एक्सप्लोरर

Honeymoon Photographer Review: सीरीज देखकर शादी की फोटो नहीं खिंचवाएंगे, आशा नेगी की एक्टिंग ही इकलौती आशा

Honeymoon Photographer Review: आशा नेगी की नई सीरीज रिलीज हुई है. इस सीरीज का नाम हनीमून फोटोग्राफर है. आइए जानते हैं कैसी है ये सीरीज.

Honeymoon Photographer Review: हनीमून फोटोग्राफर, नाम काफी दिलचस्प लग रहा है, वैसे भी हनीमून टाइप शब्दों में दिलचस्पी जाग ही जाती है. जियो सिनेमा पर ये सीरीज आई है. जियो सिनेमा आजकल काफी कंटेट बना रहा है और अच्छा कंटेट बना रहा है. हालांकि, कुछ अच्छी चीजों को वो उतना प्रमोट नहीं कर रहा, जितना करना चाहिए.

हनीमून फोटोग्राफर को भी उतना प्रमोशन नहीं मिला. हालांकि, वो बात अलग है कि ये उतनी अच्छी नहीं है. हो सकता है एवरेज होने की वजह से प्रमोशन ना मिला हो. अब ये सीरीज देखनी है या नहीं ये पूरा रिव्यू पढ़ने के बाद फैसला कीजिए. 

कहानी

एक मशहूर दवा कंपनी के मालिक का बेटा अधीर यानि साहिल सालठिया अपने हनीमून पर एक फोटोग्राफर अंबिका यानि आशा नेगी को ले जाता है. वहां अधीर अपनी पत्नी जोया यानि अपेक्षा पोरवाल को छोड़कर फोटोग्राफर अंबिका के लिए पागल हो जाता है. यहां एक महिला अधीर को थप्पड़ भी मार देती है क्योंकि अधीर की कंपनी दवा से उसके किसी अपने की जान चली गई है. फिर पहले ही एपिसोड में अधीर मालदीव के समंदर में डूब जाता है, अब ये मर्डर किसने किया, यही इस सीरीज की कहानी है और यही इसकी सबसे कमजोर कड़ी है.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Asha Negi (@ashanegi)


कैसी है सीरीज?

पहला एपिसोड उम्मीद जगाता है कि सीरीज ठीक-ठाक निकलेगी. प्लॉट इंट्रेस्टिंग लगता है लेकिन आजकल ऐसी ऐसी मर्डर मिस्ट्रीज आ गई हैं कि उनके सामने ये सीरीज बच्ची लगती है. इसके ट्विस्ट एंड टर्न इतने असरदार नहीं लगते कि मजा आ जाए. आप आराम से अंदाजा लगा लेते हैं कि क्या होने वाला है. इसकी प्रोडक्शन वैल्यू भी काफी हल्की लगती है. 6 एपिसोड की ये सीरीज अगर टाइम पास के लिए देखनी है कि टीवी पर इसे चला दिया और आप साथ साथ अपना काम करते हुए देखना चाहते हैं तो देख सकते हैं लेकिन ये आपको कोई कमाल का एंटरटेनमेंट नहीं देने वाली. 

एक्टिंग

आशा नेगी ने फोटोग्राफर का रोल अच्छे से निभाया है. वो लगी भी अच्छी हैं. उनकी एक्टिंग ही इस सीरीज की इकलौती आशा है. अपेक्षा पोरवाल ने भी अच्छा काम किया है. पहले एपिसोड में आए साहिल सलाठिया का काम भी अच्छा है. इनके अलावा कोई एक्टर कुछ खास इम्प्रेस नहीं कर पाता. कुल मिलाकर कुछ ना करने को हो तो भी कुछ करते हुए ये सीरीज देखना चाहें तो देख लीजि, बाकी आपकी मर्जी.

