एक्सप्लोरर

जेल जाने के बाद सामने आया एल्विश यादव का पहला वीडियो, बेफिक्र होकर मुस्कुराते दिखे यूट्यूबर

Elvish Yadav First Video From Jail: एल्विश यादव का एक वीडियो सामने आया है. वीडियो में एल्विश को पुलिसकर्मियों के साथ बातचीत करते हुए बेफिक्री से मुस्कुराते देखा जा सकता है.

Elvish Yadav First Video From Jail: बिग बॉस ओटीटी 2 विनर और यूट्यूबर एल्विश यादव बड़ी मुश्किल में फंस गए हैं. आज, 17 मार्च को एल्विश यादव को कोर्ट ने 14 दिनों की हिरासत में भेज दिया है. सांपों का जहर सप्लाई मामले में पहले नोएडा पुलिस ने एल्विश को पूछताछ के लिए बुलाया था और इसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने यूट्यूबर को कोर्ट में पेश किया जिसके बाद अदालत में एल्विश को 14 दिनों की रिमांड पर भेजने का फैसला सुनाया.

गिरफ्तारी के बाद एल्विश यादव का एक वीडियो सामने आया था जिसमें पुलिस उन्हें गिरफ्तार करके गाड़ी में बैठाती नजर आ रही थी. अब एक और वीडियो सामने आया है जिसमें जेल से एल्विश की पहली झलक देखने को मिली है. वीडियो में एल्विश यादव को पुलिसकर्मियों के साथ बातचीत करते हुए बेफिक्री से मुस्कुराते देखा जा सकता है. इसके बाद पुलिसकर्मी एल्विश को जेल के अंदर दाखिल कराते नजर आते हैं.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by ABP News (@abpnewstv)

लुक्सर जेल में रहेंगे एल्विश यादव
बता दें कि रिमांड के दौरान एल्विश यादव को नोएडा के लुक्सर जेल में रहना होगा. एल्विश यादव के खिलाफ नोएडा पुलिस ने आईपीसी, वाइल्ड लाइफ प्रोटेक्शन एक्ट के साथ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है. अगर एल्विश एनडीपीएस एक्ट के के तहत दोषी पाए जाते हैं तो उनकी मुश्किल और बढ़ जाएगी. क्योंकि इस एक्ट के तहत यूट्यूबर को 10 साल तक की जेल की सजा हो सकती है.

एल्विश यादव पर सांपों का जहर सप्लाई करने का आरोप
एल्विश यादव पर आरोप है कि वे रेव पार्टीज में सांपों का जहर सप्लाई करते थे. पीपुल्स फॉर एनिमल्स ने एक स्टिंग ऑपरेशन किया था जिसमें 7 लोगों के नाम का खुलासा हुआ था. इसमें एक नाम बिग बॉस ओटीटी 2 विनर एल्विश यादव का भी था. पहले एल्विश ने इन तमाम आरोपों से इनकार किया था. हालांकि नोएडा पुलिस के मुताबिक उन्हें एल्विश के खिलाफ सबूत मिले हैं. मामले की जांच जारी है और फिलहाल 14 दिनों के लिए यूट्यूबर हिरासत में रहेंगे.

ये भी पढ़ें: 14 दिन की हिरासत में भेजे गए एल्विश यादव, सांपों के जहर सप्लाई मामले में हुई कार्रवाई

दरख्शां मुमताज उन आवाज़ों में से एक हैं, जो एंटरटेनमेंट की दुनिया को न सिर्फ सुनती हैं, बल्कि उसे समझती हैं और दर्शकों तक असरदार तरीके से पहुंचाती भी हैं. ABP न्यूज़ की एंटरटेनमेंट डेस्क पर एक पत्रकार के तौर पर ये सिनेमा की चमक-दमक से आगे जाकर उसकी गहराइयों में झांकती हैं. खासतौर पर बॉक्स ऑफिस ट्रेंड्स और फ़िल्म इंडस्ट्री की पर्सेप्शन बिल्डिंग में उनकी गहरी पकड़ है. जामिया मिल्लिया इस्लामिया से ग्रेजुएशन और फिर पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद इन्होंने मीडिया को सिर्फ एक प्रोफेशन नहीं, बल्कि अपना पैशन बना लिया. कैमरा उनकी ताक़त है और कॉन्फिडेंस उनकी पहचान. इनका मानना है कि मेहनत कभी ट्रेंड से बाहर नहीं जाती, और ये हर दिन इसी सोच के साथ काम करती हैं. ये हिंदी में लिखती हैं, लेकिन अंग्रेज़ी, उर्दू और भोजपुरी भाषा पर भी अच्छी पकड़ रखती हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'वो शिवांगी से प्यार करता है...', हर्षद चोपड़ा को लेकर राम कपूर के बयान ने मचाई सनसनी
'वो शिवांगी से प्यार करता है...', हर्षद चोपड़ा को लेकर राम कपूर के बयान ने मचाई सनसनी
Archana Puran Singh Says: टीचर चाहते थे आईएएस बने अर्चना पूरन सिंह, लेकिन उन्होंने चुना एक्टिंग का रास्ता
टीचर चाहते थे आईएएस बने अर्चना पूरन सिंह, लेकिन उन्होंने चुना एक्टिंग का रास्ता
Friday OTT Watch List: 'चांद मेरा दिल' से 'मां इंति बंगारम' तक, जानें- नेटफ्लिक्स से हॉट स्टार तक ओटीटी पर आज क्या-क्या देखें?
'चांद मेरा दिल' से 'मां इंति बंगारम' तक, जानें- नेटफ्लिक्स से हॉट स्टार तक ओटीटी पर आज क्या-क्या देखें?
'लॉक अप 2' के टास्क में मचा बवाल, शिवांगी के लिए ओवर प्रोटेक्टिव हुए हर्षद चोपड़ा, धीरज धूपर को दी धमकी
'लॉक अप 2' के टास्क में मचा बवाल, शिवांगी के लिए ओवर प्रोटेक्टिव हुए हर्षद चोपड़ा, धीरज धूपर को दी धमकी

वीडियोज

बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
Body Coffee Cafe Viral Video : जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
Embed widget