एक्सप्लोरर

'कटहल' से 'लूटकेस' तक...ये सात कॉमेडी क्राइम थ्रिलर बना देंगी वीकेंड मजेदार, जानिए किस ओटीटी हैं मौजूद

Comedy Crime Thrillers Film: इस रिपोर्ट में हम आपके ऐसी कॉमेडी क्राइम थ्रिलर फिल्में लेकर आए हैं. जिनके साथ आप अपना वीकेंड और भी ज्यादा मजेदार बना सकते हैं.

कॉमेडी फिल्मों का क्रेज ना सिर्फ खूब है बल्कि अगर इसमें क्राइम का तड़का लग जाए तो एक्सपीरियंस ज्यादा बेहतर हो जाता है. आज आपको ऐसी ही कुछ कॉमेडी क्राइम फिल्मों के बारे में बताएंगे जो आपका दिन बना देंगी. आपको बताते हैं वो सात फिल्में जिनमें क्राइम प्लॉट पर कॉमेडी का तड़का दर्शकों को एक साथ ही हंसाता और डराता दोनों है. ये मूवी बताती हैं कि क्राइम, साजिश सिर्फ डरावनी ही नहीं बल्कि बेवकूफी भरी भी हो सकती हैं.

लूटकेस, (जियो हॉटस्टार) - एक सूटकेस के इर्ज गिर्द घूमती इस कहानी में भरपूर ठहाके छिपे हैं. फिल्म में कुणाल खेमू के किरदार को एक कैश से भरा सूटकेस क्या मिलता है उसकी पूरी जिंदगी ही 360 डिग्री टर्न ले लेती है. मजेदार डायलॉग्स और चिड़चिड़े किरदारों से सजी इस फिल्म में ठहाकों की भरमार है.


कटहल' से 'लूटकेस' तक...ये सात कॉमेडी क्राइम थ्रिलर बना देंगी वीकेंड मजेदार, जानिए किस ओटीटी हैं मौजूद

ब्लफमास्टर, (यूट्यूब) - दो ठगों के इर्द गिर्द घूमती इस फिल्म की कहानी में अभिषेक बच्चन और रितेश देशमुख की जोड़ी को अच्छा खासा पसंद किया गया था. इस फिल्म में ठगी, कॉमेडी और दिलचस्प ट्विस्ट बार बार लगातार देखने को मिलते हैं. अच्छे म्यूजिक और स्टाइलिश अंदाज के साथ ये फिल्म दर्शकों ने काफी पसंद की थी.


कटहल' से 'लूटकेस' तक...ये सात कॉमेडी क्राइम थ्रिलर बना देंगी वीकेंड मजेदार, जानिए किस ओटीटी हैं मौजूद

कटहल, (नेटफ्लिक्स)  - क्या आप सोच सकते हैं कि एक कटहल की तलाश में पूरे थाने की पुलिस दिन रात एक कर देती है. इस फिल्म का केंद्रीय किरदार एक फल है, जिसके इर्द गिर्द बुनी कहानी में बाकी के किरदार रंग भरते हैं. सान्या मल्होत्रा ने पुलिस अफसर के किरदार में छाप छोड़ी है तो वहीं विजय राज का किरदार आपको बार बार गुदगुदाता है. ह्यूमर की फुल डोज के साथ ये फिल्म करप्शन, राजनीति और अपराध पर तंज भी कसती है.


कटहल' से 'लूटकेस' तक...ये सात कॉमेडी क्राइम थ्रिलर बना देंगी वीकेंड मजेदार, जानिए किस ओटीटी हैं मौजूद

बंटी और बबली, (अमेजन प्राइम वीडियो) - अपने दौर की इस सुपरहिट फिल्म ने ना सिर्फ कॉमेडी, ठगी की स्कीम्स और शानदार म्यूजिक के साथ हिट का दर्जा हासिल किया था बल्कि फिल्म अभिषेक बच्चन और रानी मुखर्जी की जोड़ी की करतूतों को देखना दर्शक आज भी पसंद करते हैं. इन दोनों ठगों का पीछा करते डीसीपी दशरथ सिंह के किरदार में अमिताभ बच्चन भी लुभाते हैं.


कटहल' से 'लूटकेस' तक...ये सात कॉमेडी क्राइम थ्रिलर बना देंगी वीकेंड मजेदार, जानिए किस ओटीटी हैं मौजूद

मोनिका ओ माय डार्लिंग, (नेटफ्लिक्स) - रोबोटिक्स इंजीनियर के किरदार के इर्द गिर्द घूमती इस फिल्म को मर्डर के प्लॉट पर बुना गया है. राजकुमार राव का किरदार जब हुमा कुरैशी के किरदार मोनिका से मिलता है तो उसकी जिंदगी ऐसे तूफान में फंसती है जिसे देखकर दर्शक हंसे बिना नहीं रह पाते. पुलिस अफसर के किरदार में राधिका आप्टे बची हुई कॉमेडी डोज की कसर पूरी कर देती हैं.


कटहल' से 'लूटकेस' तक...ये सात कॉमेडी क्राइम थ्रिलर बना देंगी वीकेंड मजेदार, जानिए किस ओटीटी हैं मौजूद

बदमाश कंपनी, (यूट्यूब) - शाहिद कपूर, अनुष्का शर्मा, वीर दास, मेयांग छांग के किरदारों से सजी इस फिल्म में ठगी और बिजनेस का ऐसा मॉडल तैयार है. जो दर्शकों को रोमांचित भी करता है, हंसाता भी है और कहीं ना कहीं डराता भी है. दोस्ती, प्यार और तेजी से पैसा कमाने के पीछे भागते चार युवाओं की ये कहानी बेहद दिलचस्प है.


