एक्सप्लोरर

Bigg Boss OTT 3: पति अरमान की कृतिका संग दूसरी शादी की कहानी बताते हुए रो पड़ीं पायल मलिक, बोलीं- 'मैं 1 दिन के लिए बाहर थी और...'

Bigg Boss OTT 3: 'बिग बॉस ओटीटी 3' हाउस में पायल मलिक अपने पति अरमान मलिक की कृतिका मलिक से दूसरी शादी के बारे में बात करते हुए रोने लगीं. इसके बाद अरमान ने उन्हें चुप कराया.

Armaan Malik Second Wedding: 'बिग बॉस ओटीटी 3' इन दिनों कंटेस्टेंट की तीखी बहस और उनकी पर्सनल लाइफ के खुलासों के कारण सुर्खियां बटोर रहा है. वहीं यूट्यूबर अरमान मलिक और उनकी दो पत्नियों पायल और कृतिका के शो में आने से सोशल मीडिया पर लोग उन्हें काफी ट्रोल कर रहे हैं. साथ ही घर में उनके खुलासों ने भी दर्शकों का ध्यान खींचा है. हाल ही में अरमान मलिक की पहली पत्नी पायल ने कृतिका मलिक से अपने पति की दूसरी शादी के बारे में बात की और इस दौरान वे रोते हुए नजर आईं.

पायल ने की पति की दूसरी शादी के बारे में बात

'बिग बॉस ओटीटी 3' के मेकर्स ने एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें पायल मलिक को अपने पति अरमान और कृतिका की शादी के बारे में बात करते हुए देखा जा सकता है. उस दिन को याद करते हुए उन्होंने बताया कि कृतिका और अरमान एक साथ कहीं बाहर गए थे और शादी करने का फैसला किया. दोनों अपनी शादी के बाद वापस आ गए और बाद में पायल को एक फोन आया जिसमें कुछ अच्छी खबर के बारे में हिंट दिया गया. वह तुरंत समझ गई कि अरमान और कृतिका ने शादी कर ली है.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Armaan Malik (@armaan__malik9)

पायल ने बताया कि, 'एक दिन मैं घर से बाहर थी और कृतिका और अरमान कहीं साथ में इन्होनें बात की होगी आपस में कि शादी करते हैं. इसके बाद मेरे पास अरमान का फोन आया और उन्होंने कहा, 'अरे पायल एक ना खुशखबरी देनी है, मैं इनकी हर एक चीज समझती हूं मैंने कहा तुमने शादी कर ली?'

घरवालों के सामने फूट-फूटकर रोई पायल

इसके बाद मुनीषा खटवानी पायल से पूछती है कि क्या उसे बुरा नहीं लगता है कि उसकी सबसे अच्छी दोस्त ने उसे धोखा दिया है. इसके तुरंत बाद पायल मलिक फूट-फूट कर रोने लगीं. हालांकि पायल को अपने आंसू रोकना मुश्किल हो गया और वह सवाल का जवाब देने से पहले ही रोने लगी. अरमान तुरंत चुप करने के लिए गए, जबकि कृतिका ने बताया कि जब भी वह शादी के बारे में किसी को बताती है तो पायल हमेशा इमोशनल हो जाती है. 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by JioCinema (@officialjiocinema)

फिर अरमान ने पायल से पूछा, 'अब तो खुश है ना? ओए, खुश है ना? अब तो मुझे ऐसा लगता है कि इन दोनों की शादी हो रखी है या मैं तो बीच में ऐसे ही हूं.' बता दें कि अरमान मलिक सबसे मशहूर यूट्यूबर्स में से एक हैं, लेकिन उनकी पर्सनल लाइफ हमेशा विवादों में रही है. ट्रोलिंग चाहें जितनी हो, लेकिन इस बात में भी कोई दो राय नहीं है कि अरमान की दोनों पत्नियां पायल और कृतिका एक-दूसरे के साथ बहुत प्यार से रहती हैं.  

