एक्सप्लोरर

BB OTT 3 फेम अदनान शेख इस तारीख को लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड आयशा संग करेंगे शादी, बोले- 'लाइफ का नया चैप्टर शुरू हो रहा है'

Adnaan Sheikh: कंटेंटे क्रिएटर और बिग बॉस ओटीटी 3 फेम अदनान शेख अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड आयशा संग शादी के बंधन में बंधने वाले हैं. अदनान सितंबर में शादी कर रहे हैं.

Adnaan Sheikh Wedding: बिग बॉस ओटीटी 3 फेम अदनान शेख अपनी लाइफ का नया चैप्टर शुरू करने जा रहे हैं. दरअसल वे  शादी के बंधन में बंधने वाले हैं. अदनान अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड आयशा शेख संग शादी करने जा रहे हैं. कपल सितंबर में शादी करेगा. फिलहाल अदनान अपने इंटीमेट निकाह की तैयारियों में बिजी हैं. उनके प्रीवेडिंग और वेडिंग की डिटेल्स भी आ गई है.  

अदनान शेख लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड आयशा संग कर रहे शादी
बॉम्बे टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक अदनान शेख के आयशा शेख संग प्री वेडिंग फंक्शन 20 सितंबर से शुरू होंगे और 24 सितंबर को शादी होनी है. रिपोर्ट के मुताबिक, जश्न 25 सितंबर को कपल का वलीमा होस्ट किया जाएगा. वहीं अदनान ने कहा कि वह आयशा को दो साल से डेट कर रहे हैं और वह अपनी शादी की डिटेल्स प्राइवेट रखना चाहते हैं.

रिपोर्ट के मुताबिक अदनान ने कहा, "मैं बहुत एक्साइटेड हूं, हालांकि थोड़ा ज्यादा खुश हूं क्योंकि दूल्हे के रूप में, मुझे केटरिंग से लेकर हॉल, आउटफिट्स और शॉपिंग तक हर चीज का ख्याल रखना है. लाइफ एक नया चैप्टर शुरू होने वाला है. मैं पहले से ही एक जिम्मेदार इंसान था और अब मैं एक जिम्मेदार पति भी बनूंगा.''

सही टाइम पर शादी करें
अदनान ने आगे ये भी बताया कि उनका मानना ​​है कि कम उम्र में शादी करना क्यों जरूरी है. उन्होंने कहा कि वह अब 30 साल की उम्र में शादी कर रहे हैं और बहुत से लोग सवाल करेंगे कि वह इस उम्र में शादी क्यों कर रहे हैं. उन्हें लगता है कि उन्होंने बहुत लंबा इंतजार किया है और वह शादी में देरी नहीं करना चाहते. अदनान का मानना ​​है कि जल्दी शादी करना फायदेमंद होता है क्योंकि आप अपने पार्टनर के साथ बड़े होते हैं.उन्होंने बताया कि शादी के लिए 35 या 40 साल की उम्र तक इंतजार करना चैलेंजिंग हो सकता है, क्योंकि अपने बच्चों की ठीक से केयर करना मुश्किल सकता है. उनकी सलाह है कि सही समय पर शादी करें.

 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Adnaan Shaikh (@adnaan_07dz)

शादी के बाद एक्टिंग पर करेंगे फोकस
अपने करियर के बारे में अदनान बताते हैं कि इस समय उनका पूरा ध्यान शादी की तैयारियों पर है. उन्होंने दो रियलिटी शो और कई म्यूजिक वीडियो किए हैं लेकिन शादी के बाद एक्टिंग पर फोकस करने की प्लानिंग है. उन्हें उम्मीद है कि शादी उनकी लाइफ में कुछ अच्छी किस्मत लाएगीय

कॉन्ट्रोवर्शियल रियलिटी शो बिग बॉस ओटीटी सीज़न 3 में अदनान शेख जल्दी ही एविक्ट हो गए थे लेकिन वे चर्चा में रहे. उन्होंने शो में कम समय रहने के बावजूद कई कंटेस्टेंट्स के साथ अच्छे रिलेशनशिप भी बनाए. उन्होंने लवकेश कटारिया के साथ अपने विवाद के लिए सुर्खियां भी बटोरी थीं.

