News
News
टीवीabp shortsABP शॉर्ट्सवीडियो पॉडकास्ट
X

फिल्मी दुनिया की चकाचौंध की परवाह नहीं करते नवाजुद्दीन सिद्दीकी

हॉलीवुड पत्रकारों द्वारा उन्हें 'सुंदर' कहने और इतालवी अभिनेता मार्सेलो मास्ट्रोइआनी से तुलना करने पर उन्होंने कहा, "अमेरिकन सिनेमा पर किताबें छापने वाले सर्वश्रेष्ठ प्रकाशनों में से एक द्वारा मुझे सुंदर बताए जाने को मैं तवज्जो देता हूं. मुझे कभी मेरे अपने देश में सुंदर नहीं बुलाया गया, लोगों द्वारा नहीं, मेरा काम पसंद करने वाले समीक्षकों द्वारा भी नहीं. इसलिए यह बड़ी छलांग है."

Share:

मुंबई: दिग्गज अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी का कहना है कि वह फिल्मी दुनिया के ग्लैमर की चकाचौंध की परवाह नहीं करते. हॉलीवुड पत्रकारों द्वारा उन्हें 'सुंदर' कहने और इतालवी अभिनेता मार्सेलो मास्ट्रोइआनी से तुलना करने पर उन्होंने कहा, "अमेरिकन सिनेमा पर किताबें छापने वाले सर्वश्रेष्ठ प्रकाशनों में से एक द्वारा मुझे सुंदर बताए जाने को मैं तवज्जो देता हूं. मुझे कभी मेरे अपने देश में सुंदर नहीं बुलाया गया, लोगों द्वारा नहीं, मेरा काम पसंद करने वाले समीक्षकों द्वारा भी नहीं. इसलिए यह बड़ी छलांग है."

उन्होंने कहा, "और रही बात मार्सेलो मास्ट्रोइआनी से तुलना करने की. वह इतने अच्छे अभिनेता हैं. इतने कुशल और इतनी दिलचस्पी से स्क्रीन पर प्रस्तुति देते हैं. जब मैं उन्हें निर्देशक विटोरियो डी सिका की फिल्म में अभिनय करते हुए देखता हूं तो मुझे आश्चर्य होता है कि अभिनय में इस स्तर की वास्तविकता भी हो सकती है."

मंटो में अपने अभिनय पर उन्होंने कहा, "मैंने सादत हसन मंटो की तरह जितना संभव हो सका उतना शांत और नियंत्रित रहने की कोशिश की. मंटो ने कभी ऊंची आवाज में बात नहीं की, फिर भी उन्हें लोगों को अपनी बात बताने में कभी परेशानी नहीं हुई. हम जितनी ऊंची आवाज में बात करते हैं उतना ही अपनी पहचान खोने की, अपनी असुरक्षा की भावना उजागर करते हैं. हम भारतीय भी ऊंची आवाज में बात करते हैं."

ऊंची आवाज में बोलने के सवाल पर नवाजुद्दीन ने कहा, "अपनी दोस्त तनिशा चटर्जी की फिल्म की शूटिंग के लिए मैं 1.5 महीने रोम में था, तब मैं मार्सेलो मास्ट्रोइआनी को समर्पित संग्रहालय उनकी फिल्मों की कलाकृतियां देखने, उनके जीवन का अनुभव लेने गया जो मेरे लिए अद्भुत अनुभव रहा. अशोक कुमार और देव आनंद जैसे हमारे महान अभिनेताओं के संग्रहालय कहां हैं?"

ऐसे अन्य अभिनेताओं के बारे में पूछने पर उन्होंने कहा, "मैं अभिनेताओं की प्रशंसा नहीं करता. मैं प्रदर्शन की प्रशंसा करता हूं. मैंने हांगकांग की फिल्म 'इन द मूड फॉर लव' देखी और मैं टोनी लेउंग के अभिनय का स्तब्ध रह गया. मुझे लगता है कि 'बर्डमैन' में मिशेल कीटन का अभिनय शानदार था लेकिन मुझे 'द वॉल्फ ऑफ द वालस्ट्रीट' में लियोनाडरे डिकैप्रियो का अभिनय सबसे ज्यादा पसंद है. मुझे प्रस्तुति में अनिश्चितता पसंद है."

उन्होंने कहा, "मैं फिल्मी चकाचौंध के मायाजाल की परवाह नहीं करता. लेकिन मैं यह नहीं कहूंगा कि मैं रुपयों के बारे में नहीं सोचता. लेकिन यह बड़ी व्यावसायिक फिल्मों से आता है."

Published at : 12 Sep 2018 02:59 PM (IST) Tags: Manto Nawazuddin Siddiqui
हिंदी समाचार, ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें abp News पर। सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट एबीपी न्यूज़ पर पढ़ें बॉलीवुड, खेल जगत, कोरोना Vaccine से जुड़ी ख़बरें। For more related stories, follow: Entertainment News in Hindi

यह भी पढ़ें

अक्षय कुमार के बेटे को डेट कर रहीं अनन्या पांडे? आरव के साथ विदेश से शेयर की फोटो

अक्षय कुमार के बेटे को डेट कर रहीं अनन्या पांडे? आरव के साथ विदेश से शेयर की फोटो

'तनु वेड्स मनु' के नए पार्ट में होगा बड़ा बदलाव, नई कास्ट के साथ फिल्म बनाएंगी मिताक्षरा कुमार

'तनु वेड्स मनु' के नए पार्ट में होगा बड़ा बदलाव, नई कास्ट के साथ फिल्म बनाएंगी मिताक्षरा कुमार

Ramayana Advance Booking Day 1: रणबीर की 'रामायण' पर रिलीज से पहले नोटो की बारिश, एडवांस बुकिंग में 8 करोड़ के हुई पार

Ramayana Advance Booking Day 1: रणबीर की 'रामायण' पर रिलीज से पहले नोटो की बारिश, एडवांस बुकिंग में 8 करोड़ के हुई पार

यामी गौतम की 'नई नवेली' की कमाई में सातवें दिन गिरावट, जानें- कितना किया कलेक्शन

यामी गौतम की 'नई नवेली' की कमाई में सातवें दिन गिरावट, जानें- कितना किया कलेक्शन

'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार, देखें फोटोज

'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार, देखें फोटोज

टॉप स्टोरीज

पंजाब में बीजेपी-शिअद का अलायंस पक्का? सुखबीर बादल के बयान से मिले संकेत

पंजाब में बीजेपी-शिअद का अलायंस पक्का? सुखबीर बादल के बयान से मिले संकेत

जेल से रिहाई के बाद CJP नेताओं की बढ़ीं मुश्किलें, आज SEM कोर्ट में पेशी

जेल से रिहाई के बाद CJP नेताओं की बढ़ीं मुश्किलें, आज SEM कोर्ट में पेशी

साउथ अफ्रीका की जीत से WTC पॉइंट्स टेबल में ऑस्ट्रेलिया को नुकसान, जानें कहां है भारत

साउथ अफ्रीका की जीत से WTC पॉइंट्स टेबल में ऑस्ट्रेलिया को नुकसान, जानें कहां है भारत

'पाकिस्तान ने करगिल में मारे गए अपने सैनिकों के शव...' UN में भारत ने लगाई लताड़

'पाकिस्तान ने करगिल में मारे गए अपने सैनिकों के शव...' UN में भारत ने लगाई लताड़