एक्सप्लोरर

'जीतू भैया' का टैग मिलने पर 'पंचायत 4' एक्टर जितेंद्र कुमार ने किया रिएक्ट, बोले- 'मैं रोल का इंतजार कर....'

 Jitendra Kumar: पंचायत एक्टर जितेंद्र कुमार ने हाल ही में एक इंटरव्यू में उन्हें जीतू भैया के टैग मिलने पर बात की. साथ ही उन्होंने कहा कि पंचायत और कोटा फैक्ट्री ने उन्हें वो दिया जो वो चाहते थे.

 Jitendra Kumar On Jitu Bhaiya Tag: ‘पंचायत सीजन 4’ का प्रीमियर 24 जून को होने वाला है. ऐसे में इस मोस्ट पॉपुलर सीरीज में सचिव जी का रोल प्ले करने वाले एक्टर जितेंद्र कुमार एक बार फिर छोटे शहरों की कहानी और दमदार अभिनय को लेकर चर्चा में आ गए हैं. हाल ही में एक इंटरव्यू में, जितेंद्र कुमार ने अपने अब तक के सफर, अपने आइकॉनिक स्क्रीन नाम "जीतू भैया" को लेकर बात की.

"जीतू भैया" का टैग मिलने पर क्या बोले जितेंद्र कुमार?
कोटा फैक्ट्री सीरीज से जितेंद्र कुमार को काफी पॉपुलैरिटी मिली थी और इस शो से उन्होंने "जीतू भैया" का किरदार निभाया था और वे इसी नाम से फेमस हो गए. वहीं जूम को दिए एक इंटरव्यू के दौरान जितेंद्र कुमार ने "जीतू भैया" का टैग मिलने पर कहा, "वो तो जो कैरेक्टर प्ले किया कोटा फैक्ट्री में जीतू भैया के नाम से तो उसमें से वो चीज़ पॉपुलर हुई. लेकिन मुझे लगता है कि शुरुआती दिनों में मैं लोग मुझे बोलते थे कि तेरे किरदारों के नाम दें उसे अच्छा जीतू दे देते हैं, वो जल्दी जुबान पे आता है. मुझे लगता है वही एक कारण है जिसकी वजह से दर्शकों को वो नाम से कनेक्ट कर जाता है और भाई है तो वो घरेलू हो जाता है. यही कारण है कि उस शब्द लोगो ने पकड़ ली और उसका नाम बार-बार बुलाते हैं.”

पंचायत और कोटा फैक्ट्री ने वो दिय़ा जिसकी चाहत थी
अभिनेता ने पंचायत और कोटा फैक्ट्री को वह  क्रिएटिव स्पेस देने का क्रेडिट दिया, जिसकी उन्हें हमेशा से चाहत थी. जितेंद्र कुमार ने कहा, "मैं ऐसी भूमिकाओं का इंतज़ार कर रहा था, जो उस तरह के काम से मेल खाती हों, जो मैं करना चाहता था. पंचायत और कोटा फैक्ट्री के साथ, मुझे वह मौका मिला.. सीन, कहानी, सब कुछ सही लगा. यही वह कंटेंट है जिससे मैं जुड़ता हूं, और मुझे लगता है कि यही वह चीज है जो दर्शकों को भी जोड़ रही है."

यूट्यूब पर अपनी शुरुआत को लेकर क्या बोले जितेंद्र कुमार?
जितेन्द्र ने यूट्यूब पर अपने शुरुआती दिनों को अपने करियर की नींव बताया.. उन्होंने कहा,"यूट्यूब  पर हमारे स्केच ने ऑडियंस बिल्ड करने में बड़ी भूमिका निभाई... इसने एक मजबूत ऑडियंस बेस बनाने में मदद की, जिसने बाद में पंचायत जैसे शो को सपोर्ट किया."

उन्होंने याद किया कि कैसे शुरुआती यूट्यूब दर्शकों, जिनमें ज़्यादातर कॉर्पोरेट प्रोफेशनल्स और कॉलेज के छात्र थे, ने उनकी जर्नी को करीब से देखा. जितेंद्र ने कहा, "उन्होंने ट्रैक किया कि मैं कहां जा रहा हूं, मेरा काम कैसे डेवलेप हो रहा है.

 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Jitendra Kumar (@jitendrak1)

पंचायत परिवारों तक पहुंच गई
जितेंद्र ने आगे कहा जब पंचायत आई, तो यह परिवारों तक पहुंच गई. ये एक ऐसा शो बन गया जिसका लोग घर पर एक साथ आनंद ले सकते थे. मेरी जर्नी के कई फेज में वह प्यार और सपोर्ट वास्तव में स्पेशल रहा है. मैं आभारी हूं कि इसने मुझे उन कहानियों को बताने के लिए इंस्पायर किया जो मैं हमेशा से बताना चाहता था,"

पंचायत सीजन 4 स्टार कास्ट
बता दें कि पंचायत सीजन 4 में जीतेंद्र कुमार, नीना गुप्ता, रघुबीर यादव, फैजल मलिक, चंदन रॉय, संविका, दुर्गेश कुमार, सुनीता राजवार और पंकज झा एक बार फिर अपने दमदार किरदारों में नजर आएंगें. इस बार सीजन 4 में चुनावी माहौल देखने को मिलेगा.

