एक्सप्लोरर

पंचतत्व में विलीन हुईं श्रीदेवी, पति बोनी कपूर ने किया अंतिम संस्कार

श्रीदेवी अब हमारे बीच नहीं रहीं इस दुनिया को अलविदा कह वो पंचतत्व में विलीन हो गई हैं.

नई दिल्ली: श्रीदेवी अब हमारे बीच नहीं रहीं इस दुनिया को अलविदा कह वो पंचतत्व में विलीन हो गई हैं. श्रीदेवी का अंतिम संस्कार विले पार्ले स्थित श्मशान भूमि में हुआ. आपको बता दें कि श्रीदेवी के अंतिम संस्कार के लिए विशेष तौर पर तमिलनाडु से पंडित बुलवाए गए थे. श्रीदेवी को मुखाग्नि उनके पति बोनी कपूर ने दी. इस दौरान पूरा परिवार श्मशान घाट में मौजूद था. पंचतत्व में विलीन हुईं श्रीदेवी, पति बोनी कपूर ने किया अंतिम संस्कार पति बोनी कपूर और दोनों बेटियां श्मशान घाट में मौजूद थी. इस दौरान अर्जुन कपूर, देवर अनिल और संजय कपूर भी बोनी कपूर के साथ मौजूद थे. आपको बता दें कि अंतिम संस्कार के समय शाहरुख खान , प्रसून जोशी और सुनील शेट्टी जैसे कई नामी सितारे मौजूद थे. इसके अलावा बताया जा रहा है कि अनुपम खेर, अमिताभ बच्चन, जावेद अख्तर, शबाना आजमी, फरदीन खान और करण जौहर भी अंतिम संस्कार के वक्त मौजूद थे. श्मशान घाट के अंदर सबको जाने की अनुमति नहीं दी गई थी केवल कुछ खास लोगों को ही अंतिम संस्कार के लिए श्मशान घाट के अंदर जाने दिया गया था. राजकीय सम्मान के साथ दी अंतिम विदाई श्रीदेवी की अंतिम विदाई राजकीय सम्मान यानी गार्ड ऑफ़ ऑनर के साथ हुआ. श्रीदेवी को पद्म श्री सम्मान मिलने के चलते उनके अंतिम संस्कार को राजकीय सम्मान के साथ पूरा किया गया. मुंबई पुलिस के जवानों ने श्रीदेवी के पार्थिव शरीर के सामने गार्ड ऑफ़ ऑनर दिया. अंतिम दर्शन के लिए उमड़ा जन सैलाब श्रीदेवी लाखों दिलों की धड़कन थीं इसलिए उन्हें अंतिम विदाई देने के लिए फैंस का जनसैलाब उमड़ा. भीड़ के चलते  पुलिस को भी लोगों को वहां से हटाने के लिए खासी मशक्कत करनी पड़ी . sridev-compressed दुबई में हुआ निधन आपको बता दें कि श्रीदेवी का निधन 24 फरवरी को देर रात दुबई के एक होटल में हुआ था. श्रीदेवी भांजे मोहित मारवाह की शादी में हिस्सा लेने पहुंची थी. शादी खत्म होने के बाद पूरा परिवार दुबई से मुंबई लौट आया था लेकिन श्रीदेवी दुबई में ही रुक गईं थी. sridevi2 मोहित मारवाह की शादी की तस्वीर. बताया जा रहा है कि शादी खत्म होने का बाद भी श्रीदेवी दुबई में थी क्योंकि वो वहां एक पेंटिंग की प्रदर्शनी में हिस्सा लेने वाली थी जहां उनकी बनाई गई पेंटिंग्स की भी नीलामी होने वाली थी. लेकिन इससे पहले ही शनिवार रात उनका बाथटब में गिरकर डूबने के कारण निधन हो गया. उस वक्त बोनी कपूर श्रीदेवी के साथ रूम में ही मौजूद थे. बोनी कपूर श्रीदेवी को सरप्राइज देने के लिए वापस दुबई पहुंचे थे.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'हमारा घर पब्लिक टॉयलेट जैसा था', गरीबी के दिनों को याद कर इमोशनल हुए राजीव ठाकुर
'हमारा घर पब्लिक टॉयलेट जैसा था', गरीबी के दिनों को याद कर इमोशनल हुए राजीव ठाकुर
काजोल की वो सुपरहिट फिल्म, जिसके असिस्टेंट डायरेक्टर थे वरुण धवन
काजोल की वो सुपरहिट फिल्म, जिसके असिस्टेंट डायरेक्टर थे वरुण धवन
Dhamaal 4 BO Day 2 Live Updates: 'धमाल 4' का दूसरे दिन भी भौकाल, दोपहर 2 बजे तक 17 करोड़ के पार हुआ कलेक्शन
Live Updates: 'धमाल 4' का दूसरे दिन भी भौकाल, दोपहर 2 बजे तक 17 करोड़ के पार हुआ कलेक्शन
अजय देवगन की इस आदत के कायल हो गए थे अमिताभ बच्चन, कहा था- 70 साल तक ऐसे ही काम करते रहो
अजय की इस आदत के कायल हो गए थे अमिताभ, कहा था- 70 साल तक ऐसे ही काम करते रहो

