एक्सप्लोरर

Love storiyaan Trailer: किसी ने लड़की बन रचाई शादी, तो किसी ने प्यार के लिए छोड़ा देश, करण जौहर की 'लव स्टोरियां में दिखेंगी ये कहानियां

Love Storiyaan Trailer: करण जौहर की वेब सीरीज ‘लव स्टोरियां’ का ट्रेलर अब रिलीज हो चुका है. जिसमें आपको 6 रियल लाइफ कहानियां देखने को मिलेगी. जानिए कब रिलीज होगी सीरीज...

Love Storiyaan Trailer Out: बॉलीवुड के पॉपुलर फिल्ममेकर करण जौहर (Karan Johar) अब फिल्मों के साथ-साथ ओटीटी लवर्स के लिए एक बेहतरीन वेब सीरीज लेकर आए हैं. जिसका 'लव स्टोरियां' (Love Storiyaan) है. आज यानि गुरुवार को इस सीरीज का ट्रेलर भी रिलीज हो चुका है. जिसमें 6 रियल कपल्स की कहानी देखने को मिल रही है. चलिए जानते हैं आप कब और कहां इस सीरीज को देख सकते हैं. नीचे देखिए इसकी पूरी डिटेल....

‘लव स्टोरियां’ का ट्रेलर हुआ रिलीज

करण जौहर की वेब सीरीज Love Storiyaan रियल लाइफ कहानियों पर आधारित है. जिसे उनके प्रोडक्शन हाउस ‘धर्माटिक एंटरटेनमेंट’ के तहत बनाया गया है. इन 6 सच्ची कहानियों का निर्देशन  अक्षय इन्दिकर, अर्चना फाडके, हार्दिक मेहता, विवेक सोनी, शाजिया इकबाल और कोलिन ने किया है.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Karan Johar (@karanjohar)

करण जौहर ने फैंस के साथ शेयर किया ट्रेलर

‘लव स्टोरियां’ का ट्रेलर करण जौहर ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है. इसे शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘जब प्यार होता है तो कुछ मायने नहीं रखता और इसकी याद दिलाने के लिए रियल लाइफ की कहानी से बेहतर क्या हो सकता है? 6 रियल लाइफ की वो लव स्टोरियां, जो आपको प्यार के जादू और पावर की याद दिलाएंगी...’

दिल छू लेने वाली कहानियां लेकर आए हैं करण जौहर

अब बात करते हैं ‘लव स्टोरियां’ के ट्रेलर की. जिसमें आपको 6 रियल लाइफ लव स्टोरीज देखने को मिलेगी. इसमें से कोई लड़की बन शादी रचाता दिखाई देगा, तो कोई अपने प्यार के लिए देश छोड़कर काबुल पहुंच गया है. इसके अलावा एक कहानी में आपको ये देखने को मिलेगा कि प्यार उम्र का मोहताज नहीं होता और किसी भी उम्र में इंसान को उसकी सच्चा प्यार मिल सकता है.

कब और कहां देख सकते हैं ‘लव स्टोरियां’?

अगर आप भी ट्रेलर देखने के बाद इस सीरीज के रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. तो आपको बता दें कि ये वैलेनटाइन डे के दिन यानि 14 फरवरी को अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज होने जा रही है. जिसे आप घर बैठकर आराम से एंजॉय कर सकते हैं.

फिल्मों की बात करें तो इससे पहले करण जौहर ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ लेकर आए थे. ये भी एक लव ड्रामा फिल्म थी. जिसमें रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की रोमांटिक केमिस्ट्री देखने को मिली थी. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा खासा कलेक्शन किया था. ये जोड़ी दूसरी बार फिल्म के लिए साथ आई थी. जिसे फैंस ने भी खूब पसंद किया था.

ये भी पढ़ें-

Valentine Week: बेशुमार प्यार होते हुए भी पार्टनर की इन आदतों से नफरत करते हैं स्टार्स, खुद किया था खुलासा

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ओटीटी पर कब और कहां देख पाएंगे नानी की 'द पैराडाइज'? रिलीज डेट आई सामने
ओटीटी पर कब और कहां देख पाएंगे नानी की 'द पैराडाइज'? रिलीज डेट आई सामने
400 करोड़ से ज्यादा कमा चुकी अजय देवगन की 'दृश्यम 3' OTT पर कब और कहां होगी रिलीज? आ गई डिटेल्स
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' OTT पर कब और कहां होगी रिलीज? आ गई डिटेल्स
कीर्ति सुरेश और राधिका आप्टे की 'अक्का' का धमाकेदार टीजर आउट, जानें कब और कहां रिलीज होगी सीरीज
कीर्ति सुरेश और राधिका आप्टे की 'अक्का' का टीजर आउट, जानें कब रिलीज होगी सीरीज?
कॉमेडी के शौकीन हैं तो OTT पर जरूर देखें साउथ की ये 5 हाई IMDb रेटिंग वाली फिल्में
कॉमेडी के शौकीन हैं तो ओटीटी पर जरूर देखें साउथ की ये 5 हाई आईएमडीबी रेटिंग वाली फिल्में

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फिर जल रहा फ्रांस, सड़कों पर उतरे 5 लाख लोग, अब तक 1200 गिरफ्तार - बड़ी बातें
फिर जल रहा फ्रांस, सड़कों पर उतरे 5 लाख लोग, अब तक 1200 गिरफ्तार - बड़ी बातें
ग्वालियर हादसे में 15 लोगों की मौत, परिजनों का फूटा गुस्सा; प्रशासन पर लगाए आरोप
ग्वालियर हादसे में 15 लोगों की मौत, परिजनों का फूटा गुस्सा; प्रशासन पर लगाए आरोप
नमन धीर ने तोड़ा युवराज सिंह का 19 साल पुराना रिकॉर्ड, सिर्फ 6 गेंद खेलकर रचा इतिहास
नमन धीर ने तोड़ा युवराज सिंह का 19 साल पुराना रिकॉर्ड, सिर्फ 6 गेंद खेलकर रचा इतिहास
ओटीटी पर कब और कहां देख पाएंगे नानी की 'द पैराडाइज'? रिलीज डेट आई सामने
ओटीटी पर कब और कहां देख पाएंगे नानी की 'द पैराडाइज'? रिलीज डेट आई सामने
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'ऐसे मर नहीं सकता...', स्मिच मच्छार ने बयां की सबसे खौफनाक पलों की कहानी
'ऐसे मर नहीं सकता...', स्मिच मच्छार ने बयां की सबसे खौफनाक पलों की कहानी
बीच सड़क अकेली गरबा करती दिखी महिला, वीडियो वायरल
बीच सड़क अकेली गरबा करती दिखी महिला, वीडियो वायरल
पुरुषों को भी हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर, छाती की गांठ को न करें नजरअंदाज
पुरुषों को भी हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर, छाती की गांठ को न करें नजरअंदाज
Embed widget