ये भी पढ़ें:-Housefull 5 Box Office Collection Day 15: 'सितारे जमीन पर' के आते ही ‘हाउसफुल 5’ की हवा हुई टाइट, अब ये आंकड़ा छूना मुश्किल, जानें- टोटल कलेक्शन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Sufi Motiwala Opens In Lock Up: सूफी मोतीवाला को दो बार आया था सुसाइड का ख्याल, फिर डर से कदम खींच लिए पीछे
सूफी मोतीवाला को दो बार आया था सुसाइड का ख्याल, फिर डर से कदम खींच लिए पीछे
सुप्रीम कोर्ट ने कॉमेडियन समय रैना पर लगाया 3 लाख का जुर्माना, कहा- अदालत को हल्के में लिया
सुप्रीम कोर्ट ने समय रैना पर लगाया 3 लाख का जुर्माना, कहा- अदालत को हल्के में लिया
'अब किसी के साथ रिश्ता नहीं चाहिए...' आकांक्षा चमोला का खुलासा, बोलीं- मैं एसेक्सुअल बन गई हूं
'अब किसी के साथ रिश्ता नहीं चाहिए...' आकांक्षा चमोला का खुलासा, बोलीं- मैं एसेक्सुअल बन गई हूं
New OTT Releases: एक्शन से थ्रिलर-हॉरर और सस्पेंस तक, जियो हॉटस्टार पर साउथ की 7 दिमाग हिला देने वाली धांसू फिल्में
एक्शन से थ्रिलर-हॉरर और सस्पेंस तक, जियो हॉटस्टार पर साउथ की 7 दिमाग हिला देने वाली धांसू फिल्में

वीडियोज

Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? #nitingadkari #e20fuel #autolive
Operation Safed Sagar की अनसुनी कहानी अब आएगी सबके सामने
59 की उम्र में Sunita Ahuja का बॉलीवुड डेब्यू, बेटे Yashvardhan Ahuja संग करेंगी शुरुआत
Bollywood News: ट्रोलिंग से तौबा या प्रेग्नेंसी का नया ड्रामा? कियारा आडवाणी की 'दूसरी प्रेग्नेंसी' का सच आया सामने! (14-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Weather Forecast Today: दिल्ली-यूपी और हरियाणा-पंजाब में आज होगी बारिश? मौसम विभाग ने जारी कर दिया ताजा अलर्ट
दिल्ली-यूपी और हरियाणा-पंजाब में आज होगी बारिश? मौसम विभाग ने जारी कर दिया ताजा अलर्ट
बागियों को आसानी से शिंदे गुट में शामिल नहीं होने देंगे उद्धव ठाकरे! अब उठाया यह बड़ा कदम
बागियों को आसानी से शिंदे गुट में शामिल नहीं होने देंगे उद्धव ठाकरे! अब उठाया यह बड़ा कदम
राहुल गांधी के कार्यक्रम को लेकर आधी रात बवाल, परेड ग्राउंड में अड़कर बैठ गए कांग्रेसी, अब क्या होगा?
राहुल गांधी के कार्यक्रम को लेकर आधी रात बवाल, परेड ग्राउंड में अड़कर बैठ गए कांग्रेसी, अब क्या होगा?
'गौतम गंभीर और चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर के बीच मतभेद', इस पूर्व इंडियन क्रिकेटर के दावे से मची सनसनी
'गौतम गंभीर और चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर के बीच मतभेद', इस पूर्व इंडियन क्रिकेटर के दावे से मची सनसनी
Welcome To The Jungle BO Day 19: ‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना बटोरा मुनाफा?
‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना कमाया मुनाफा?
बिहार पुलिस डिपार्टमेंट में बड़ा फेरबदल, 22 DSP अधिकारियों का ट्रांसफर; कई SDPO बदले गए
बिहार पुलिस डिपार्टमेंट में बड़ा फेरबदल, 22 DSP अधिकारियों का ट्रांसफर; कई SDPO बदले गए
पुणे के लड़के का कारनामा, चौराहे पर लगवाया पोस्टर; लिखा- न फ्लैट-न गाड़ी, चाहिए एक सुंदर लाड़ी
पुणे के लड़के का कारनामा, चौराहे पर लगवाया पोस्टर; लिखा- न फ्लैट-न गाड़ी, चाहिए एक सुंदर लाड़ी
अब रिमूवेबल बैटरी के साथ क्यों नहीं आते फोन? खुल गया यह बड़ा राज
अब रिमूवेबल बैटरी के साथ क्यों नहीं आते फोन? खुल गया यह बड़ा राज
Embed widget