एक्सप्लोरर

'सलमान की जगह कोई नहीं लें सकता', Bigg Boss OTT 3 को होस्ट करने पर अनिल कपूर ने दिया हैरान करने वाला बयान

Anil Kapoor On Bigg Boss OTT 3 Hosting: बिग बॉस ओटीटी सीजन 3 की शुरुआत से पहले अनिल कपूर ने कहा है कि सलमान खान की जगह कोई नहीं लें सकता है.

Anil Kapoor On Bigg Boss OTT 3 Hosting: बॉलीवुड के बेहतरीन एक्टर अनिल कपूर बिग बॉस ओटीटी के तीसरे सीजन को होस्ट करने के लिए तैयार हैं. अनिल कपूर इसके लिए काफी एक्साइटेड हैं. हालांकि इसी बीच उन्होंने बॉलीवुड एक्टर सलमान खान को लेकर बड़ा बयान दिया है.

बता दें कि बिग बॉस ओटीटी 2 को सलमान खान ने होस्ट किया था. हालांकि अब अनिल कपूर ने सलमान खान को रिप्लेस करके उनकी जगह ले ली है. लेकिन अनिल कपूर का कहना है कि सलमान खान की जगह कोई नहीं लें सकता है.

मुनव्वर से बोले- न मेरी और न सलमान की जगह कोई लें सकता है

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by JioCinema (@officialjiocinema)

जल्द ही बिग बॉस ओटीटी के तीसरे सीजन की शुरुआत होनी है. इससे पहले मंगलवार, 18 जून को शो की प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई. इस दौरान अनिल कपूर के साथ बिग बॉस विनर और कॉमेडियन मुनव्वर फारुकी भी नजर आए. अनिल कपूर से मुनव्वर ने सवाल किया कि क्या सलमान खान के साथ कंपेयर होने से उन्हें कोई परेशानी होती है.

अनिल कपूर ने इसके जवाब में कहा कि, ''मुनव्वर, ये बहुत गलत सवाल है, जो मुझसे पूछा गया है. सलमान खान की जगह कोई नहीं ले सकता और अनिल कपूर की जगह भी कोई नहीं ले सकता. सलमान बेहद खुश हैं. मैंने उनसे पहले इस बारे में बात की थी.''

सलमान बोले- तू उम्र में मुझसे छोटा दिखता है

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अनिल कपूर ने सलमान खान संग हुई अपनी मजेदार बातचीत का भी खुलासा किया. उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि, ''उन्होंने मुझसे कहा, 'तू सबको संभालना वैसे भी तू उम्र में मुझसे छोटा दिखता है' अगर कुछ गड़बड़ हुई तो हम दोनों मिल कर सबको ठीक कर देंगे.''

बिग बॉस के लिए बहुत एक्साइटेड हूं

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by anilskapoor (@anilskapoor)

अनिल कपूर ने यह भी बताया कि वे बिग बॉस के लिए  बेहद एक्साइटेड हैं. वेटरन एक्टर ने कहा कि, ''मैंने कई फिल्में की हैं और शो जज किए हैं, लेकिन बिग बॉस जैसा कुछ कभी नहीं किया. मैं इसके लिए बहुत एक्साइटेड हूं. मेरे दोस्त और परिवार के सदस्य शो को लेकर बहुत एक्साइटेड हैं. मैंने अपनी पत्नी से प्रेरणा ली है. जब उन्हें पता चला कि मैं यह शो कर रहा हूं तो उन्होंने मुझसे पूछा कि क्या मैंने उन्हें घर संभालते देखा है या नहीं. मैंने उनकी बात मान ली और फिर उन्होंने मुझसे बिग बॉस के घर को भी इसी तरह संभालने के लिए कहा. मैं बहुत एक्साइटेड हूं.''

21 जून से जियो सिनेमा पर आएगा बिग बॉस ओटीटी 3 

बिग बॉस ओटीटी के पहले सीजन को करण जौहर जबकि दूसरे सीजन को सलमान खान ने होस्ट किया था. वहीं अब तीसरे सीजन में होस्ट की भूमिका में अनिल कपूर नजर आने वाले हैं. बिग बॉस ओटीटी का नया सीजन 21 जून से जियो सिनेमा पर आएगा. 

यह भी पढ़ें: कन्नड़ वेब सीरीज Ekam को OTT पर नहीं मिला खरीददार, खुद की वेबसाइट पर रिलीज करेंगे Rakshit Shetty

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'कॉकटेल 2' ने छीनी 'मैं वापस आऊंगा' की कुर्सी, नेटफ्लिक्स पर रिलीज होते ही बनी नंबर 1
'कॉकटेल 2' ने छीनी 'मैं वापस आऊंगा' की कुर्सी, नेटफ्लिक्स पर रिलीज होते ही बनी नंबर 1
फ्राइडे को OTT पर महा एंटरटेनमेंट, रिलीज हुई 'जना नायकन' से 'वेलकम टू द जंगल' तक 8 नई फिल्में-सीरीज
फ्राइडे को ओटीटी पर रिलीज हुई 8 नई फिल्में-सीरीज, मजेदार होगा वीकेंड
35 करोड़ में बनी, 4 करोड़ ही कमा पाई, अब बॉबी देओल की फ्लॉप फिल्म की ओटीटी रिलीज अनाउंस
35 करोड़ में बनी, 4 करोड़ ही कमा पाई, बॉबी देओल की फ्लॉप फिल्म की ओटीटी रिलीज अनाउंस
अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म
अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
Embed widget