एक्सप्लोरर

Hanu Man OTT Release: थिएटर में गर्दा उड़ाने के बाद अब OTT पर भी धमाल मचाने आ रही Hanu Man, जानें- कब और कहां रिलीज होगी फिल्म

Hanu Man OTT Release: तेजा सज्जा स्टारर 'हनु मान' का बॉक्स ऑफिस पर डंका बज रहा है. वहीं अब ये फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म पर धमाल मचाने आ रही है. चलिए जानते हैं ये फिल्म कब और कहां रिलीज होगी.

Hanu Man OTT Release Date Out: तेजा सज्जा-स्टारर तेलुगु सुपरहीरो फिल्म 'हनु मान' को दर्शकों से शानदार रिस्पॉन्स मिला है. ये फिल्म 12 जनवरी को कईं फिल्मों के साथ सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी लेकिन इस फिल्म ने तमाम लेटेस्ट रिलीज को पीछे छोड़ते हुए बॉक्स ऑफिस पर गर्दा उड़ा दिया और छप्परफाड़ कमाई कर ली.  'हनु मान' को मिल रही सफलता और पॉपुलैरिटी के चलते दर्शक इस फिल्म को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देखने के लिए काफी एक्साइटेड हैं और इसकी ओटीटी रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. वहीं रिपोर्ट्स के मुताबिक, 'हनुमान' के मेकर्स ने अपना ओटीटी पार्टनर तय कर लिया है और फिल्म की रिलीज डेट भी आ गई है. चलिए जानते हैं 'हनु मान' ओटीटी के किस प्लेटफॉर्म पर कब होगी रिलीज

'हनु मान' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज
छोटे बजच में बनी फिल्म 'हनु मान' ने दर्शकों को काफी इंप्रेस किया है. वहीं अब इस फिल्म की ओटीटी रिलीज की डिटेल्स भी सामने आ गई हैं. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो 'हनु मान' ओटीटी के दिग्गज प्लेटफॉर्म जी5 पर दो मार्च से स्ट्रीम होगी. दरअसल फिल्म के मेकर्स ने थिएट्रिकल रिलीज के तीन हफ्ते बाद इसे डिजिटल रिलीज करने का प्लान बनाया था लेकिन फिल्म की ग्रैंड सक्सेस को देखते हुए इसे सात हफ्ते बाद ओटीटी पर स्ट्रीन करने का फैसला किया गया.

'हनु मान' ने कितनी कर ली कमाई
'हनु मान' ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया हुआ है. इस फिल्म को दर्शको से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है. यहां तक कि क्रिटिक्स ने फिल्म के वीएफएक्स की जमकर तारीफ की है. ये फिल्म रिलीज के तीसरे हफ्ते में है और अब भी इसे देखने के लिए सिनेमाघरों में खूब ऑडियंस पहुंच रही है और इसी के साथ ये जमकर कारोबार भी कर रही है. 'हनु मान' की कमाई की बात करें तो इस फिल्म ने घरेलू बाजार में रिलीज के 18 दिनों में कुल 174.45 करोड़ का कारोबार कर लिया है. वहीं वर्ल्डवाइड ये फिल्म रिलीज के 17 दिनों में 270 करोड़ के करीब कलेक्शन कर चुकी है और 300 करोड़ का आंकड़ा छूने की ओर बढ़ रही है.

'हनु मान' स्टार कास्ट
'हनु मान' बॉक्स ऑफिस पर भी हिट रही है. अंजनादारी के काल्पनिक गांव पर आधारित यह फिल्म एक ऐसे युवक के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसे भगवान हनुमान की महाशक्ति प्राप्त हो जाती है. फिल्म की स्टारकास्ट की बात करें तो 'हनु मान' में तेजा सज्जा के अलावा विनय राय, अमृता अय्यर और वरलक्ष्मी सरथकुमार ने अहम रोल प्ले किया है. हाल ही में इस फिल्म के मेकर्स ने 'हनु मान' के सीक्वल की भी अनाउंसमेंट की है.

