एक्सप्लोरर

Bigg Boss OTT 3: मामूली बहस के बाद शिवानी-कृतिका में हुई जबरदस्त लड़ाई, धक्का-मुक्की तक पहुंची बात, किस पर गिरेगी एविक्शन की गाज?

Bigg Boss OTT 3: बिग बॉस ओटीटी 3 में बीते दिन शिवानी और कृतिका के बीच जमकर बहस देखने को मिली है. हाईजीन को लेकर शुरू हुई छोटी सी बहस धीरे-धीरे बड़े झगड़े में तब्दील हो गई.

Bigg Boss OTT 3: बिग बॉस ओटीटी 3 अपने पांचवें हफ्ते में पहुंच चुका है. वीकेंड के वॉर में दीपक चौरसिया के एविक्शन से सभी इमोश्नल हो चुके हैं और इसके साथ-साथ सना सुल्तान और अदनान शेख खी बेघर हो गए हैं. ट्रिपल एनिमिनेशन से पूरा खेल ही पलट चुका है. इसके अलावा घर में जमकर बहसबाजी और झगड़ा देखने को मिल रहा है. शो के अंदर थप्पड़बाजी और गाली-गलौच सबकुछ हो चुका है और अगला मामला धक्का-मुक्की तक पहुंच गया है. दरअसल बीते एपिसोड में शिवानी और कृतिका मलिक के बीच जमकर बहसबाजी हुई है. 

हाईजीन को लेकर जमकर हुई बहस
शो धीरे-धीरे फिनाले में पहुंच रहा है. इससे पहले कंटेस्टेंट अपना गेम मजबूत करने की फिराक में लगे हुए हैं. बीते दिन कृतिका मलिक और शिवानी कुमारी के बीच जमकर बहस देखने को मिली है. दरअसल दोनों कंटेस्टेंट खाना बना रही थीं. इसी बात पर बहस हो गई. शिवानी खाना बना रही थीं, तभी कृतिका ने उनको कहा कि वह पहले शावर ले लें. शिवानी इस बात पर चिढ़ गईं. वो बोलीं कि वो ऐसा नहीं करेंगी. इसी बात पर बहसबाजी शुरू हो गई. 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by JioCinema (@officialjiocinema)

शिवानी और कृतिका की हुई धक्का-मुक्की
कृतिका बोलीं, शिवानी नहा ले क्योंकि हम खाना बना रहे हैं न, इसलिए कह रही हूं. कृतिका की इसी बात पर शिवानी चिढ़ गईं. वो बोलीं सुबह का खाना थोड़ी बना रहे हैं, शाम का खाना बना रहे हैं. तभी कृतिका घरवालों को बताती हैं कि उन्होंने देखा कि शिवानी पैर पर खुजली कर रही थी और इसके बाद खाना बनाने लगीं. शिवानी बोलीं कि वह ऐसा नहीं कर रहीं थीं. शिवानी कृतिका की इस बात पर भड़क जाती हैं और दोनों के बीच बहुत तगड़ी बहस होती है. इसी बीच शिवानी कृतिका को हाथ लगाती हैं और तभी कृतिका शिवानी को धक्का दे देती हैं. 

बहसबाजी के बीच चाकू पकड़े दिखीं शिवानी
इस बहसबाजी के बीच जिस चीज पर सबका ध्यान गया, वह था कि लड़ाई के दौरान शिवानी हाथ में चाकू पकड़े हुए थीं और लवकेश कटारिया उसे पकड़ने की कोशिश कर रहे थे. इस फिजिकल फाइट से सभी हैरान रह गए हैं. अंदाजा लगाया जा रहा है कि क्या अगले अगला एविक्शन शिवानी या कृतिका में से किसी का होगा. 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by JioCinema (@officialjiocinema)

रणवीर और कृतिका हाईजीन पर बातें करते आए नजर
इसी बीच एक और वीडियो सामने आया है, जिसमें रणवीर शौरी और कृतिका हाईजीन की बातें करते दिख रहे हैं. कृतिका कहती हैं शिवानी के बेड के पास ग्लास रखा है कपड़े हैं, आप बोलो ना. इसपर रणवीर कहते हैं कि आधा टाइम तो मैं कुछ बोलता ही नहीं हूं, क्योंकि मुझे क्लेश नहीं चाहिए. मैं चुपचाप उठाकर वहां रख देता हूं. इसपर अरमान मलिक कहते हैं, मैं बहुत बार बोल चुका हूं. लोगों को चीजें अपनी जगह पर रखने के लिए लेकिन कोई नहीं सुनता है. फिर मैं किसी को बोलूंगा तो लगेगा कि वीडियो के लिए कर रहा है.