ये भी पढ़ें:-Stree 2 Box Office Collection Day 15: ‘स्त्री 2’ ने 15वें दिन भी किया कमाल, घटी कमाई फिर भी 'जवान'-'गदर 2' को छोड़ा पीछे

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Sufi Motiwala Opens In Lock Up: सूफी मोतीवाला को दो बार आया था सुसाइड का ख्याल, फिर डर से कदम खींच लिए पीछे
सूफी मोतीवाला को दो बार आया था सुसाइड का ख्याल, फिर डर से कदम खींच लिए पीछे
सुप्रीम कोर्ट ने कॉमेडियन समय रैना पर लगाया 3 लाख का जुर्माना, कहा- अदालत को हल्के में लिया
सुप्रीम कोर्ट ने समय रैना पर लगाया 3 लाख का जुर्माना, कहा- अदालत को हल्के में लिया
'अब किसी के साथ रिश्ता नहीं चाहिए...' आकांक्षा चमोला का खुलासा, बोलीं- मैं एसेक्सुअल बन गई हूं
'अब किसी के साथ रिश्ता नहीं चाहिए...' आकांक्षा चमोला का खुलासा, बोलीं- मैं एसेक्सुअल बन गई हूं
New OTT Releases: एक्शन से थ्रिलर-हॉरर और सस्पेंस तक, जियो हॉटस्टार पर साउथ की 7 दिमाग हिला देने वाली धांसू फिल्में
एक्शन से थ्रिलर-हॉरर और सस्पेंस तक, जियो हॉटस्टार पर साउथ की 7 दिमाग हिला देने वाली धांसू फिल्में

वीडियोज

Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? #nitingadkari #e20fuel #autolive
Operation Safed Sagar की अनसुनी कहानी अब आएगी सबके सामने
59 की उम्र में Sunita Ahuja का बॉलीवुड डेब्यू, बेटे Yashvardhan Ahuja संग करेंगी शुरुआत
Bollywood News: ट्रोलिंग से तौबा या प्रेग्नेंसी का नया ड्रामा? कियारा आडवाणी की 'दूसरी प्रेग्नेंसी' का सच आया सामने! (14-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हवा में उड़ने वाली बस लाऊंगा', E20 के बाद क्या है नितिन गडकरी का अगला प्लान? खुद बता दिया
'हवा में उड़ने वाली बस लाऊंगा', E20 के बाद क्या है नितिन गडकरी का अगला प्लान? खुद बता दिया
'जिम्मेदार ठहराएं', PoJK में प्रदर्शनकारियों पर गोलीबारी के बाद भड़का भारत, दुनिया से की ये अपील
'जिम्मेदार ठहराएं', PoJK में प्रदर्शनकारियों पर गोलीबारी के बाद भड़का भारत, दुनिया से की ये अपील
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
सबसे ज्यादा उम्र में अर्धशतक, इंग्लैंड के लियाम डॉसन ने रचा इतिहास; पहले वनडे में किया बड़ा कारनामा
सबसे ज्यादा उम्र में अर्धशतक, इंग्लैंड के लियाम डॉसन ने रचा इतिहास; पहले वनडे में किया बड़ा कारनामा
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई, बताया सारा सच
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई
Explained: आओ सेक्स के बारे में बात करें! स्कूली बच्चों को यौन शिक्षा देना क्यों जरूरी? कहीं POCSO में न फंस जाए आपका बच्चा
आओ सेक्स के बारे में बात करें! स्कूली बच्चों को यौन शिक्षा देना क्यों जरूरी?
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
लगातार 5 धमाकों से दहला बुशहर-बंदर अब्बास, ईरान का पलटवार- होर्मुज में नहीं चलने देंगे ट्रंप की दादागिरी
लगातार 5 धमाकों से दहला बुशहर-बंदर अब्बास, ईरान का पलटवार- होर्मुज में नहीं चलने देंगे ट्रंप की दादागिरी
Embed widget