एक्सप्लोरर

Aarya 3 Teaser: सिगार पीते हुए और पिस्टल लोड करते नजर आई Sushmita Sen, 'आर्या सीजन 3' के धांसू टीजर ने फैंस को किया इम्प्रेस

Aarya Season 3 Teaser: आर्या सीजन 3 का पहला टीजर जारी कर दिया गया है. टीजर में सुष्मिता सेन काफी पावरफुल रोल में नजर आ रही हैं. वहीं टीजर आने के बाद फैंस आर्या 3 का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.

Sushmita Sen Aarya Season 3 Teaser: बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन की ओटीटी प्लेटफॉर्म पर ‘आर्या सीरीज’ के दोनों सीजन काफी हिट रहे थे. एक्ट्रेस के फैंस काफी टाइम से इस सीरीज की तीसरे इंस्टॉलमेंट का भी बेसब्री से इंतजार कर रहे थे. वहीं फैंस के लिए खुशखबरी है क्योंकि सुष्मिता सेन की अपकमिंग वेब सीरीज ‘आर्या सीजन 3’ का पहला टीज़र जारी कर दिया गया है. टीजर में सुष्मिता काफी दमदार रोल में नजर आ रही हैं. वह टीजर में सिगार जलाती हुई और अपनी पिस्टल लोड करती नजर आती हैं.

सुष्मिता इज बैक इन आर्या सीजन 3’
इंस्टाग्राम पर टीजर वीडियो शेयर करते हुए सुष्मिता ने कैप्शन में लिखा, "शी इज बैक और उनका मतलब बिजनेस #HotstarSpecials #Aarya3 की अब शूटिंग कर रही हैं." टीजर में सुष्मिता ब्लैक फुल-स्लीव्स टॉप और बड़े सनग्लासेस लगाए सिगार पीती हुई नजर आ रही हैं.

 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Disney+ Hotstar (@disneyplushotstar)

‘आर्या सीजन 3’ के लिए फैंस हैं एक्साइटेड
‘आर्या सीजन 3’ का पहला टीज़र वीडियो जारी होती है फैंस भी कमेंट सेक्शन में अपनी एक्साइटमेंट जाहिर कर रहे हैं. एक फैन ने लिखा, 'मैं नए सीजन के लिए बहुत ज्यादा एक्साइटेड हूं.' वहीं दूसरे ने लिखा, "मैं इस सीजन का इंतजार कर रहा था. किलर." एक और ने कहा, "वाह सुपर."


Aarya 3 Teaser: सिगार पीते हुए और पिस्टल लोड करते नजर आई Sushmita Sen, 'आर्या सीजन 3' के धांसू टीजर ने फैंस को किया इम्प्रेस

जून 2020 में सुष्मिता ने ‘आर्या’ से किया था ओटीटी डेब्यू
बता दें कि सुष्मिता ने जून 2020 में ‘आर्या’ के साथ अपना ओटीटी डेब्यू किया था. सीरीज में एक्ट्रेस ने बेहद दमदार रोल प्ले किया था जो अपने परिवार को अपराध की दुनिया से बचाने के लिए कुछ भी करने के लिए तैयार रहती हैं. सीरीज में सिकंदर खेर ने भी अहम भूमिका निभाई थी.

सीज़न 3  में सुष्मिता शुरू कर रही नई जर्नी
सीज़न 3 में अपने रोल के बारे में बात करते हुए, सुष्मिता ने कहा था, "आर्या सरीन के लिए यह एक नई सुबह है, और वह ज़बरदस्त है. सीज़न 3 में, वह जा रही है और अपने पास्ट की मुश्किलों से फ्री अपनी कहानी शुरू कर रही हैय आर्या की भूमिका पुरानी जींस में फिसलने जैसी है, लेकिन एक नई जर्नी के लिए. राम माधवानी और डिज्नी हॉटस्टार टीम के साथ वापस आकर बहुत अच्छा लग रहा है, आर्या पर बरसाए गए प्यार और सराहना को वापस पाने के लिए इंतजार नहीं कर सकती."

