एक्सप्लोरर

साल 2020: इन सितारों ने दुनिया को कहा अलविदा, खुदकुशी भी रही मौत की वजह

बॉलीवुड के लिए साल 2020 बहुत ही बुरा साबित हुआ. इस साल हिंदी सिनेमा ने कई बड़े दिग्गज सितारों को खोया है. जिन्होंने बॉलीवुड को उंचाईयों तक पहुंचाने में अहम योगदान दिया है.

 हर साल की तरह ये साल भी खत्म होने जा रहा है. लेकिन इस साल ने दुनिया को जो दिखाया, जिन मुश्किलों और दुखों का सामना लोगों को करना पड़ा उसकी किसी ने कभी कल्पना भी नहीं की थी. साल 2020 में महामारी की चपेट में आकर लाखों लोग जान गंवा चुके हैं. वहीं मनोरंजन जगत भी इन परेशानियों और दुख से अछूता नहीं रहा. 2020 में फिल्म जगत की कई बड़ी हस्तियों ने इस दुनिया को अलविदा कहा है.

निम्मी

बॉलीवुड के मशहूर एक्ट्रेस निम्मी ने भी इस साल दुनिया को अलविदा कह गईं. 88 साल की उम्र में उन्होंने 26 मार्च को आखिरी सांस ली. निम्मी लंबे वक्त से बीमार चल रही थीं और इलाज के दौरान ही मुंबई के सरला नर्सिंग होम में उनका निधन हो गया.

इरफान खान

बॉलीवुड औऱ हॉलीवुड में शानदार काम के जरिए लाखों फैन्स के चहेते बन चुके अभिनेता इरफान खान भी इसी साल दुनिया को छोड़ गए. इरफान का 29 अप्रैल को मुंबई के एक अस्पताल में निधन हो गया था. इरफान खान ने बीमारी से करीब डेढ़ साल के संघर्ष के बाद आखिरकार 54 साल की उम्र में आखिरी सांस ली. इरफान काफी लंबे वक्त से कैंसर से जूझ रहे थे.

ऋषि कपूर

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर अपने आखिरी वक्त तक फिल्मों में सक्रिय रहे थे. कैंसर ट्रीटमेंट के बाद वो स्वदेश लौटे औऱ फिर 30 अप्रैल को उनका निधन हो गया था. हालत बिगड़ने के बाद ऋषि कपूर को मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था. जहां 67 साल की उम्र में उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया.

वाजिद खान

मशहूर संगीतकार साजिद-वाजिद की चहेती जोड़ी भी इसी साल टूट गई। वाजिद खान 1 जून को दुनिया से रुखसत हो गए. वाजिद खान किडनी से जुड़ी बीमारियों से जूझ रहे थे. किडनी ट्रांसप्लांट के बाद हालत बिगड़ने पर उन्हें मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था. जहां बीमारी से जूझते हुए उनका निधन हो गया.

बासु चटर्जी

दिग्गज फिल्ममेकर और स्क्रीनराइटर बासु चटर्जी भी इसी साल दुनिया छोड़ गए. बासु चटर्जी का 4 जून को मुंबई में निधन हो गया था. छोटी सी बात, रजनीगंधा, बातों बातों में, एक रुका हुआ फैसला और चमेली की शादी जैसी फिल्मों का निर्देशन करने वाले बासु भारतीय सिनेमा जगत के दिग्गज नामों में शुमार थे.

सुशांत सिंह राजपूत

डिप्रेशन से जूझ रहे सुशांत सिंह राजपूत भी इसी साल अनहोनी का शिकार हो गए. 14 जून को सुशांत अपने मुंबई वाले घर में मृत मिले थे. सुशांत का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला था. सुशांत के इस तरह चले जाने से फैन्स के साथ ही इंडस्ट्री के लोग भी सदमे में आ गए थे.

सरोज खान

इसी साल कोरियोग्राफर सरोज खान का भी दुनिया से रुखसत हो गईं. 3 जुलाई को कार्डियक अरेस्ट की वजह से सरोज का निधन हुआ था.

