एक्सप्लोरर

Amitabh Bachchan की इस हरकत से टूट गया था Mehmood का भरोसा, कभी गॉडफादर बन आगे बढ़ाया था बिग बी का करियर

Amitabh Bachchan Mehmood: अमिताभ बच्चन जब इंडस्ट्री में जब संघर्ष कर रहे थे तब महमूद ने गॉड फादर बनकर उनके इस सफर को थोड़ा आसान बनाया था. इस बात का जिक्र बिग बी अपने ब्लॉग में कर चुके हैं.

Amitabh Bachchan Mehmood: हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में महमूद (Mehmood) को किंग ऑफ कॉमेडी कहा जाता था. फिल्म इंडस्ट्री में उनका सिक्का खूब चलता था. पोस्टर्स में लीड एक्टर्स के साथ उनकी फोटो होती ही थी. महमूद शानदार अभिनेता के साथ दिलदार शख्सियत के मालिक भी थे. दान-पुण्य तो वो करते ही थे. संघर्ष कर रहे अभिनेताओं के लिए भी वो किसी मसीहा से कम नहीं थे. अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) आज बेशक बॉलीवुड के शहनशाह हैं लेकिन एक समय महमूद ने उनके करियर को उड़ान दिलाने में उनका खूब साथ दिया. 

अमिताभ के लिए कभी इंडस्ट्री के गॉडफादर थे महमूद

अमिताभ बच्चन ने भी अपने करियर के शुरुआती दिनों में काफी संघर्ष देखा. कहते हैं हर किसी का कोई ना कोई गॉड फादर जरूर होता है, तो बिग बी के लिए एक समय महमूद कुछ वैसी ही भूमिका अदा कर रहे थे. बिग बी को अपने बच्चे की तरह महमूद मानने लगे थे, उनको भरोसा था कि अमिताभ एक लंबी रेस का घोड़ा हैं. अपने घर में अमिताभ बच्चन को महमूद ने रखा और कई मुश्किल दौर में उनका साथ दिया. 

इस फिल्म में बिग बी को दिलाया लीड रोल

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो, महमूद अली ने अमिताभ को 'बॉम्बे टू गोवा' में लीड रोल दिया. इसके बाद 1973 में आई फिल्म 'जंजीर' ने अमिताभ बच्चन की किस्मत पलट दी. महमूद के निधन के बाद साल 2004 में अमिताभ बच्चन ने अपने एक ब्लॉग में अभिनेता का जिक्र करते हुए लिखा था, 'उन्होंने हमेशा मुझे एक अभिनेता के रूप में स्थापित करने में मदद की. महमूद भाई शुरुआती दौर में मेरे करियर ग्राफ को उठाने वाले मददगारों में से एक थे. वो पहले निर्माता थे जिन्होंने मुझे लीड रोल दिया 'बॉम्बे टू गोवा' में. लगातार कई फ्लॉप फिल्मों के बाद मैंने घर वापस जाने का फैसला किया तो महमूद साहब के भाई अनवर ने मुझे रोक लिया था.'

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, जब एक रेडियो ब्रॉडकास्टर ने महमूद अली से उनके घोड़ों के बारे में पूछा, तो उन्होंने पूरे गर्व के साथ अमिताभ बच्चन का नाम लिया, उन्होंने कहा, 'सबसे तेज घोड़ा अमिताभ है. जिस दिन वो अपनी गति पकड़ लेगा, हर किसी को पीछे छोड़ देगा.' 

आखिर क्यों दोनों के रिश्तों में आई खटास

अमिताभ बच्चन के संघर्ष के दिनों में उन्हें आगे बढ़ाने में महमूद में एक बड़ी भूमिका निभाई लेकिन दोनों के बीच कुछ ऐसा हो गया जिसके चलते इनके रिश्ते में कड़वाहट आ गई. हालांकि महमूद ने इसके बाद भी बिग बी के लिए हमेशा अच्छा ही सोचा. 