आर्या के पहले दो सीजन को मिला था पॉजिटिव रिस्पॉन्स
बता दें कि शो के पहले दो सीज़न को क्रिटिक्स और ऑडियंस से पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला था. पहले सीज़न को अंतर्राष्ट्रीय एमी अवार्ड्स में सर्वश्रेष्ठ ड्रामा सीरीज़ के लिए नॉमिनेट भी किया गया था. राम माधवानी द्वारा निर्देशित, श्रृंखला में नमित दास, मनीष चौधरी और विनोद रावत भी शामिल हैं.

यह भी पढ़ें- बाथटब में कपड़े धोते हुए Abdu Rozik ने कर दी ये बड़ी गलती, लोगों ने नोटिस कर किया बुरी तरह ट्रोल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Netflix पर साउथ का दबदबा! टॉप 10 में शामिल हुईं 7 फिल्में, बॉलीवुड की सिर्फ 3
नेटफ्लिक्स पर साउथ का दबदबा! टॉप 10 में शामिल हुईं 7 फिल्में, बॉलीवुड की सिर्फ 3
हिंदी में इस OTT प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई वामिका गब्बी की फिल्म 'DC', जानें कहां देखें
वामिका गब्बी की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'डीसी' अब हिंदी में भी उपलब्ध, जानें कहां देखें
अगर थ्रिलर और इंटेंस रोमांस के हैं शौकीन, तो मिस न करें 2026 के ये 5 टर्किश ड्रामा
2026 के 5 सबसे धांसू टर्किश ड्रामा, रोमांस और बदले की ऐसी कहानियां जो उड़ा देंगी होश
इस फ्राइडे रोमांस, थ्रिलर और हॉरर का मिलेगा फुल डोज, OTT पर रिलीज हो रहीं 7 नई फिल्में
रोमांस से थ्रिलर-हॉरर तक, इस वीकेंड ओटीटी पर नहीं होगी एंटरटेनमेंट की कमी

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बढ़ते हवाई किराए पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, केंद्र ने कहा- '2 हफ्ते के भीतर...'
बढ़ते हवाई किराए पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, केंद्र ने कहा- '2 हफ्ते के भीतर...'
यमुना हुई जहरीली? हजारों मछलियों की एकसाथ मौत से हड़कंप, जांच जारी
यमुना हुई जहरीली? हजारों मछलियों की एकसाथ मौत से हड़कंप, जांच जारी
अब SSR: EC ने मानी राहुल गांधी की बात? बदल दिए नियम, कांग्रेस बोली- 'इससे गुनाह...'
अब SSR: EC ने मानी राहुल गांधी की बात? बदल दिए नियम, कांग्रेस बोली- 'इससे गुनाह...'
सिर्फ वनडे खेलने के लिए BCCI से कितना पैसा लेते हैं रोहित और विराट?
सिर्फ वनडे खेलने के लिए BCCI से कितना पैसा लेते हैं रोहित और विराट?
इमरान खान के 'लीव इंडिया' नोटिस पर किरण राव का तीखा तंज- 'वाह, अब मुंबई पुलिस?'
इमरान खान को मिले देश छोड़ने के नोटिस पर भड़की आमिर ख़ान की एक्स वाइफ
'नेहा बोरा के साथ मिलकर राहुल गांधी…', BJP का बड़ा बयान
'नेहा बोरा के साथ मिलकर राहुल गांधी…', BJP का बड़ा बयान
CJI सूर्यकांत पर बयान को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, संजय राउत से मांगा स्पष्टीकरण
CJI सूर्यकांत पर बयान को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, संजय राउत से मांगा स्पष्टीकरण
स्टोन-पेपर-सिजर में छोटी बच्ची से बार-बार हारा आर्मी वाला, वीडियो वायरल
स्टोन-पेपर-सिजर में छोटी बच्ची से बार-बार हारा आर्मी वाला, वीडियो वायरल
Embed widget