एक्सप्लोरर

'दंगल' गर्ल सान्या मल्होत्रा के पास हैं तीन बड़ी फिल्में, कहा- यकीन नहीं हो रहा

सान्या इस समय तीन फिल्मों में काम कर रही हैं जिनमें रितेश बत्रा की ‘फोटोग्राफ’, विशाल भारद्वाज की ‘चूड़ियां’ और आयुष्मान खुराना के साथ ‘बधाई हो’ शामिल हैं.

मुंबई: अपनी पहली फिल्म ‘ दंगल ’ से चर्चाओं में आयी अभिनेत्री सान्या मल्होत्रा का कहना है कि उन्हें अब भी विश्वास नहीं होता कि वह एक अभिनेत्री हैं. सान्या इस समय तीन फिल्मों में काम कर रही हैं जिनमें रितेश बत्रा की ‘फोटोग्राफ’, विशाल भारद्वाज की ‘चूड़ियां’ और आयुष्मान खुराना के साथ ‘बधाई हो’ शामिल हैं. उन्होंने कहा, ‘‘मैं जो भी काम कर रही हूं, उससे संतुष्ट हूं. मुझे विश्वास नहीं होता कि मैं एक अभिनेत्री हूं, मुझे लगता है कि यह मानने में मुझे थोड़ा समय लगेगा. मैं खुश हूं कि मैं बेहतरीन निर्देशकों और कलाकारों के साथ काम कर रही हूं जिसकी मैंने कल्पना नहीं की थी. मैं एक कलाकार के रूप में हर दिन का लुत्फ उठा रही हूं.’’
सान्या ने कहा, ‘‘अभिनय मेरे लिए बिल्कुल नयी चीज है. हर फिल्म के साथ मैं या तो खुद के या फिल्म निर्माण के बारे में नयी चीजें सीख रही हूं.’’ गैर फिल्म पृष्ठभूमि से आने वाली अभिनेत्री ने अपने संघर्ष के समय को याद करते हुए कहा, ‘‘ ‘दंगल’ जैसी फिल्म करने के बाद लोगों को लगता है कि मेरे लिए चीजें आसान हैं. जब मेरे हाथ में कुछ नहीं था, मेरा अपना एक तरह का सफर था. मैं उसे संघर्ष का दौर नहीं कहना चाहूंगी क्योंकि मैंने उस समय का भी आनंद उठाया. मैंने सीखा कि अपने अभिनय पर काम करते हुए मैं किस तरह से धैर्य बनाए रखूं.’’
सान्या ने कहा कि वह हंसल मेहता, ‘दंगल’ के निर्देशक नीतेश तिवारी और पूर्व सह कलाकर आमिर खान जैसे निर्देशकों के साथ काम करना चाहती हैं. उन्होंने कहा, ‘‘अगर आमिर सर किसी फिल्म का निर्देशन कर रहे हैं तो मैं उनके साथ दोबारा काम करना चाहूंगी. मुझे उम्मीद है कि वह मुझे उसमें मौका देंगे.’’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मेरी ताकत, मेरा घर…' पत्नी माना के बर्थडे पर सुनील शेट्टी ने लुटाया प्यार
'मेरी ताकत, मेरा घर…' सुनील शेट्टी ने पत्नी माना को यूं किया बर्थडे विश
फ्राइडे को साउथ की नई फिल्म ने बिगाड़ा 'आवारापन 2' का खेल, जानें- 'बंटवारा 1947' की कितनी रही कमाई
फ्राइडे को सिनेमाघरों में मौजूद 6 फिल्मों में से किसने मारी बाजी? जानें- कलेक्शन
‘टॉक्सिक' की एडवांस बुकिंग में तबाही, 'बॉर्डर 2' के उड़ा दिए परखच्चे, क्या 'धुरंधर 2' को दे पाएगी मात?
‘टॉक्सिक' की एडवांस बुकिंग में तबाही, 'बॉर्डर 2' के उड़ा दिए परखच्चे
सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’ हिट हुई या फ्लॉप? 8 दिनों के कलेक्शन से जानें पूरी रिपोर्ट
‘बंटवारा 1947’ हिट हुई या फ्लॉप? 8 दिनों के कलेक्शन से जानें पूरी रिपोर्ट

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
नीतीश की विरासत पर उपेंद्र कुशवाहा ने ठोका दावा, बोले- 'RLM संभालने को तैयार'
नीतीश की विरासत पर उपेंद्र कुशवाहा ने ठोका दावा, बोले- 'RLM संभालने को तैयार'
‘मैं फ्री में…’, PCB में काम करने को लेकर बोले शोएब अख्तर
‘मैं फ्री में’, PCB में काम करने को लेकर बोले शोएब अख्तर
सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’ हिट हुई या फ्लॉप? 8 दिनों के कलेक्शन से जानें पूरी रिपोर्ट
‘बंटवारा 1947’ हिट हुई या फ्लॉप? 8 दिनों के कलेक्शन से जानें पूरी रिपोर्ट
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
'यही असली चेहरा', वंदे मातरम विवाद पर धर्मेंद्र प्रधान का कांग्रेस पर तंज
'यही असली चेहरा', वंदे मातरम विवाद पर धर्मेंद्र प्रधान का कांग्रेस पर तंज
सड़क के इतना करीब आया हेलीकॉप्टर, उड़ने लगे लोग; वीडियो वायरल
सड़क के इतना करीब आया हेलीकॉप्टर, उड़ने लगे लोग; वीडियो वायरल
पीरियड की हर परेशानी हार्मोनल नहीं! ये संकेत हो सकते हैं गंभीर बीमारी का इशारा
पीरियड की हर परेशानी हार्मोनल नहीं! ये संकेत हो सकते हैं गंभीर बीमारी का इशारा
Embed widget