एक्सप्लोरर

Sonu Sood B'Day: 5000 रुपये लेकर घर से निकले थे सोनू सूद, आखिर कैसे तय किया बॉलीवुड का सफर, जानें दिलचस्प बातें

Sonu Sood Birthday: सोनू सूद आज अपना 48वां जन्मदिन मना रहे हैं. ज्यादातर फिल्मों में एक्टर ने नेगेटिव रोल प्ले किए लेकिन असल जिंदगी में वो कोरोना काल में हीरो बन गए.

Happy Birthday Sonu Sood: दक्षिण फिल्मों से अपने अभिनय करियर की शुरुआत करने वाले सोनू सूद (Sonu Sood) आज फैंस के लिए न सिर्फ से एक बॉलीवुड सितारे हैं, बल्कि कोराना काल के बाद से वह लोगों के बीच मसीहा भी बन चुके हैं. आज सोनू सूद अपना 48वां जन्मदिन मना रहे हैं. एक्टर के पर्सनल से लेकर प्रोफेशनल जिंदगी के बारे में बहुत कुछ है जो आप नहीं जानते होंगे. आज हम आपको सोनू सूद के बारे में कुछ दिलचस्प बाते बताएंगे जिसे सुनने के बाद उनके लिए आपका प्यार और ज्यादा हो जाएगा. 

एक्टर नहीं होते तो क्या होते सोनू:

दक्षिण फिल्मों से सोनू सूद ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत की. पहली ही फिल्म से उन्होंने अपने अभिनय की ऐसी छाप छोड़ी की बॉलीवुड के दरवाजे भी उनके लिए खुलते चले गए. लेकिन क्या आप जानते हैं पंजाब के मोगा से निकले सोनू सूद नागपुर अपने इंजिनियरिंग की पढ़ाई करने पहुंचे थे. सोनू अगर अभिनय का खयाल मन में नहीं लाते तो वो किसी बड़ी कंपनी में इंजिनियर होते. इंजिनियरिंग की पढ़ाई करते समय उन्होंने अभिनय की ओर रुख करने का मन बना लिया और फिर क्या था. सोनू निकल पढ़े मुंबई हीरो बनने की लिए. सोनू ने अपनी पहली तमिल फिल्म Kallazhagar में एक पुजारी की भूमिका निभाई. 

5000 रुपये लेकर निकले थे एक्टर:

सोनू सूद ने जब अभिनय के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत करने का मन बनाया तो उनके पास सिर्फ 5000 रुपये ही थे. इन पैसों को लेकर वो मुंबई बॉलीवुड फिल्मों में हाथ आजमा के लिए निकल पड़े थे. अफसोस, उन्हें बॉलीवुड फिल्मों में शुरुआत काम तो नहीं मिला लेकिन दक्षिण फिल्मों में उन्होंने जरूर अपने अभिनय का लोहा मनवा लिया. यहां से सफलता का स्वाद चखने के बाद सोनू ने हिंदी सिनेमा का रुख किया. 

बॉलीवुड फिल्में: 

शहीद-ए-आजम सोनू सूद की बॉलीवुड डेब्यू फिल्म थी जिसमें उन्होंने भगत सिंह की भूमिका निभाई थी. इस फिल्म के बाद जिंदगी खूबसूरत है, कहां हो तुम, नेता जी सुभाष चंद्र बोस, मिशन मुंबई जैसी फिल्मों में उन्होंने काम किया. फिल्म युवा से सोनू सूद दर्शकों की नजरों में आना शुरू हुए. जोधा अकबर, सिंह इज किंग, एक विवाह ऐसा भी एक्टर की हिट फिल्मे रहीं. सलमान खान की फिल्म दबंग में छेदी सिंह के रोल से सोनू ने जमकर पॉपुलैरिटी हासिल की. इसके बाद सोनू को कई फिल्म में नेगेटिव रोल में देखा गया. हाल ही में वो वो अक्षय कुमार की फिल्म सम्राट पृथ्वीराज में अहम भूमिका में नजर आए थे. 

कोरोना काल के मसीहा: 

कोरोना काल में सोनू सूद जिस तरह से लोगों की मदद के लिए बढ़ चढ़कर आगे आए, उसके बाद उन्हें कोरोना काल का मसीहा बुलाया जाने लगा. किसी की भी कैसी भी समस्या  हो, सोनू सूद तक बात पहुंची तो उन्होंने उस समस्या को दूर किया. सोशल मीडिया के जरिए दुनियाभर में जहां कही भी लोगों ने मदद की गुहार लगाई सोनू ने हर तरह से उन लोगों की मदद की. बस, ट्रेन से लेकर प्लेन तक की मदद कोरोना काल में सोनू सूद ने पहुंचाई. उस समय सोनू की पॉपुलैरिटी का आलम ये हो गया था कि लोग अपने नवजात बच्चे का नाम सोनू रख रहे थे तो कोई उनकी पूजा करने लगा था. इतना ही नहीं कुछ लोगों ने तो अपने शरीर पर सोनू का टैटू ही बनवा लिया था. कोविड काल के बाद सोनू सूद की फैन फॉलोइंग में तगड़ा इजाफा हुआ. 

सोनू सूद की नेट वर्थ:

सोनू सूद (Sonu Sood) के पास लगभग 130.339 करोड़ रुपये हैं. उनके पास पोर्श पैनामेरा गाड़ी है जिसकी कीमत लगभग 1.8 करोड़ रुपये से 2 करोड़ रुपये है. मर्सडीज बेंज एमएल-क्लास के भी वो मालिक हैं. उनका प्रोडक्शन हाउस भी है जिसमें उन्होंने 17 मिलियन रुपये का निवेश किया है. सोनू सूद के पास मुंबई के अंधेरी में एक शानदार 2,600 स्कायर फीट का चार बेडरूम एक हॉल वाला अपार्टमेंट भी है. फिल्मों के लिए वो 2 से 3 करोड़ रुपये फीस चार्च करते हैं. 

ये भी पढ़ें:

Adnan Sami On Instagram Post: अदनान सामी को इंस्टाग्राम पोस्ट डिलीट करने का इस तरह से आया था आइडिया, सिंगर ने किया खुलासा

नहीं रहे 'क्योंकि सास भी..' फेम केतकी दवे के पति रसिक दवे, 2 सालों से इस बीमारी से जूझ रहे थे एक्टर
 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bollywood Karwa Chauth Celebration LIVE: अंशूला कपूर ने मनाया पहला करवा चौथ, प्रियंका चोपड़ा समेत इन सेलेब्स ने भी सेलिब्रेट किया
लाइव: अंशूला कपूर ने मनाया पहला करवा चौथ, प्रियंका चोपड़ा समेत इन सेलेब्स ने भी सेलिब्रेट किया
‘रामायण’ में उर्मिला बनेंगी सोनिया बालन, रणबीर कपूर संग काम करने को बताया सम्मान
‘रामायण’ में उर्मिला बनेंगी सोनिया बालन, रणबीर कपूर संग काम करने को बताया सम्मान
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में 12वीं गिरफ्तारी, पैसों के लेनदेन का मामला
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में 12वीं गिरफ्तारी, पैसों के लेनदेन का मामला

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Rawa Dosa Recipe: घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
Embed widget