एक्सप्लोरर

दिवाली वीकेंड पर पार्टनर संग देखें ये 5 रोमांटिक फिल्में, ओटीटी पर यहां है अवेलेबल

Romantic Movies on OTT: अगर आप रोमांटिक फिल्में देखने को शौकीन हो तो आज हम आपको ऐसी 5 फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं. इसमें शाहरुख खान से लेकर ऐश्वर्या तक की फिल्में शामिल हैं.

Romantic Movies on OTT: दिवाली का त्योहार आने वाला है. इस बार दिवाली की छुट्टियों पर आप अच्छी-अच्छी फिल्में देखकर अपने दिन को और खास बना सकते हो. थिएटर में इस बार सिंघम अगेन और भूल भुलैया 3 रिलीज हो रही है. एक एक्शन फिल्म है तो दूसरी हॉरर. दोनों ही फिल्मों को लेकर काफी बज है. हालांकि, अगर आप घर बैठे अपने पार्टनर संग कुछ रोमांटिक फिल्में देखना चाहते हैं तो हम आपको बताने जा रहे हैं ऐसी 5 फिल्मों के बारे में...

दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे

जब भी रोमांस की बात हो और शाहरुख खान की फिल्में उस लिस्ट में शामिल न हो ऐसा हो नहीं सकता. शाहरुख खान को रोमांस किंग भी कहा जाता है. उनकी फिल्मों को फैंस काफी पसंद करते हैं. फिल्म दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे आइकॉनिक फिल्म है. ये फिल्म 1995 में रिलीज हुई थी. काजोल संग उनकी रोमंटिक केमिस्ट्री ने धमाल मचा दिया था. आदित्य चोपड़ा डायरेक्टेड इस फिल्म को आप अमेजन प्राइम पर देख सकते  हो.

वीर जारा

वीर जारा 2004 में आई थी. प्रीति जिंटा संग शाहरुख खान की जोड़ी बहुत पसंद की गई. फिल्म में सरहद पार की लव स्टोरी दिखाई गई थी. इस फिल्म को यश चोपड़ा ने बनाया था. फिल्म को आप अमेजन प्राइम पर देख सकते हो.


दिवाली वीकेंड पर पार्टनर संग देखें ये 5 रोमांटिक फिल्में, ओटीटी पर यहां है अवेलेबल

आशिकी

रोमांटिक फिल्मों की बात हो और आशिकी का जिक्र न हो ऐसा हो ही नहीं सकता है. ये फिल्म 1990 में आई थी. फिल्म में राहुल रॉय और अनु अग्रवाल लीड रोल में थे. दोनों ही स्टार रातोरात सेंसेशन बन गए थे. इस फिल्म को महेश भट्ट ने बनाया था. फिल्म के गाने लोगों की जुबां पर चढ़ गए थे. इस फिल्म को आप यूट्यूब पर पैसे देकर देख सकते हो.

देवदास

शाहरुख खान की ये रोमांटिक म्यूजिक ड्रामा 2002 में आई थी. इस फिल्म में ऐश्वर्या राय और शाहरुख खान की लव स्टोरी लोगों के दिलों में बस गई थी. फिल्म को संजय लीला भंसाली ने बनाया था. इसमें माधुरी दीक्षित भी अहम रोल में दिखी थीं. इस फिल्म को आप जियो सिनेमा पर देख सकते हो.

विवाह

2006 में आई शाहिद कपूर और अमृता राव की ये फिल्म बहुत पसंद की गई थी. इस फिल्म को आप जी 5 और अमेजन प्राइम पर देख सकते हैं. फिल्म में अरेंज मैरिज और लवस्टोरी दिखाई गई थी. शाहिद और अमृता की जोड़ी ने तहलका मचा दिया था. फिल्म को सूरज बड़जात्या ने डायरेक्ट किया था.

ये भी पढ़ें- 'पुलिस ने मुझे एक फोटो भेजी', जब एक्ट्रेस के पिता ने किया सुसाइड, 4 साल तक बुरी हो गई थी हालत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bhojpuri Bawaal: खूबसूरत हो, वजन कम कर लो- निरहुआ से ऐसी बात सुनकर रो पड़ीं आम्रपाली दुबे
खूबसूरत हो, वजन कम कर लो- निरहुआ से ऐसी बात सुनकर रो पड़ीं आम्रपाली दुबे
Friday OTT Release: फ्राइडे को ओटीटी एंटरटेनमेंट का भौकाल, रिलीज हुई 'मुसाफिर कैफे' से 'आदर्श बाल विद्यालय' तक ये 8 नई फिल्में-सीरीज
फ्राइडे को ओटीटी एंटरटेनमेंट का भौकाल, रिलीज हुई ये 8 नई फिल्में-सीरीज
Musafir Cafe Review: इस कैफे से कुछ खाए बिना ही चले जाइए, नेटफ्लिक्स की बेहद स्लो और बोरिंग सीरीज
मुसाफिर कैफे: इस कैफे से कुछ खाए बिना ही चले जाइए, बेहद स्लो और बोरिंग सीरीज
'गौरव खन्ना से अच्छा मेरा कुत्ता आ जाता', 'लॉक अप 2' में पति की एंट्री पर ये क्या बोल गईं आकांक्षा चमोला
'गौरव खन्ना से अच्छा मेरा कुत्ता आ जाता', 'लॉक अप 2' में पति की एंट्री पर ये क्या बोल गईं आकांक्षा चमोला

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमरनाथ यात्रा के बीच पाकिस्तान की नापाक साजिश! जम्मू के कठुआ और सांबा में दिखे ड्रोन, गोला-बारूद बरामद
अमरनाथ यात्रा के बीच पाक की नापाक साजिश! जम्मू के कठुआ और सांबा में दिखे ड्रोन, गोला-बारूद बरामद
'अब देश में हर गलती की...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे AAP नेता संजय सिंह का बड़ा बयान
'अब देश में हर गलती की...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे AAP नेता संजय सिंह का बड़ा बयान
विराट कोहली से विवाद की खबरों पर ट्रेविस हेड ने तोड़ी चुप्पी, सोशल मीडिया ट्रोलिंग पर भी जताया दर्द
विराट कोहली से विवाद की खबरों पर ट्रेविस हेड ने तोड़ी चुप्पी, सोशल मीडिया ट्रोलिंग पर भी जताया दर्द
'जो डर गया सो मर गया…', सलमान खान ने सुबह-सुबह लिख दी ऐसी बात, फैंस बोले- 'भाई से पंगा नहीं'
'सलमान खान डर गया...', एक्टर ने सुबह-सुबह तस्वीरें शेयर कर लिख दी ऐसी बात
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
'पूरे देश में होगा...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी CJP, मीटिंग से ठीक पहले केंद्र सरकार को दिया अल्टीमेटम
'पूरे देश में होगा...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी CJP, मीटिंग से ठीक पहले केंद्र सरकार को दिया अल्टीमेटम
CJP Protest Viral Video : CJP के प्रोटेस्ट में कुत्ता लेकर पहुंच गया स्टूडेंट, देखते ही डांस करने लगे प्रदर्शनकारी; वीडियो वायरल
CJP के प्रोटेस्ट में कुत्ता लेकर पहुंच गया स्टूडेंट, देखते ही डांस करने लगे प्रदर्शनकारी; वीडियो वायरल
आजाद भारत के इतिहास में सबसे पहले किस कैबिनेट मंत्री ने छोड़ा था पद, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच जानिए इतिहास
आजाद भारत के इतिहास में सबसे पहले किस कैबिनेट मंत्री ने छोड़ा था पद, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच जानिए इतिहास
Embed widget