कटहल' से 'लूटकेस' तक...ये सात कॉमेडी क्राइम थ्रिलर बना देंगी वीकेंड मजेदार, जानिए किस ओटीटी हैं मौजूद

लव के लिए कुछ भी करेगा, (यूट्यूब) - सैफ अली खान, फरदीन खान, आफताब शिवदसानी और सोनाली बेंद्रे, ट्विंकल खन्ना जैसे स्टार्स से सजी इस फिल्म में पैसा कमाने की एक स्कीम मुसीबत की जड़ बन जाती है. फिरौती के लिए अपने ही दोस्त के अपहरण का नाटक रचना इन सब को भारी पड़ जाता है. सिचुएशनेल कॉमेडी, गलतफहमी और ह्यूमर से सजी इस फिल्म को दर्शक आज भी पसंद करते हैं.


कटहल' से 'लूटकेस' तक...ये सात कॉमेडी क्राइम थ्रिलर बना देंगी वीकेंड मजेदार, जानिए किस ओटीटी हैं मौजूद

ये भी पढ़ें - 

बरेली की लड़की ने न्यूयॉर्क फैशन वीक में मचाया हुस्न से बवाल, बैकलेस लुक देखकर पूरा बॉलीवुड भूल जाएंगे

About the author सखी चौधरी

सखी चौधरी बतौर कंसलटेंट एबीपी न्यूज़ के साथ जुड़ी हैं. एंटरटेनमेंट बीट पर उनकी अच्छी पकड़ है. पत्रकारिता में एक दशक से ज्यादा का अनुभव है. डिजिटल मीडिया के अलावा कई टीवी चैनल्स के साथ भी काम कर चुकी हैं. 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'राइज एंड फॉल 2' में डबल एविक्शन, निहारिका तिवारी बनीं अल्टीमेट रूलर, सारा गुरपाल का हुआ राइज
'राइज एंड फॉल 2' में डबल एविक्शन से पलटा गेम, इन दो कंटेस्टेंट्स का सफर हुआ खत्म
Jailer 2 OTT Release: ओटीटी पर कब और कहां रिलीज होगी रजनीकांत की 'जेलर 2'? आ गई सारी डिटेल्स
ओटीटी पर कब और कहां रिलीज होगी रजनीकांत की 'जेलर 2'? जानें- सारी डिटेल्स
'घूसखोर पंडित' का बदला गया टाइटल, ट्रेलर भी हुआ रिलीज, जानें ओटीटी पर कब और कहां देख पाएंगे फिल्म
'घूसखोर पंडित' का बदला गया टाइटल, ट्रेलर भी हुआ रिलीज, जानें ओटीटी पर कब और कहां देख पाएंगे फिल्म
KWK S9: 'धुरंधर' में रणवीर या 'एनिमल' में रणबीर, कौन लगा बेहतर? सलमान खान ने दिया ये जवाब
'धुरंधर' में रणवीर या 'एनिमल' में रणबीर, कौन लगा बेहतर? सलमान ने दिया ये जवाब

वीडियोज

VIRAL ROBOT: नाबालिग से 'रोबोट' ने की दरिंदगी! धक्का दिया...हैरान कर देगी ये करतूत! |ABPLIVE
सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान के पेशावर में स्कूल की छत गिरी, 28 बच्चों की मौत
पाकिस्तान के पेशावर में स्कूल की छत गिरी, 28 बच्चों की मौत
'क्या बोलती हूं, क्या पहनती हूं...', राम के नाम वाले वीडियो पर बोलीं CM रेखा गुप्ता
'क्या बोलती हूं, क्या पहनती हूं...', राम के नाम वाले वीडियो पर बोलीं CM रेखा गुप्ता
'मैं राहुल गांधी के लिए यहां हूं', कपिल सिब्बल के बोलते ही CJI की फटकार - 'सफाई देनी होगी'
'मैं राहुल गांधी के लिए यहां हूं', कपिल सिब्बल के बोलते ही CJI की फटकार - 'सफाई देनी होगी'
Box Office: बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, 'द वन' का हुआ बंटाधार
बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, जानें- कलेक्शन
युवराज सिंह ने किया खुलासा, दिल्ली कैपिटल्स में जुड़ने से पहले सौरव गांगुली से क्या हुई थी बातचीत
युवराज सिंह ने किया खुलासा, दिल्ली कैपिटल्स में जुड़ने से पहले सौरव गांगुली से क्या हुई थी बातचीत
कांग्रेस को घेरेगी BJP! महिला सांसदों ने ओम बिरला से की मीटिंग, राहुल-प्रियंका को लेकर ये है प्लान
कांग्रेस को घेरेगी BJP! महिला सांसदों ने ओम बिरला से की मीटिंग, राहुल-प्रियंका को लेकर ये है प्लान
शिव, शंकर, विष्णु, कृष्ण... UP चुनाव से पहले सपा में शामिल हुए 5 'भगवान'
शिव, शंकर, विष्णु, कृष्ण... UP चुनाव से पहले सपा में शामिल हुए 5 'भगवान'
Yamaha की इस बाइक का 90s वाला अवतार, 1993 की बाइक से लिया आइडिया
Yamaha की इस बाइक का 90s वाला अवतार, 1993 की बाइक से लिया आइडिया
Embed widget