यह भी पढ़ें: KBC 16: इस दिन से शुरू होगा 'कौन बनेगा करोड़पति 16', प्रोमो में दिखा बिग बी का नया अंदाज, जानें कब और कहां देख सकते हैं शो?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Sufi Motiwala Opens In Lock Up: सूफी मोतीवाला को दो बार आया था सुसाइड का ख्याल, फिर डर से कदम खींच लिए पीछे
सूफी मोतीवाला को दो बार आया था सुसाइड का ख्याल, फिर डर से कदम खींच लिए पीछे
सुप्रीम कोर्ट ने कॉमेडियन समय रैना पर लगाया 3 लाख का जुर्माना, कहा- अदालत को हल्के में लिया
सुप्रीम कोर्ट ने समय रैना पर लगाया 3 लाख का जुर्माना, कहा- अदालत को हल्के में लिया
'अब किसी के साथ रिश्ता नहीं चाहिए...' आकांक्षा चमोला का खुलासा, बोलीं- मैं एसेक्सुअल बन गई हूं
'अब किसी के साथ रिश्ता नहीं चाहिए...' आकांक्षा चमोला का खुलासा, बोलीं- मैं एसेक्सुअल बन गई हूं
New OTT Releases: एक्शन से थ्रिलर-हॉरर और सस्पेंस तक, जियो हॉटस्टार पर साउथ की 7 दिमाग हिला देने वाली धांसू फिल्में
एक्शन से थ्रिलर-हॉरर और सस्पेंस तक, जियो हॉटस्टार पर साउथ की 7 दिमाग हिला देने वाली धांसू फिल्में

वीडियोज

Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? #nitingadkari #e20fuel #autolive
Operation Safed Sagar की अनसुनी कहानी अब आएगी सबके सामने
59 की उम्र में Sunita Ahuja का बॉलीवुड डेब्यू, बेटे Yashvardhan Ahuja संग करेंगी शुरुआत
Bollywood News: ट्रोलिंग से तौबा या प्रेग्नेंसी का नया ड्रामा? कियारा आडवाणी की 'दूसरी प्रेग्नेंसी' का सच आया सामने! (14-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान के पूर्व राष्ट्रपति थे मोसाद का मोहरा, खामेनेई को सत्ता से हटाने का इजरायली सीक्रेट प्लान लीक
ईरान के पूर्व राष्ट्रपति थे मोसाद का मोहरा, खामेनेई को सत्ता से हटाने का इजरायली सीक्रेट प्लान लीक
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच आलाकमान की बड़ी बैठक, राहुल गांधी का सीधा मैसेज - 'किसी भी सूरत में...'
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच आलाकमान की बड़ी बैठक, राहुल गांधी का सीधा मैसेज - 'किसी भी सूरत में...'
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, लंगड़ाते हुए मैदान से बाहर गए शुभमन गिल; क्या खेलेंगे दूसरा वनडे?
टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, लंगड़ाते हुए मैदान से बाहर गए शुभमन गिल; क्या खेलेंगे दूसरा वनडे?
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई, बताया सारा सच
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई
बंगाल में सत्ता परिवर्तन के साथ तसलीमा की किस्मत भी पलटी, 20 साल बाद अपनी पसंदीदा जगह लौटेंगी
बंगाल में सत्ता परिवर्तन के साथ तसलीमा की किस्मत भी पलटी, 20 साल बाद अपनी पसंदीदा जगह लौटेंगी
 Zareen Khan Viral Video: 'हमारे सामने ही बदल लो' पैप्स ने की बदतमीजी तो आग बबूला हुई जरीन खान- वीडियो वायरल 
'हमारे सामने ही बदल लो' पैप्स ने की बदतमीजी तो आग बबूला हुई जरीन खान- वीडियो वायरल 
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
Embed widget