एक्सप्लोरर

Crew OTT Release Date: बंपर कमाई के बाद ओटीटी पर आ रही है करीना-तब्बू की 'क्रू', जानें कब और कहां देख सकते हैं

Crew OTT Release Date: करीना कपूर, तब्बू और कृति सेनन स्टारर फिल्म क्रू सिनेमाघरों में धमाल मचाने के बाद अब ओटीटी पर रिलीज के लिए पूरी तरह से तैयार है. यहां जानें ये फिल्म आप कब और कहां देख सकते हैं.

Crew OTT Release Date: साल 2024 को शुरू हुए पांच महीनों का समय बीत गया है. इस दौरान एक से बढ़कर एक फिल्में सिनेमाघरों में रिलीज हुई हैं. इस लिस्ट में तब्बू, कृति सेनन और  करीना कपूर स्टारर फिल्म क्रू का नाम भी शामिल है. इस फिल्म ने आते ही बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था. सिनेमाघरों में गदर मचाने के बाद अब यह फिल्म ओटीटी पर आने के लिए पूरी तरह तैयार है. क्रू नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो रही है. ऐसे में जो लोग इसे थिएटर्स में देखने से चूक गए हैं. उनके पास अच्छा मौका है. 

कैसी है क्रू की कहानी
क्रू में कृति सेनन, करीना कपूर और तब्बू अहम भूमिका में हैं. तीनों एक एयरलाइन कंपनी में काम करती हैं, जो कि दिवालिया होने की कगार पर है. उस कंपनी की इस कदर हालत खराब है कि कर्मचारियों को सैलरी के लाले हो गए हैं. ऐसे में इन तीनों के पास एक सुनहरा मौका आता है, जिससे कि उनकी जिंदगी बदल सकती है, लेकिन इसके चक्कर में तीनों बुरी तरह फंस जाती हैं. फिल्म में तीनों की कहानी जबरदस्त है, जिसे देखने के बाद हंसी आना तय है. 

ओटीटी पर कब आ रही क्रू
क्रू की ओटीटी रिलीज का फैंस को लंबे समय से इंतजार था और अब आखिरकार वह मौका आ गया है जब यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर दस्तक देने वाली है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार क्रू 24 मई को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो रही है. बता दें कि क्रू फुल ऑन एंटरटेनिंग फिल्म है, जिसका मजा आप इस वीकेंड ओटीटी पर उठा सकते हैं. इस खबर के सामने आने के बाद तब्बू, करीना और कृति के फैंस के काफी खुश हैं. 

कब रिलीज हुई थी क्रू
बता दें कि क्रू को 29 मार्च को थिएटर्स में रिलीज किया गया था. करीना, तब्बू और कृति के अलावा इस फिल्म में कपिल शर्मा और दिलजीत दोसांझ भी अहम भूमिका में हैं. फिल्म के निर्देशक राजेश कृष्णन हैं. क्रू को बालाजी मोशन पिक्चर्स, अनिल कपूर फिल्म्स और कम्यूनिकेशन नेटवर्क के बैनर तले बनाया गया है. क्रू ने बॉक्स ऑफिस पर बढ़िया कलेक्शन किया था.

यह भी पढ़ें: रोंगटे खड़े कर देने वाली जॉम्बीज पर बनी ये फिल्में एक बार जरूर देखें, OTT पर सभी हैं उपलब्ध

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

9 साल की उम्र में मोलेस्ट हुए थे हर्षद चोपड़ा, रात में एक्टर संग हुई थी गंदी हरकत
9 साल की उम्र में मोलेस्ट हुए थे हर्षद चोपड़ा, रात में एक्टर संग हुई थी गंदी हरकत
बचपन में मामा ने शिवांगी जोशी के साथ किया था गलत काम, कई दिनों तक घर में रही कैद
बचपन में मामा ने शिवांगी जोशी के साथ किया था गलत काम, कई दिनों तक घर में रही कैद
पिता को बिजनेस में मिला धोखा, ब्रेड-बटर खाकर किया गुजारा, शिवांगी जोशी का छलका दर्द
पिता को बिजनेस में मिला धोखा, ब्रेड-बटर खाकर किया गुजारा, शिवांगी जोशी का छलका दर्द
Lock Upp 2: 'मैं अनाथ हूं, मुझे घर से निकाल दिया गया', शिल्पा शिंदे का दर्दभरा खुलासा
'मैं अनाथ हूं, मुझे घर से निकाल दिया गया', शिल्पा शिंदे का दर्दभरा खुलासा

वीडियोज

Toyota Hilux 2026 launched at Rs 31.99 lakh| Auto Live #hilux #toyota
Bentley Continental GT S hybrid India first look and details | #bentley #autolive
Badshah और Isha Rikhi के रिश्ते में आई दरार? Cryptic Post के बाद बढ़ीं Separation की चर्चाएं
सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गोली चलाने का आदेश कौन देता है- लोकसभा में जितेंद्र सिंह ने बताया कानून
गोली चलाने का आदेश कौन देता है- लोकसभा में जितेंद्र सिंह ने बताया कानून
बिहार: TRE-4 शिक्षक भर्ती का ऐलान, इतने पदों पर होगी बहाली
बिहार: TRE-4 शिक्षक भर्ती का ऐलान, इतने पदों पर होगी बहाली
निधन के बाद मिला पूर्व PM मनमोहन सिंह को न्याय, कोयला घोटाला में समन निरस्त
निधन के बाद मिला पूर्व PM मनमोहन सिंह को न्याय, कोयला घोटाला में समन निरस्त
उम्र से बड़े वैभव सूर्यवंशी के संस्कार, एयरपोर्ट पर किसके छुए पैर? देखें वीडियो 
उम्र से बड़े वैभव सूर्यवंशी के संस्कार, एयरपोर्ट पर किसके छुए पैर?
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
क्या फिर मारेंगे पलटी? ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
क्या फिर मारेंगे पलटी? ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
CJP प्रोटेस्ट को पाकिस्तान के Gen-Z ने किया सपोर्ट, भारत सरकार ने दिया जवाब
CJP प्रोटेस्ट को पाकिस्तान के Gen-Z ने किया सपोर्ट, भारत सरकार ने दिया जवाब
क्या एसटी-एससी की जमीन जनरल में करा सकते हैं शिफ्ट, कितना आता है खर्च?
क्या एसटी-एससी की जमीन जनरल में करा सकते हैं शिफ्ट, कितना आता है खर्च?
Embed widget