फिल्में-सीरीज

वीडियोज

Shehnaaz Gill की 'Ishqnama' का ट्रेलर रिलीज़, Jai Randhhawa की दमदार परफॉर्मेंस ने लूटी महफिल
Shehnaaz Gill की Ishqnama का ट्रेलर दमदार, Jai Randhhawa की इंटेंसिटी ने जीता दिल
Mathew VanDyke और अब Jordan Brown! Indian borders के पास बड़ी साजिश? |ABPLIVE
रिपोर्ट्स: Deepika Padukone और Ranveer Singh के घर फिर आ सकती है खुशखबरी
Middle East: भारतीय नाविक की मौत पर भारतका बदला शुरू! हिलेगा मिडिल ईस्ट? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हर जान की कीमत, अगर जरूरत पड़े तो...' सोनम वांगचुक को लेकर याचिका पर हाईकोर्ट का केंद्र सरकार को निर्देश
'हर जान की कीमत, अगर जरूरत पड़े...' सोनम वांगचुक को लेकर याचिका पर हाईकोर्ट का केंद्र को निर्देश
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सांसद-विधायकों की फौज संग सोनम वांगचुक से मिलने पहुंचीं डिंपल यादव, जंतर-मंतर पर लगे ये नारे
सांसद-विधायकों की फौज संग सोनम वांगचुक से मिलने पहुंचीं डिंपल यादव, जंतर-मंतर पर लगे ये नारे
अक्षय कुमार से नाराज हैं परेश रावल? 'वेलकम टू द जंगल' के ट्रेलर लॉन्च पर क्यों नहीं पहुंचे? एक-एक सच बता दिया
अक्षय कुमार से नाराज हैं परेश रावल? 'वेलकम टू द जंगल' के ट्रेलर लॉन्च पर क्यों नहीं पहुंचे? एक-एक सच बता दिया
16389 रन और 333 विकेट, ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज ऑलराउंडर ने लिया संन्यास, अब इस देश से खेलना का लिया फैसला
16389 रन और 333 विकेट, ऑस्ट्रेलिया के स्टार ऑलराउंडर ने लिया संन्यास, इस देश से खेलना का लिया फैसला
अजीत डोभाल ने बिम्सटेक की बैठक में समझाया नेबरहुड फर्स्ट-एक्ट इस्ट पॉलिसी, दिया ये सुरक्षा मंत्र
अजीत डोभाल ने बिम्सटेक की बैठक में समझाया नेबरहुड फर्स्ट-एक्ट इस्ट पॉलिसी, दिया ये सुरक्षा मंत्र
'दुनिया की कोई ऐसी ताकत नहीं जो होर्मुज हमसे छीन ले...', डोनाल्ड ट्रंप को ईरान की सीधी चेतावनी
'दुनिया की कोई ऐसी ताकत नहीं जो होर्मुज हमसे छीन ले...', डोनाल्ड ट्रंप को ईरान की सीधी चेतावनी
ISRO Scientist Job: ISRO में कैसे मिलती है जॉब, कितनी होती है सैलरी और शिफ्ट टाइमिंग; यहां इस्तीफा देने का क्या है नियम?
ISRO में कैसे मिलती है जॉब, कितनी होती है सैलरी और शिफ्ट टाइमिंग; यहां इस्तीफा देने का क्या है नियम?
Embed widget