एक्सप्लोरर

Bigg Boss OTT 2: इस टीवी एक्ट्रेस ने अविनाश सचदेव पर लगाए आरोप, कहा- 'उन्होंने पलक पुरसवानी को दिया धोखा'

Bigg Boss OTT 2: पलक पुरसवानी की दोस्त और 'पांड्या स्टोर' में ऋषिता का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस सिमरन बुधरूप ने अविनाश सचदेव पर पलक को धोखा देने का आरोप लगाया है.

Bigg Boss OTT 2: बिग बॉस ओटीटी 2 में इस बार एक्स कपल अविनाश सचदेव और पलक पुरसवानी नजर आ रहे हैं. शो के शुरू होने से पहले से ही दोनों से जुड़ी खबरें मीडिया में छाई हुई हैं. आपको बता दें कि उनकी सगाई भी हो गई थी, लेकिन किन्हीं वजहों से उन्होंने सगाई तोड़ दी थी.

सिमरन ने अविनाश को बताया झूठा

बिग बॉस के घर में भी उनके बीच टेंशन देखने को मिलती है. हाल के एक एपिसोड में अविनाश घर में सफाई देते दिख रहे थे कि उन्होंने पलक को चीट नहीं किया. मीडिया रिपोर्ट्स को वह गलत बता रहे थे. अविनाश ने कहा कि पलक के लिए उनका प्यार खत्म हो गया था इसलिए उन्होंने उनसे ब्रेकअप कर लिया था. अब पलक की दोस्त और स्टार प्लस के शो 'पांड्या स्टोर' में ऋषिता का किरदार निभाने वाली सिमरन बुधरूप ने अविनाश को सोशल मीडिया पोस्ट पर झूठा बताया है.

 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Simran Budharup 🇮🇳 (@simranbudharup)

शालमली देसाई से तलाक के बाद अविनाश ने पलक को डेट करना शुरू किया था. उनकी सगाई भी हो गई थी, लेकिन साल 2020 में दोनों अलग हो गए थे. पलक और अविनाश ने साथ में नच बलिए 9 में भी हिस्सा लिया था.

पलक की खास दोस्त सिमरन ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शो का एक क्लिप शेयर करते हुए लिखा- ''कितना झूठा है. पलक के लिए अविनाश का प्यार खत्म नहीं हुआ था बल्कि सगाई होने के बावजूद उन्होंने मेरी दोस्त पलक के साथ चीट किया था. उन्होंने पलक का दिल और यकीन दोनों तोड़ा था. आपका हीरो नंबर 1 कुछ नहीं बस झूठा है.''


Bigg Boss OTT 2: इस टीवी एक्ट्रेस ने अविनाश सचदेव पर लगाए आरोप, कहा- 'उन्होंने पलक पुरसवानी को दिया धोखा

रूबीना दिलैक को डेट कर चुके हैं अविनाश
आपको बता दें कि अविनाश अपनी 'छोटी बहू' की को-स्टार रूबीना दिलैक को भी डेट कर चुके हैं. हालांकि किन्हीं वजहों से उनका भी ब्रेकअप हो गया था. इसके बाद अविनाश ने शालमली देसाई से शादी की थी. शालमली शो 'इस प्यार को क्या नाम दूं 2' में अविनाश की भाभी का रोल करती थीं. हालांकि शादी के कुछ समय बाद दोनों का तलाक हो गया था.

यह भी पढ़ें: 

