एक्सप्लोरर

'Heropanti' की एक्ट्रेस कृति सेनन की कुल संपत्ति घुमा देगी आपका दिमाग

Kriti Sanon Net Worth 2022: बॉलीवुड की ‘मिमि’ यानि कृति सेनन बहुत कम वक्त में अपने अभिनय का सिक्का जमाने में कामयाब रही हैं. कृति एक ऐसे परिवार से आती हैं जिसका बॉलीवुड से कोई लेना देना नहीं था.

Kriti Sanon Net Worth 2022: बॉलीवुड की ‘मिमि’ यानि कृति सेनन बहुत कम वक्त में अपने अभिनय का सिक्का जमाने में कामयाब रही हैं. कृति एक ऐसे परिवार से आती हैं, जिसका बॉलीवुड से कोई लेना देना नहीं था. दिलचस्प बात यह है कि कृति ने एक्टिंग का कोई खास कोर्स नहीं किया है, बल्कि बीटेक के बाद उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री की राह बनाई. कृति उन युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं जो एक्टिंग में अपना करियर आजमाना चाहते हैं.

फिल्मों से पहले मॉडलिंग करती थीं कृति 
कृति सेनन का जन्म 27 जुलाई 1990 को एक पंजाबी फैमिली में हुआ. इनके पिता राहुल सेनन चार्टर्ड अकाउंटेंट हैं और उनकी मां गीता सेनन दिल्ली यूनिवर्सिटी में फिजिक्स की प्रोफेसर हैं. कृति की पढ़ाई दिल्ली पब्लिक स्कूल से हुई और इसके बाद उन्होंने बीटेक की डिग्री हासिल की. कृति की एक बहन है नुपुर सेनन. नुपुर भी एक्ट्रेस हैं और हिंदी व तेलुगु फिल्मों में काम करती हैं. फिल्मों में अपनी किस्मत आजमाने से पहले कृति मॉडलिंग की दुनिया में उतर चुकी थीं. 

कृति ने दी हैं कई हिट फिल्में 
कृति ने 2014 में सुकुमार की तेलुगु मूवी ‘नेनोक्काडाइन’ से एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा. इसी साल कृति ने ‘हिरोपंती’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया. वो साउथ में महेश बाबू के अलावा नागा चैतन्य के साथ काम कर चुकी हैं. वहीं बॉलीवुड में कृति ने अक्षय कुमार से लेकर शाहरुख खान तक के साथ काम किया है. अपनी फिल्मी करियर में कृति ने अभी तक कुल 18 फिल्में की हैं. कृति ने ‘हीरोपंती’, ‘दिलवाले’, ‘बरेली की बर्फी’, ‘लुका छुपी’, जैसी हिट फिल्में की हैं. 

सलमान खान की बड़ी फैन हैं कृति 
यूं तो कृति सेनन की खुद काफी बड़ी फैन फॉलोइंग है. लेकिन कृति सेनन खुद सलमान खान की सबसे बड़ी फैन हैं. वो सलमान की कोई भी फिल्म मिस नहीं करती हैं. मगर, कृति को अभी तक अपने फेवरेट स्टार के साथ काम करने का मौका नहीं मिल पाया है. अभिनेत्रियों में वह प्रियंका चोपड़ा की बड़ी फैन हैं. 

करोड़ों की मालकिन हैं कृति 
बात करें कृति के रॉयल लाइफस्टाइल की तो आज अपने दम वो करोड़ों की मालकिन बन चुकी हैं. रिपोर्ट के मुताबिक साल 2021 में कृति का नेट वर्थ 5 मिलियन डॉलर है. भारतीय करेंसी के हिसाब से 37 करोड़ रूपए. कृति की सालाना कमाई 5 करोड़ रूपए के आस पास है. 