रेटिंग -2 स्टार

ये भी पढ़ेंगे: तारक मेहता की सोनू ने लगाए मेकर्स पर हैरेसमेंट के आरोप तो सपोर्ट में आईं जेनिफर, कहा- वो जगह जेल जैसी है

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'हम एक दूसरे को डेट नहीं कर रहे', शिवांगी जोशी और हर्षद चोपड़ा हर तरफ दे रहे सफाई, शिल्पा बोली- साथ-साथ रहोगे तो लोग पूछेंगे ही
'हम एक दूसरे को डेट नहीं कर रहे', शिवांगी जोशी और हर्षद चोपड़ा हर तरफ दे रहे सफाई
'धमाल' से 'टोटल धमाल' तक, OTT पर कहां देखें अजय देवगन की पॉपुलर फ्रेंचाइजी की सभी फिल्में?
'धमाल' से 'टोटल धमाल' तक, ओटीटी पर कहां देखें फ्रेंचाइजी की सभी फिल्में?
Lenin OTT Release: थिएट्रिकल रन के बाद ओटीटी पर कब और कहां रिलीज होगी अखिल अक्किनेनी की 'लेनिन', जानें- पूरी डिटेल्स
थिएट्रिकल रन के बाद ओटीटी पर कब और कहां रिलीज होगी 'लेनिन', जानें- पूरी डिटेल्स
Lock Upp 2: 'लॉक अप 2' होस्ट करने के लिए फराह खान ले रही हैं मोटी रकम, रितेश देशमुख की फीस जानकर भी रह जाएंगे हैरान
'लॉक अप 2' होस्ट करने के लिए फराह खान ले रही हैं मोटी रकम, रितेश देशमुख की फीस जानकर भी रह जाएंगे हैरान

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान युद्ध के दौरान दिखी इंडियन नेवी की ताकत, हमलों के बीच 18 जहाजों को सुरक्षित पहुंचाया भारत
ईरान युद्ध के दौरान दिखी इंडियन नेवी की ताकत, हमलों के बीच 18 जहाजों को सुरक्षित पहुंचाया भारत
अयोध्या पहुंचे नृपेंद्र मिश्रा का छलका दर्द, कहा- चोरी की घटना राम मंदिर पर एक कलंक है
अयोध्या पहुंचे नृपेंद्र मिश्रा का छलका दर्द, कहा- चोरी की घटना राम मंदिर पर एक कलंक है
'आज मोदी हमारा फोन भी नहीं उठाते', शहबाज शरीफ के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- पाकिस्तान ने गंवाया मौका
'आज मोदी हमारा फोन नहीं उठाते', शहबाज के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- PAK ने गंवाया मौका
IND vs ENG: No-1 का ताज बचाने उतरेगी टीम इंडिया, 5वें T20 से पहले वैभव सूर्यवंशी को इंग्लिश खिलाड़ी से मिली वार्निंग
No-1 का ताज बचाने उतरेगी टीम इंडिया, 5वें T20 से पहले वैभव सूर्यवंशी को इंग्लिश खिलाड़ी से मिली वार्निंग
Lenin OTT Release: थिएट्रिकल रन के बाद ओटीटी पर कब और कहां रिलीज होगी अखिल अक्किनेनी की 'लेनिन', जानें- पूरी डिटेल्स
थिएट्रिकल रन के बाद ओटीटी पर कब और कहां रिलीज होगी 'लेनिन', जानें- पूरी डिटेल्स
'कुपवाड़ा से कठुआ तक, कश्मीर में ऐसा कोई कब्रिस्तान नहीं जहां...', पाकिस्तान में हिजबुल कमांडर ने कैमरे पर कबूला सच
'कुपवाड़ा से कठुआ तक, कश्मीर में ऐसा कोई कब्रिस्तान नहीं जहां...', हिजबुल कमांडर का कबूलनामा
एकनाथ शिंदे ने यूं दिया था ऑपरेशन टाइगर को अंजाम! सामने आई पहली तस्वीर
एकनाथ शिंदे ने यूं दिया था ऑपरेशन टाइगर को अंजाम! सामने आई पहली तस्वीर
भारत आ रही 500 KM से ज्यादा रेंज वाली प्लग-इन हाइब्रिड कार, जानिए क्या होगी खासियत?
भारत आ रही 500 KM से ज्यादा रेंज वाली प्लग-इन हाइब्रिड कार, जानिए क्या होगी खासियत?
Embed widget