एक्सप्लोरर

सिलाई मशीन से कॉमेडियन भारती सिंह को लगता है ‘डर’, जान लीजिए वजह

भारती सिंह और उनके पति को हाल ही में ड्रग्स के मामले में गिरफ्तार किया गया है. एनसीबी को छापे के दौरान उनके घर और ऑफिस में गांजा मिला था.

नई दिल्लीः कॉमेडियन भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिंबाचिया इन दिनों ड्रग्स को लेकर चर्चा में हैं. दरअसल नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने भारती के ऑफिस और घर पर छापेमारी कर 86 ग्राम गांजा बरामद किया था, जिसके बाद भारती और हर्ष को गिरफ्तार कर लिया गया. हालांकि हम आपको भारती की जिंदगी से जुड़े एक ऐसे किस्से के बारे बता रहे हैं, जिसे बहुत कम लोग जानते हैं. यह किस्सा बचपन और सिलाई मशीन की आवाज से जुड़ा हुआ है.

गरीबी में गुजरा था बचपन

कॉमेडियन भारती सिंह आज टीवी इंडस्ट्री में एक जाना-पहचाना नाम है, लेकिन भारती यहां तक कड़ी मेहनत करने के बाद पहुंची हैं. उनका बचपन बेहद गरीबी में गुजरा था. वे जब 2 साल की थीं, तब उनके पिता की मौत हो गई. उसके बाद तो परिवार की स्थिति बेहद खराब हो गई. जैसे-तैसे मां ने मेहनत करके घर चलाया. एक इंटरव्यू में भारती ने अपनी जिंदगी से जुड़ी कई यादों को साझा किया था.

सिलाई मशीन से क्यों लगता है डर

एक ऐसा भी वक्त था जब भारती के परिवार के पास भरपेट खाना भी नहीं था. पिता के जाने के बाद उनकी मां ने खुद मेहनत करके बच्चों का पालन पोषण करने का फैसला किया. इसके बाद उनकी मां ने लंबे समय तक सिलाई की फैक्ट्री में काम किया था. वे पैसे कमाने के लिए फैक्ट्री के अलावा घर आकर भी काम करती थीं. भारती का पूरा बचपन सिलाई मशीन की आवाज सुनकर गुजरा. ऐसे में आज भी सिलाई मशीन की आवाज सुनकर उनको डर लगता है.

पैसे कमाने के लिए चुनी थी एक्टिंग

वैसे तो भारती का एक्टिंग में कोई जवाब नहीं था, लेकिन एक दौर ऐसा भी था जब उन्होंने पैसे के लिए एक्टिंग करने का फैसला किया था. अपनी मेहनत की दम पर आज वे इंडस्ट्री का बेहद मशहूर नाम बन चुकी हैं. उन्होंने कई कॉमेडी शो में काम किया है. वे कपिल शर्मा के शो में भी एक्टिंग का लोहा मनवा चुकी हैं. साल 2017 में भारती सिंह ने हर्ष लिंबाचिया से शादी कर ली.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'नेहा बोरा-अभिजीत दीपके को तुरंत रिहा करें', एमके स्टालिन बोले- 'आंदोलन को...'
'नेहा बोरा-अभिजीत दीपके को तुरंत रिहा करें', एमके स्टालिन बोले- 'आंदोलन को...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
सस्पेंस से लेकर ड्रामा तक, 2026 की 12 शानदार वेब सीरीज, OTT पर देखना ना भूलें
सस्पेंस से लेकर ड्रामा तक, 2026 की 12 शानदार वेब सीरीज, ओटीटी पर देखना ना भूलें

वीडियोज

Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)
Yeh Fitoor Tera:💔Ridhan ने तोड़ दी सगाई! जान लिया की Saumya का दिल सिर्फ Jeet के लिए धड़कता है! #sbs
Salman Khan के Bedroom में थी रहस्यमयी मौजूदगी? Koffee With Karan 9 में किया खुलासा!
Bigg Boss 20: Qazi Touqeer ने Sachin Tendulkar को कहा ‘Little Master’, सोशल मीडिया पर विवाद!
Gauahar Khan ने Qazi Touqeer के व्यवहार पर उठाए सवाल, Salman Khan से की Weekend Ka Vaar की मांग!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नेहा बोरा-अभिजीत दीपके को तुरंत रिहा करें', एमके स्टालिन बोले- 'आंदोलन को...'
'नेहा बोरा-अभिजीत दीपके को तुरंत रिहा करें', एमके स्टालिन बोले- 'आंदोलन को...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
सस्पेंस से लेकर ड्रामा तक, 2026 की 12 शानदार वेब सीरीज, OTT पर देखना ना भूलें
सस्पेंस से लेकर ड्रामा तक, 2026 की 12 शानदार वेब सीरीज, ओटीटी पर देखना ना भूलें
4 टी20 वर्ल्ड कप खेलने वाले गेंदबाज का अचानक संन्यास, 30 की उम्र में कहा अलविदा
4 टी20 वर्ल्ड कप खेलने वाले गेंदबाज का अचानक संन्यास, 30 की उम्र में कहा अलविदा
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
लंच बॉक्स की जगह पूरी थाली लेकर स्कूल पहुंचा बच्चा, वायरल हो गया वीडियो
लंच बॉक्स की जगह पूरी थाली लेकर स्कूल पहुंचा बच्चा, वायरल हो गया वीडियो
सुबह उठते ही शुरू हो जाती हैं छींक, जानें क्या है दिक्कत?
सुबह उठते ही शुरू हो जाती हैं छींक, जानें क्या है दिक्कत?
Embed widget