एक्सप्लोरर

कानूनी पचड़े में फंसी Jug Jug Jeeyo, रिलीज से पहले फिल्म की कहानी चोरी का Karan Johar पर लगा आरोप

Jug Jug Jeeyo: 24 जून को वरुण धवन और कियारा आडवाणी की फिल्म 'जुग जुग जियो' रिलीज होने जा रही है, लेकिन उससे पहले ये फिल्म कानूनी पचड़े में फंसती नजर आ रही है.

Karan Johar Jug Jug Jeeyo: वरुण धवन (Varun Dhawan), कियारा आडवाणी (Kiara Advani), अनिल कपूर (Anil Kapoor) और नीतू कपूर (Neetu Kapoor) अभिनीत फिल्म 'जुग जुग जियो' (Jug Jug Jeeyo) 24 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है. फिल्म की स्टारकास्ट इन दिनों इसके प्रमोशन में जुटी है. फिल्म की रिलीज से कुछ दिन पहले मेकर्स कानूनी पचड़े में फंसते नजर आ रहे हैं. करण जौहर (Karan Johar) पर फिल्म की कहानी चोरी का मामला दर्ज हो गया है. रांची के रहने वाले विशाल सिंह (Vishal Singh) ने करण जौहर पर उनकी कहानी को चुराने का आरोप लगाया है.

कानूनी पचड़े में फंसी जुग जुग जियो:

विशाल सिंह की शिकायत के बाद जुग जुग जियो (Jug Jug Jeeyo) कानूनी पचड़े में फंस गई है. बता दें कि फिल्म की कहानी ही नहीं बल्कि इसके गाने की चोरी का भी आरोप लग चुका है. कोर्ट ने करण जौहर को 18 जून को हाजिर होने का नोटिस भेजा है. विशाल सिंह ने अपनी सुनवाई में बताया कि जब 22 मई को फिल्म का ट्रेलर रिलीज़ हुआ था तभी उन्हें पता लगा कि ये उनकी कहानी है जिसे चोरी करके बनाया जा रहा है. उन्होंने आगे बताया कि काफी पहले इस कहानी के साथ उन्होंने करण जौहर से मुलाकात की थी और तब करण ने इससे रिजेक्ट कर दिया था.  

विशाल ने अपने ट्विटर अकाउंट से ये जानकारी दी थी. उन्होंने लिखा था, 'मैंने जनवरी 2020 में स्क्रीनराइटर्स असोसिएशन इंडिया के साथ 'बन्नी रानी' टाइटल के साथ एक स्टोरी का रजिस्ट्रेशन करवाया था. कहानी को फरवरी 2020 में करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शन को ऑफिशली मेल किया था. इस उम्मीद में ताकि उनके साथ मिलकर फिल्म को को-प्रोड्यूस कर सकें. उन्होंने मुझे जवाब भी दिया. लेकिन अब उन्होंने मेरी कहानी ले ली है. मेरी कहानी लेकर उन्होंने 'जुग जुग जियो' बना दी. ये सही नहीं है करण जौहर.'

 

फिल्म के गाने चोरी का भी आरोप

पाकिस्तानी गायक अबरार उल हक ने भी करण जौहर पर गाना चोरी का आरोप लगाया था. उनका आरोप था कि फिल्म का गाना 'नाच पंजाबन' उनका है, जिसे बिना परमिशन के फिल्म 'जुग जुग जियो' में इस्तेमाल किया जा रहा है. 'जुग जुग जियो' (Jug Jug Jeeyo) 24 जून को सिनेमाघर में रिलीज होने जा रही है. अगर फिल्म को लेकर उठा ये विवाद खत्म नहीं होता है तो इसकी रिलीज पर भी तलवार लटक सकती है.

 ये भी पढ़ें:

Bhool Bhulaiyaa 2 Box Office: Kartik Aryan की ‘भूल भुलैया 2’ हुई Blockbuster, 175 करोड़ के क्लब में हुई शामिल

Om Title Change: आदित्य रॉय कपूर की OM-The Battle Within का टाइटल हुआ चेंज, अब इस नए नाम से होगी रिलीज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

9 साल बाद एक्टिंग में वापसी करेंगी मेघन मार्कल? नेटफ्लिक्स की इस पॉपुलर सीरीज में आएंगी नजर
'द जेंटलमेन 3' में मेघन मार्कल की एंट्री? 9 साल बाद एक्टिंग में करेंगी वापसी
'बंटवारा 1947' के बाद अब सनी-राजकुमार संतोषी ने 5वें प्रोजेक्ट के लिए मिलाया हाथ, क्या आने वाली है 'घातक 2'?
'बंटवारा 1947' के बाद सनी-राजकुमार संतोषी अब ला रहे 'घातक 2'? जानें- डिटेल्स
'मेरी ताकत, मेरा घर…' पत्नी माना के बर्थडे पर सुनील शेट्टी ने लुटाया प्यार
'मेरी ताकत, मेरा घर…' सुनील शेट्टी ने पत्नी माना को यूं किया बर्थडे विश
फ्राइडे को साउथ की नई फिल्म ने बिगाड़ा 'आवारापन 2' का खेल, जानें- 'बंटवारा 1947' की कितनी रही कमाई
फ्राइडे को सिनेमाघरों में मौजूद 6 फिल्मों में से किसने मारी बाजी? जानें- कलेक्शन

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जरूरी खबर, 1 सिंतबर से बिजली उपभोक्ताओं को लगेगा महंगाई का झटका
जरूरी खबर, 1 सिंतबर से बिजली उपभोक्ताओं को लगेगा महंगाई का झटका
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
3 साल तक भागता रहा, भारतीय खिलाड़ी ड्रग केस में गिरफ्तार
3 साल तक भागता रहा, भारतीय खिलाड़ी ड्रग केस में गिरफ्तार
भरी महफिल में शिवकार्तिकेयन को फैन ने कहा 'फ्यूचर सीएम', एक्टर ने यूं किया रिएक्ट
भरी महफिल में फैन ने शिवकार्तिकेयन को कहा 'फ्यूचर सीएम', एक्टर ने यूं किया रिएक्ट
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
'यही असली चेहरा', वंदे मातरम विवाद पर धर्मेंद्र प्रधान का कांग्रेस पर तंज
'यही असली चेहरा', वंदे मातरम विवाद पर धर्मेंद्र प्रधान का कांग्रेस पर तंज
सड़क के इतना करीब आया हेलीकॉप्टर, उड़ने लगे लोग; वीडियो वायरल
सड़क के इतना करीब आया हेलीकॉप्टर, उड़ने लगे लोग; वीडियो वायरल
पीरियड की हर परेशानी हार्मोनल नहीं! ये संकेत हो सकते हैं गंभीर बीमारी का इशारा
पीरियड की हर परेशानी हार्मोनल नहीं! ये संकेत हो सकते हैं गंभीर बीमारी का इशारा
Embed widget