एक्सप्लोरर

बॉबी देओल ने 'आश्रम' के सेट से शेयर किया 'नॉट-सो-बदनाम मोमेंट्स', प्रकाश झा के साथ गप्पे मारते आए नजर

Aashram 3 Part 2: बॉबी देओल की वेब सीरीज आश्रम 3 का दूसरा पार्ट हाल ही में रिलीज हुआ है. इस सीरीज को काफी पसंद किया जा रहा है. अब बॉबी देओल ने सेट की कुछ झलक दिखाई है.

Aashram 3 Part 2: पॉपुलर वेब सीरीज 'आश्रम' में 'बाबा निराला' की भूमिका निभा रहे बॉलीवुड अभिनेता बॉबी देओल ने तीसरे सीजन की शूटिंग से जुड़ी कुछ झलकियां शेयर कीं. उन्होंने इसे 'नॉट-सो-बदनाम' मोमेंट्स बताया है. बॉबी देओल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर सेट से जुड़ी कुछ तस्वीरें शेयर की, जिसमें फिल्म निर्माता प्रकाश झा भी नजर आ रहे हैं.

बॉबी देओल ने दिखाई झलक

पहली तस्वीर में बॉबी बाबा निराला की आउटफिट पहने सेट पर मौजूद एक लाल सोफे पर बैठे नजर आ रहे हैं. वह आराम से सोफे पर अपनी बाहें फैलाए दिखाई दे रहे हैं.

दूसरी तस्वीर में बॉबी और प्रकाश झा लोगों के एक ग्रुप से घिरे हुए दिखाई दे रहे हैं. इस तस्वीर में बॉबी ने रेड कलर के पारंपरिक स्टाइल के कपड़े पहने हुए हैं, जबकि प्रकाश झा उनके पीछे खड़े हैं और उन्होंने टोपी पहन रखी है और चेहरे पर मास्क भी लगाया हुआ है. वह बॉबी के कंधों पर हाथ रखे हुए नजर आ रहे हैं.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Bobby Deol (@iambobbydeol)

तीसरी फोटो में बॉबी देओल सेट पर बैठे स्क्रिप्ट पढ़ते हुए दिखाई दे रहे हैं, जबकि आखिरी तस्वीर में बॉबी कैमरे के पीछे प्रकाश झा से बातचीत करते हुए दिखाई दे रहे हैं.

बॉबी ने कैप्शन में लिखा, "एक बदनाम आश्रम के 'नॉट-सो-बदनाम' मोमेंट्स." बॉबी ने इन तस्वीरों को शेयर करते हुए एमएक्स प्लेयर और अमेजन एमएक्स प्लेयर को भी टैग किया है. साथ ही उन्होंने एक बदनाम आश्रम, एक बदनाम आश्रम ऑन एमएक्स प्लेयर जैसे हैशटैग का भी इस्तेमाल किया है.

दरअसल, “आश्रम” एक क्राइम ड्रामा वेब सीरीज है, जिसे एमएक्स प्लेयर ओरिजिनल के लिए प्रकाश झा ने निर्देशित किया है. इसमें अदिति पोहनकर, दर्शन कुमार, चंदन रॉय सान्याल, तुषार पांडे, अनुप्रिया गोयनका, अध्ययन सुमन, विक्रम कोचर, ईशा गुप्ता, त्रिधा चौधरी, राजीव सिद्धार्थ, सचिन श्रॉफ, अनुरीता झा, परिणीता सेठ, जहांगीर खान, कनुप्रिया गुप्ता, प्रीति सूद, नवदीप तोमर और अयान आदित्य भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं.

यह शो एक धर्मगुरु की कहानी है, जो धर्म और अंधविश्वास का फायदा उठाकर ऐसे समर्पित अनुयायी जुटाता है जो उसकी हर आज्ञा का पालन करने को तैयार रहते हैं. वह अपनी भ्रष्ट जीवनशैली और आपराधिक गतिविधियों को अपने आध्यात्मिक प्रभाव के पर्दे के पीछे छिपाता है.

