एक्सप्लोरर

सुशांत की मौत पर भावुक हुए करण जौहर, बोले- मेरी गलती है जो तुम्हारे टच में नहीं रहा

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने महज़ 34 साल की उम्र में बांद्रा के अपने घर के कमरे में फांसी लगा ली और दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया. हालांकि उन्होंने इतना बड़ा कदम क्यों उठाया? इस बारे में अभी कोई जानकारी सामने नहीं आ सकी है.

मुंबई: अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के सुसाइड की खबर से हर कोई दुखी है. उनके निधन से फैंस समेत बॉलीवुड सितारों के बीच शोक का माहौल है. पीएम मोदी से लेकर बॉलीवुड के बड़े दिग्गजों ने उनकी मौत पर शोक जताया है. वहीं बॉलीवुड डायरेक्टर/प्रॉड्यूसर करण जौहर ने सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट शेयर किया है. करण जौहर ने इस बात पर दुख जताया है कि वो पिछले एक साल से सुशांत के टच में नहीं थे.

करण ने सुशांत की एक तस्वीर शेयर करते हुए इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा, "मैं खुद को जिम्मेदार मानता हूं कि मैं पिछले एक साल से तुम्हारे संपर्क में नहीं था. मुझे बहुत बार महसूस हुआ कि तुम्हें भी किसी की जरूरत है जिसके साथ तुम अपनी बातें शेयर कर सको, लेकिन मैंने शायद कभी उस तरह नहीं सोचा. हम लोग शोर के बीच रहते हैं, लेकिन फिर भी अकेले होते हैं. कुछ लोग ये अकेलापन सहन नहीं कर पाते हैं. हमें रिश्ते सिर्फ बनाने ही नहीं चाहिए बल्कि उन्हें निभाना भी चाहिए. सुशांत की मौत ने मुझे अहसास करवा दिया है कि हर तरह के रिश्तों को संभाल कर रखना जरूरी है. मुझे तुम्हारी हंसी और गले लगाने का अंदाज हमेशा याद रहेगा.''

https://www.instagram.com/p/CBacnPSJRtT/?utm_source=ig_embed&utm_campaign=loading

शाहरुख ने जताया दुख, कहा- उनकी प्यारी मुस्कान हमेशा याद आएगी बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान ने भी सुशांत सिंह राजपूत के निधन पर दुख जताया है. शाहरुख खान ने ट्वीट के जरिए अभिनेता के निधन पर अपनी संवेदनाएं व्यक्त की हैं. शाहरुख ने ट्वीट करते हुए लिखा, ''वह मुझ से बहुत मोहब्बत करते थे. मैं उन्हें हमेशा मिस किया करूंगा. उनकी ऊर्जा, उत्साह और उनकी प्यारी मुस्कान हमेशा याद आएगी. ऊपरवाला उनकी आत्मा को शांति दे. उनके करीबियों के लिए मेरी संवेदनाएं हैं. यह बहुत दुखी करने और चौंकाने वाली बात है.''

विराट ने कहा- इस बात पर विश्वास नहीं होता सुशांत सिंह राजपूत को 'धोनी द अनटोल्ट' स्टोरी में माही का किरदार निभाने की वजह से एक अलग पहचान मिली थी. इसी फिल्म की वजह से क्रिकेट के साथ उनका एक अलग कनेक्शन बन गया था और क्रिकेटर्स भी उन्हें याद कर रहे हैं. विराट, सचिन समेत क्रिकेट की दुनिया के तमाम दिग्गज अभिनेता के यूं चले जाने से दुखी हैं.

विराट कोहली ने कहा, ''सुशांत सिंह राजपूत के बारे में सुनकर हैरान रह गया हूं. इस बात को मान पाना बेहद ही मुश्किल है. सुशांत की आत्मा को शांति मिले. मेरी संवेदनाएं सुशांत सिंह के परिवार और उनके दोस्तों के साथ हैं.''

सुशांत सिंह के साथ 'पीके' जैसी कामयाब फिल्म में काम कर चुकी अनुष्का शर्मा ने भी उनके जाने पर दुख जाहिर किया. अनुष्का ने कहा, ''तुम बेहद युवा और शानदार थे. मैं दुखी हूं. मुझे तकलीफ है कि तुम जिस दौर से गुजर रहे थे उसमें हम मदद नहीं कर पाए. तुम्हारी आत्मा को शांति मिले.''

ये भी पढ़ें-

सुशांत सिंह राजपूत के फिल्मी बैकग्राउंड से लेकर लव लाइफ तक, जानिए उनकी ये अनसुनी बातें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
Photos: कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज

वीडियोज

Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ
Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
Photos: कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
Explained: इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
Embed widget