नेपाल में Adipurush पर लगा बैन हटा, काठमांडू मेयर अब भी जिद पर अड़े, बोले- 'सजा दे दो लेकिन फिल्म नहीं चलने दी जाएगी'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'टीआरपी के लिए ड्रामा कर रही हैं...' गौरव खन्ना और आकांक्षा चमोला के तलाक पर ख़ास दोस्त का बड़ा खुलासा
'टीआरपी के लिए ड्रामा कर रही हैं...' गौरव और आकांक्षा के तलाक पर ख़ास दोस्त का बड़ा खुलासा
धोखेबाज निकले गोविंदा? बीवी सुनीता आहूजा ने फिर लगाये आरोप, बोलीं- ‘शुरू से होता आया है ऐसा’
क्या बीवी सुनीता को अब भी धोखा दे रहे हैं गोविंदा? स्टार वाइफ बोलीं- ‘शुरू से होता आया है ऐसा’
'लॉकअप सीजन 2' में होगी कंगना रनौत की धमाकेदार एंट्री, 'जनता की आवाज' बनकर करेंगी पहला एविक्शन
'लॉकअप सीजन 2' में होगी कंगना रनौत की धमाकेदार एंट्री, 'जनता की आवाज' बनकर करेंगी पहला एविक्शन
'छोड़ना है तो छोड़ दो, मैं बच्चा नहीं करने वाली', गौरव खन्ना से आकांक्षा चमोला ने कही थी ये बात
लॉकअप 2: 'छोड़ना है तो छोड़ दो, मैं बच्चा नहीं करने वाली', गौरव खन्ना से आकांक्षा चमोला ने कही थी ये बात

वीडियोज

Champat Rai का बड़ा खुलासा
Kejriwal का बड़ा ऐलान, क्या होगा खुलासा?
Akhilesh Yadav का 53वां जन्मदिन आज, SP कार्यकर्ताओं ने ऐसे मनाया जश्न
POK में नेता की गिरफ्तारी से भड़का गुस्सा
क्या Champat Rai होंगे आरोपी नंबर 9?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Migration Partnership: भारत ने 26 देशों से ताबड़तोड़ कर डाले 28 समझौते, जयशंकर ने बताया इंडिया का असली प्लान
भारत ने 26 देशों से ताबड़तोड़ कर डाले 28 समझौते, जयशंकर ने बताया इंडिया का असली प्लान
Ram Mandir Case Live: राम मंदिर चोरी केस में ED की एंट्री! जांच के लिए SIT को मिली 15 दिन की मोहलत
Live: राम मंदिर चोरी केस में ED की एंट्री! जांच के लिए SIT को मिली 15 दिन की मोहलत
धोखेबाज निकले गोविंदा? बीवी सुनीता आहूजा ने फिर लगाये आरोप, बोलीं- ‘शुरू से होता आया है ऐसा’
क्या बीवी सुनीता को अब भी धोखा दे रहे हैं गोविंदा? स्टार वाइफ बोलीं- ‘शुरू से होता आया है ऐसा’
Most Goals in FIFA World Cup 2026: सबसे ज्यादा गोल... एम्बापे ने की मेसी की बराबरी, गोल्डन बूट के लिए ठोकी दावेदारी
सबसे ज्यादा गोल... एम्बापे ने की मेसी की बराबरी, गोल्डन बूट के लिए ठोकी दावेदारी
भारत को रूस ने दिया धमाकेदार ऑफर, सुनकर पाकिस्तान के उड़ेंगे होश, Su-57E के संग मिलेगी सीक्रेट टेक्नोलॉजी
भारत को रूस ने दिया धमाकेदार ऑफर, सुनकर पाकिस्तान के उड़ेंगे होश, Su-57E के संग मिलेगी सीक्रेट टेक्नोलॉजी
Explained: जहां 80% घरों में AC नहीं, वही यूरोप दुनिया का सबसे बड़ा एयर कंडीशनर बाजार क्यों बन रहा?
जहां 80% घरों में AC नहीं, वही यूरोप दुनिया का सबसे बड़ा एयर कंडीशनर बाजार क्यों बन रहा?
अब आईफोन खरीदना भी हुआ महंगा, यहां हो चुकी है कीमत बढ़ने की शुरुआत
अब आईफोन खरीदना भी हुआ महंगा, यहां हो चुकी है कीमत बढ़ने की शुरुआत
Mini Stroke: मौत के करीब ले जाएगी रातभर जागने की आदत, बढ़ रहा मिनी स्ट्रोक का खतरा, एक्सपर्ट ने दी चेतावनी
मौत के करीब ले जाएगी रातभर जागने की आदत, बढ़ रहा मिनी स्ट्रोक का खतरा, एक्सपर्ट ने दी चेतावनी
Embed widget