 

यह भी पढ़ें:  KBC 16: 'जिंदगी हर मोड़ पर सवाल पूछेगी, जवाब तो देना पड़ेगा', 'केबीसी 16' के साथ बिग बी की दमदार वापसी, प्रोमो रिलीज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'लॉकअप' में सुनीता आहूजा की बेल कराने पहुंचे गोविंदा, पति को देखते ही बोलीं, 'बंदूक भी लानी थी मारने के लिए'
'लॉकअप' में सुनीता आहूजा की बेल कराने पहुंचे गोविंदा, पति को देखते ही बोलीं, 'बंदूक भी लानी थी मारने के लिए'
Dhamaal 4 OTT Release: थिएटर पर करोड़ों कमा रही 'धमाल 4', जानें ओटीटी पर कब और कहां देख पाएंगे अजय की फिल्म
थिएटर पर करोड़ों कमा रही 'धमाल 4', जानें ओटीटी पर कब और कहां देख पाएंगे अजय की फिल्म
'कमरे में 30-40 लोग थे...', 13 की उम्र में राम कपूर के साथ हुई छेड़छाड़, सालों बाद बयां किया दर्द
'कमरे में 30-40 लोग थे...', 13 की उम्र में राम कपूर के साथ हुई छेड़छाड़, सालों बाद बयां किया दर्द
'लॉकअप 2' में सुनिता आहूजा ने दी गालियां, गोविंदा बोले- कोई दिक्कत नहीं, झेला है
'लॉकअप 2' में सुनिता आहूजा ने दी गालियां, गोविंदा बोले- कोई दिक्कत नहीं, झेला है

वीडियोज

Tata Sierra EV AWD drive review: BE6 से बेहतर? #tata #tatasierraev #autolive
Ram Kapoor ने पहली बार बताया बचपन का दर्द, सुनकर खामोश हुआ Lock Upp 2
Bollywood News: दिलजीत दोसांझ की 'सतलुज' विवाद के बाद OTT पर सेंसरशिप की चर्चा तेज (12-07-2026)
Udne Ki Aasha: 😔Sachin टूट गया, अपने होने वाले बच्चे की मौत की खबर सुन सारे सपने हुए चकनाचूर। #sbs
Salman Khan से जुड़ी Kala Hiran के प्रोड्यूसर को मिली धमकी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला; गड़बड़ियों पर RSS ने जताई चिंता, कहा - 'भविष्य में कोई...'
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला; गड़बड़ियों पर RSS ने जताई चिंता, कहा - 'भविष्य में कोई...'
अमरनाथ यात्रा के दौरान यात्रियों की मदद कर रहे शब्बीर अहमद की मौत, पहाड़ी से गिरा था पत्थर
अमरनाथ यात्रा के दौरान यात्रियों की मदद कर रहे शब्बीर अहमद की मौत, पहाड़ी से गिरा था पत्थर
'तारक मेहता' में कम हो जाएगा जेठालाल का ट्रैक? इस नए एक्टर की वजह से दिलीप जोशी को हुआ नुकसान
'तारक मेहता' में कम हो जाएगा जेठालाल का ट्रैक? इस नए एक्टर की वजह से दिलीप जोशी को हुआ नुकसान
'बैजबॉल' युग का अंत, स्टोक्स के बाद ब्रेंडन मैकुलम भी इंग्लैंड टेस्ट टीम से हटे; जानें कैसा रहा रिजल्ट
'बैजबॉल' का अंत, स्टोक्स के बाद ब्रेंडन मैकुलम भी इंग्लैंड टेस्ट टीम से हटे; जानें कैसा रहा रिजल्ट
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
इंडिया गठबंधन में दरार! तमिलनाडु में DMK नहीं अपनाएगी केरल-बंगाल मॉडल! स्टालिन ने कांग्रेस को दिया झटका
इंडिया गठबंधन में दरार! तमिलनाडु में DMK नहीं अपनाएगी केरल-बंगाल मॉडल! स्टालिन ने कांग्रेस को दिया झटका
19 साल के लड़के ने माता-पिता को छोड़ बचपन के दोस्त के नाम कर दी 28 करोड़ की संपत्ति, यूजर्स हैरान
19 साल के लड़के ने माता-पिता को छोड़ बचपन के दोस्त के नाम कर दी 28 करोड़ की संपत्ति, यूजर्स हैरान
Delhi University PG Admission 2026: DU ने बदला पीजी एडमिशन का शेड्यूल, अब 15 जुलाई तक करनी होगी फीस जमा
DU ने बदला पीजी एडमिशन का शेड्यूल, अब 15 जुलाई तक करनी होगी फीस जमा
Embed widget