वीडियोज

Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News
June 2026 Car Sales Report: Tata Punch No.1 | Maruti को लगा बड़ा झटका? #tata #maruti #autolive
'Lock Upp 2' में Shreya Kalra का दावा, Kushal Tandon और Shivangi Joshi के रिश्ते पर किया बड़ा खुलासा
Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
'मैं नरोत्तम मिश्रा को बहुत अच्छे से जानता हूं, वो...', दतिया बवाल के बीच बोले कैलाश विजयवर्गीय
'मैं नरोत्तम मिश्रा को बहुत अच्छे से जानता हूं, वो...', दतिया बवाल के बीच बोले कैलाश विजयवर्गीय
'आज मोदी हमारा फोन भी नहीं उठाते', शहबाज शरीफ के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- पाकिस्तान ने गंवाया मौका
'आज मोदी हमारा फोन नहीं उठाते', शहबाज के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- PAK ने गंवाया मौका
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं बॉलीवुड के 'संस्कारी बाबूजी'? दोस्त ने बताया आलोक नाथ का हाल, बोले- 'अब वो पूरी तरह बदल.....
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं आलोक नाथ? दोस्त ने किया खुलासा, बोले- 'वो अब एक्टिंग से दूर...'
IND vs ENG 5th T20 Playing 11: आज खेलेंगे संजू सैमसन? कौन होगा बाहर, देखें पांचवें टी20 के लिए भारत की संभावित प्लेइंग XI
आज खेलेंगे संजू सैमसन? कौन होगा बाहर, देखें पांचवें टी20 के लिए भारत की संभावित प्लेइंग XI
बारुईपुर रेप-मर्डर के आरोपी इंद्रजीत मंडल की हुई थी पीट-पीटकर हत्या, CM शुभेंदु बोले- इसे लिंचिंग नहीं मानेंगे
बारुईपुर रेप-मर्डर के आरोपी इंद्रजीत मंडल की हुई थी पीट-पीटकर हत्या, CM शुभेंदु बोले- इसे लिंचिंग नहीं मानेंगे
'योगी जी के इशारे पर अखिलेश...', सपा चीफ के सनातन ही समाजवाद वाले बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
'योगी जी के इशारे पर अखिलेश...', सपा चीफ के सनातन ही समाजवाद वाले बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
Parallel Universe पर रिसर्च कर रहा था 78 साल का शख्स, अचानक हुआ लापता; सोशल मीडिया पर गरमाई बहस 
Parallel Universe पर रिसर्च कर रहा था 78 साल का शख्स, अचानक हुआ लापता; सोशल मीडिया पर गरमाई बहस 
Embed widget