60 करोड़ के घर में रहती हैं कृति
कृति सेनन का मुंबई के जुहू इलाके में एक बेहद खूबसूरत घर है, जहां वो अपने पैरेंट्स और बहन संग रहती हैं.  इस घर को प्रियंका मेहरा ने डिजाइन किया है. इस लैविश प्रॉपर्टी की कीमत 60 करोड़ रुपये बताई जाती है. इसके अलावा वो मुंबई में कई रियल इस्टेट प्रॉपर्टीज में इनवेस्ट करती हैं.

महंगी कारों का है शौक 
कृति सेनन को महंगी कारों का भी खूब शौक है. उनके पास कई एक्सपेन्सिव गाड़ियां हैं. उनके पास Audi Q7, BMW 3 Series, Mercedes Benz Maybach GLA 600 जैसी कीमती कारें हैं. 

यह भी पढ़ें: 

Disha Patani ने बताया, Project K के सेट पर कैसा बर्ताव करते थे साउथ स्‍टार प्रभास

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'ब्रेकिंग बैड' स्टार आरजे मिट्टे का निधन, 34 साल की उम्र में ली आखिरी सांस
नहीं रहे 'ब्रेकिंग बैड' स्टार आरजे मिट्टे, 34 साल की उम्र में ली आखिरी सांस
Box Office: मंडे को 'दृश्यम 3' निकली सबसे आगे, 'द वन' और 'द पैराडाइज' का खेल हुआ खत्म, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी
मंडे को 'दृश्यम 3' निकली सबसे आगे, 'द वन' और 'द पैराडाइज' का खेल हुआ खत्म
'दृश्यम 3' ने दूसरे मंडे भी दिखाया दम, जानें-11 दिनों में कितना कमा लिया प्रॉफिट
'दृश्यम 3' ने दूसरे मंडे भी दिखाया दम, जानें-11 दिनों में कितना कमा लिया प्रॉफिट
नॉर्थ अमेरिका में बॉलीवुड फिल्मों की धूम, 'धुरंधर 2' बनी नंबर 1, जानें- 'दृश्यम 3' को टॉप 10 लिस्ट में मिली कौन सी जगह ?
नॉर्थ अमेरिका में बॉलीवुड फिल्मों की धूम, जानें- टॉप 10 फिल्मों की लिस्ट

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'वे सहमत हुए, क्योंकि मैंने...' रूस-यूक्रेन पीस डील को लेकर ट्रंप का बड़ा दावा
'वे सहमत हुए क्योंकि मैंने कहा...' रूस-यूक्रेन पीस डील पर बोले ट्रंप
MLC चुनाव से पहले RLM में संग्राम! रामपुकार सिन्हा सस्पेंड, अब 3 MLA पर गिरेगी गाज?
MLC चुनाव से पहले RLM में संग्राम! रामपुकार सिन्हा सस्पेंड, अब 3 MLA पर गिरेगी गाज?
'भारत पर यकीन, दोनों के संबंध...', PM मोदी-ट्रंप का नाम लेकर क्या बोले सर्जियो गोर?
'भारत पर यकीन, दोनों के संबंध...', PM मोदी-ट्रंप का नाम लेकर क्या बोले सर्जियो गोर?
नॉर्थ अमेरिका में बॉलीवुड फिल्मों की धूम, 'धुरंधर 2' बनी नंबर 1, जानें- 'दृश्यम 3' को टॉप 10 लिस्ट में मिली कौन सी जगह ?
नॉर्थ अमेरिका में बॉलीवुड फिल्मों की धूम, जानें- टॉप 10 फिल्मों की लिस्ट
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
एक महल से दूसरे महल क्यों भागे फिर रहे सऊदी क्राउन प्रिंस? खालिद एयरपोर्ट बंद
एक महल से दूसरे महल क्यों भागे फिर रहे सऊदी क्राउन प्रिंस? खालिद एयरपोर्ट बंद
शिवा शर्मा मर्डर: हर साल बदल जाता था नंबर, दोस्त की मदद से नेपाल भागी आरोपी श्रद्धा
शिवा शर्मा मर्डर: हर साल बदल जाता था नंबर, दोस्त की मदद से नेपाल भागी आरोपी श्रद्धा
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
Embed widget