फिल्मों की बात करें तो बॉबी को आखिरी बार बॉबी कोली द्वारा निर्देशित एक्शन ड्रामा "डाकू महाराज" में देखा गया था. फिल्म में नंदमुरी बालकृष्ण के साथ बॉबी, प्रज्ञा जयसवाल, श्रद्धा श्रीनाथ, सचिन खेडेकर, मकरंद देशपांडे, उर्वशी रौतेला, आडुकलम नरेन, नितिन मेहता, रवि किशन, वीटीवी गणेश, ऋषि और चंदिनी चौधरी हैं.

ये भी पढ़ें: Holi 2025: शाहरुख खान से सलमान खान तक, बॉलीवुड के इन मुस्लिम स्टार को खूब पसंद है होली का हुडदंग, धूमधाम से मनाते हैं त्योहार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

विजय देवरकोंडा से 1 साल तक शादी के लिए पूछती रही थीं रश्मिका मंदाना, 'कॉफी विद करण' में खोले राज
विजय देवरकोंडा से 1 साल तक शादी के लिए पूछती रही थीं रश्मिका मंदाना, 'कॉफी विद करण' में खोले राज
ओटीटी पर कब और कहां देख पाएंगे नानी की 'द पैराडाइज'? रिलीज डेट आई सामने
ओटीटी पर कब और कहां देख पाएंगे नानी की 'द पैराडाइज'? रिलीज डेट आई सामने
400 करोड़ से ज्यादा कमा चुकी अजय देवगन की 'दृश्यम 3' OTT पर कब और कहां होगी रिलीज? आ गई डिटेल्स
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' OTT पर कब और कहां होगी रिलीज? आ गई डिटेल्स
कीर्ति सुरेश और राधिका आप्टे की 'अक्का' का धमाकेदार टीजर आउट, जानें कब और कहां रिलीज होगी सीरीज
कीर्ति सुरेश और राधिका आप्टे की 'अक्का' का टीजर आउट, जानें कब रिलीज होगी सीरीज?

वीडियोज

Bollywood News: 'कॉफी विद करण 9' में 'विरोश' का तड़का: काउच पर दिखेगा विजय और रश्मिका का रोमांस! (18.10.26)
YRKKH: 🫨Tanya का Damani परिवार से जुड़ा रिश्ता! ढोल-नगाड़ों के साथ Poddar परिवार ने मारी एंट्री #sbs
ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'...तब मेरे ऊपर कोई FIR नहीं करता', CEC विवाद पर राहुल गांधी का बड़ा बयान
'...तब मेरे ऊपर कोई FIR नहीं करता', CEC विवाद पर राहुल गांधी का बड़ा बयान
'बीजेपी फर्जी वोट और बेईमानी को अपनी ताकत...', अखिलेश यादव का तीखा हमला
'बीजेपी फर्जी वोट और बेईमानी को अपनी ताकत...', अखिलेश यादव का तीखा हमला
बाबर आजम ने रचा इतिहास, छुआ 16000 रनों का आंकड़ा; खास क्लब में मारी एंट्री
बाबर आजम ने रचा इतिहास, छुआ 16000 रनों का आंकड़ा; खास क्लब में मारी एंट्री
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
राहुल गांधी ने शिक्षा व्यवस्था को बताया 'बहिष्कार व्यवस्था', कहा- 'पैसा, ताकत...'
राहुल गांधी ने शिक्षा व्यवस्था को बताया 'बहिष्कार व्यवस्था', कहा- 'पैसा, ताकत...'
मणिपुर में उग्रवादियों के बीच गोलीबारी में 3 घायल, दो गांवों को आग में झोंका
मणिपुर में उग्रवादियों के बीच गोलीबारी में 3 घायल, दो गांवों को आग में झोंका
कैसे शुरू कर सकते हैं नर्सरी बिजनेस, जान लें पूरा प्रॉसेस
कैसे शुरू कर सकते हैं नर्सरी बिजनेस, जान लें पूरा प्रॉसेस
Embed widget