एक इंटरव्यू में, महमूद ने स्वीकारा था कि अमिताभ बच्चन उनका काफी सम्मान करते थे, लेकिन उनकी एक हरकत ने उन्हें तोड़कर रख दिया था. उन्होंने कहा था, 'जब उनके पिता हरिवंश राय बच्चन गिर गए थे तो मैं उन्हें देखने अमिताभ बच्चन के घर गया, लेकिन जब मेरी बाइपास सर्जरी हुई तो अमिताभ अपने पिता के साथ ब्रीच कैंडी अस्पताल आए, लेकिन वो मुझे देखने नहीं आए. वो जानते थे कि मैं इस अस्पताल में हूं इसके बावजूद उन्होंने मुझसे मुलाकात नहीं की. उन्होंने अस्पताल में मिलकर मुझसे मेरा हालचाल तक नहीं लिया. उम्मीद है कि वो किसी और के साथ ऐसा नहीं करेंगे.'

अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) के इस बर्ताव ने महमूद को झकझोर कर रख दिया था. उन्हें अभिनेता ये ऐसी उम्मीद नहीं थी, वो भी जब वो उन्हें अपना बेटा मानने लगे थे. 

ये भी पढ़ें:

Anil Kapoor को इस एक्ट्रेस के साथ सेट पर देख भड़क गई थीं पत्नी सुनीता, इस वादे के साथ फिर बची शादी

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंचतत्व में विलीन हुए नाना पाटेकर, राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार, पत्नी-बेटे ने दी मुखाग्नि
पंचतत्व में विलीन हुए नाना पाटेकर, राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार, पत्नी-बेटे ने दी मुखाग्नि
'कुछ लोग चले जाते हैं, लेकिन उनकी आवाज हमारे साथ रहती है', नाना पाटेकर को याद कर भावुक हुए अमिताभ बच्चन
'कुछ लोग चले जाते हैं, लेकिन उनकी आवाज साथ रहती है', अमिताभ बच्चन ने किया नाना पाटेकर को याद
'मेरा दोस्त मुझे छोड़कर चला गया...', नाना पाटेकर के निधन से टूटे अनिल कपूर
'मेरा दोस्त मुझे छोड़कर चला गया...', नाना पाटेकर के निधन से टूटे अनिल कपूर
Nana Patekar Death News Live: पुणे में नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार, राजकीय सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई
Live: पुणे में नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार, राजकीय सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई

वीडियोज

नाना पाटेकर की अंतिम यात्रा की तैयारी शुरू, गांव में पसरा सन्नाटा
एक शिष्य के सुसाइड पर सवाल !
मायानगरी के नाना...ऐसे तो नहीं जाना था
आंदोलन की बदलती 'भाषा', शुरू हुआ रील आंदोलन !
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब कहां रुकेंगे?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Bypolls Result 2026 LIVE Streaming: नंदीग्राम में BJP और तमिलनाडु में चलेगा विजय का जादू? कहां-कैसे देखें रिजल्ट
नंदीग्राम में BJP और तमिलनाडु में चलेगा विजय का जादू? कहां-कैसे देखें रिजल्ट Live
CJP प्रोटेस्ट से पहले सुरक्षा घेरा, दिल्ली में 20000 से अधिक जवानों की तैनाती
CJP प्रोटेस्ट से पहले सुरक्षा घेरा, दिल्ली में 20000 से अधिक जवानों की तैनाती
वैभव सूर्यवंशी के 'सुपरस्टार' बनने पर कपिल देव का बड़ा बयान, कांबली से की तुलना
वैभव सूर्यवंशी के 'सुपरस्टार' बनने पर कपिल देव का बड़ा बयान, कांबली से की तुलना
नाना पाटेकर के निधन पर तनुश्री दत्ता का बड़ा बयान, 'अहंकारी आदमी था, ईश्वर ने ही प्राण हरे हैं...'
नाना पाटेकर के निधन पर तनुश्री दत्ता का बड़ा बयान, 'अहंकारी आदमी था, ईश्वर ने ही प्राण हरे हैं...'
'घर में रहे, Video न शेयर करें', भारतीय दूतावास की सऊदी में अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी
'घर में रहे, Video न शेयर करें', भारतीय दूतावास की सऊदी में अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी
'अभी इंतजार कीजिए', स्टारलिंक विवाद पर क्यों एलन मस्क बोले- थैंक्यू राहुल
'अभी इंतजार कीजिए', स्टारलिंक विवाद पर क्यों एलन मस्क बोले- थैंक्यू राहुल
'ज्ञानेश कुमार की तय हो जवाबदेही', दीपके को डर- '10 अक्टूबर से पहले गिरफ्तार..'
'ज्ञानेश कुमार की तय हो जवाबदेही', दीपके को डर- '10 अक्टूबर से पहले गिरफ्तार..'
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
Embed widget