ये भी पढ़ें: Amy Jackson ने Ed Westwick संग की सगाई, यूं बर्फीली वादियों के बीच बॉयफ्रेंड ने किया एक्ट्रेस को प्रपोज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'लॉकअप' में सुनीता आहूजा की बेल कराने पहुंचे गोविंदा, पति को देखते ही बोलीं, 'बंदूक भी लानी थी मारने के लिए'
'लॉकअप' में सुनीता आहूजा की बेल कराने पहुंचे गोविंदा, पति को देखते ही बोलीं, 'बंदूक भी लानी थी मारने के लिए'
Dhamaal 4 OTT Release: थिएटर पर करोड़ों कमा रही 'धमाल 4', जानें ओटीटी पर कब और कहां देख पाएंगे अजय की फिल्म
थिएटर पर करोड़ों कमा रही 'धमाल 4', जानें ओटीटी पर कब और कहां देख पाएंगे अजय की फिल्म
'कमरे में 30-40 लोग थे...', 13 की उम्र में राम कपूर के साथ हुई छेड़छाड़, सालों बाद बयां किया दर्द
'कमरे में 30-40 लोग थे...', 13 की उम्र में राम कपूर के साथ हुई छेड़छाड़, सालों बाद बयां किया दर्द
'लॉकअप 2' में सुनिता आहूजा ने दी गालियां, गोविंदा बोले- कोई दिक्कत नहीं, झेला है
'लॉकअप 2' में सुनिता आहूजा ने दी गालियां, गोविंदा बोले- कोई दिक्कत नहीं, झेला है

वीडियोज

Tata Sierra EV AWD drive review: BE6 से बेहतर? #tata #tatasierraev #autolive
Ram Kapoor ने पहली बार बताया बचपन का दर्द, सुनकर खामोश हुआ Lock Upp 2
Bollywood News: दिलजीत दोसांझ की 'सतलुज' विवाद के बाद OTT पर सेंसरशिप की चर्चा तेज (12-07-2026)
Udne Ki Aasha: 😔Sachin टूट गया, अपने होने वाले बच्चे की मौत की खबर सुन सारे सपने हुए चकनाचूर। #sbs
Salman Khan से जुड़ी Kala Hiran के प्रोड्यूसर को मिली धमकी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला; गड़बड़ियों पर RSS ने जताई चिंता, कहा - 'भविष्य में कोई...'
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला; गड़बड़ियों पर RSS ने जताई चिंता, कहा - 'भविष्य में कोई...'
भरत तिवारी को इंसाफ दिलाने समर्थकों के साथ दिल्ली पहुंचा भाई, जंतर-मंतर पर दिया धरना, कहा- 'जब तक सरकार...'
भरत तिवारी को इंसाफ दिलाने समर्थकों के साथ दिल्ली पहुंचा भाई, जंतर-मंतर पर दिया धरना
'तारक मेहता' में कम हो जाएगा जेठालाल का ट्रैक? इस नए एक्टर की वजह से दिलीप जोशी को हुआ नुकसान
'तारक मेहता' में कम हो जाएगा जेठालाल का ट्रैक? इस नए एक्टर की वजह से दिलीप जोशी को हुआ नुकसान
लॉर्ड्स टेस्ट में भारत की यास्तिका भाटिया ने शतक जड़ रचा इतिहास, तोड़ डाले 3 बड़े रिकॉर्ड
लॉर्ड्स टेस्ट में भारत की यास्तिका भाटिया ने शतक जड़ रचा इतिहास, तोड़ डाले 3 बड़े रिकॉर्ड
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
इंडिया गठबंधन में दरार! तमिलनाडु में DMK नहीं अपनाएगी केरल-बंगाल मॉडल! स्टालिन ने कांग्रेस को दिया झटका
इंडिया गठबंधन में दरार! तमिलनाडु में DMK नहीं अपनाएगी केरल-बंगाल मॉडल! स्टालिन ने कांग्रेस को दिया झटका
19 साल के लड़के ने माता-पिता को छोड़ बचपन के दोस्त के नाम कर दी 28 करोड़ की संपत्ति, यूजर्स हैरान
19 साल के लड़के ने माता-पिता को छोड़ बचपन के दोस्त के नाम कर दी 28 करोड़ की संपत्ति, यूजर्स हैरान
Delhi University PG Admission 2026: DU ने बदला पीजी एडमिशन का शेड्यूल, अब 15 जुलाई तक करनी होगी फीस जमा
DU ने बदला पीजी एडमिशन का शेड्यूल, अब 15 जुलाई तक करनी होगी फीस जमा
Embed widget