जगदीप

भारतीय सिनेमा के कॉमेडी लीजेंड कहे जाने वाले जगदीप भी इसी साल दुनिया को छोड़ गए. 81 साल की उम्र में जगदीप उर्फ सैयद इश्तियाक अहमद जाफरी ने जुलाई में आखिरी सांस ली थी.

समीर शर्मा

टीवी एक्टर समीर शर्मा ने अगस्त के महीने में आत्महत्या कर ली थी. समीर शर्मा कई धारावाहिकों में अहम किरदार निभा चुके थे. 44 साल की उम्र में उन्होंने अपने मलाड पश्चिम स्थित घर में फांसी लगाकर जान दे दी थी.

एस पी बालासुब्रमण्यम

बॉलीवुड को कई शानदार गीतों की सौगात देने वाले मशहूर सिंगर  एसपी बालासुब्रमण्यम का 25 सितंबर को निधन हो गया था. 74 साल की उम्र में एसपी बालासुब्रमण्यम का कोरोना की वजह से निधन हो गया था.

दिव्या भटनागर

टीवी एक्ट्रेस दिव्या भटनागर कोरोना का शिकार हो गई थीं. उनका निधन 7 दिसंबर को गोरेगांव के एसआरवी अस्पताल में हो गया था.

ये भी पढ़ें-

HAPPY BIRTHDAY SALMAN KHAN: वो मामूली सी चीजें, जिन्हें पहनकर सलमान खान ने स्टाइल स्टेटमेंट बना दिया

सलमान खान ने अपने फार्म हाउस पर मनाया 55वां जन्मदिन | खबर फिल्मी है

ENT LIVE

ABP Shorts

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'दृश्यम 3' ने दूसरे शनिवार को गाढ़े झंडे, फिल्म ने 'बॉर्डर 2' को पछाड़ बनाया ये रिकॉर्ड
'दृश्यम 3' ने दूसरे शनिवार को गाढ़े झंडे, फिल्म ने 'बॉर्डर 2' को पछाड़ बनाया ये रिकॉर्ड
'दृश्यम 3' ने तोड़ा 'तान्हाजी' का रिकॉर्ड, बनी अजय देवगन की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर फिल्म
'दृश्यम 3' ने तोड़ा 'तान्हाजी' का रिकॉर्ड, बनी अजय देवगन की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर फिल्म
'बिग बॉस 20' वीकेंड का वार: पहले वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट की एंट्री, काजी तौकीर ने जीते 5 लाख रुपये
'बिग बॉस 20': पहले वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट की एंट्री, काजी तौकीर ने जीते 5 लाख रुपये
286 करोड़ के पार 'दृश्यम 3', जानें अजय देवगन की फिल्म का सैटरडे कलेक्शन
286 करोड़ के पार 'दृश्यम 3', जानें अजय देवगन की फिल्म का सैटरडे कलेक्शन

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली: गुरुद्वारे में नारेबाजी पर भड़के कपिल मिश्रा, कहा- केजरीवाल माफी मांगें
दिल्ली: गुरुद्वारे में नारेबाजी पर भड़के कपिल मिश्रा, कहा- केजरीवाल माफी मांगें
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
यूपी: SIR में कटे 85854 वोटरों के नाम? आयोग ने इस मामले पर दी सफाई
यूपी: SIR में कटे 85854 वोटरों के नाम? आयोग ने इस मामले पर दी सफाई
Soft Roti Making Tips: तवे पर नहीं फूलती रोटी? गुब्बारे जैसी फुलाने का जादुई हैक
तवे पर नहीं फूलती रोटी? गुब्बारे जैसी फुलाने का जादुई हैक
गन्ने का दाम बढ़कर 425 रुपये हुआ, किन किसानों को मिलेगा फायदा?
गन्ने का दाम बढ़कर 425 रुपये हुआ, किन किसानों को मिलेगा फायदा?
Embed widget