एक्सप्लोरर

तो इस वजह से कंगना रनौत ने रिजेक्ट कर दी थी सलमान खान की फिल्म 'सुल्तान'!

बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत की फिल्म 'सिमरन' कल सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. इस फिल्म के प्रमोशन के दौरान कंगना लगातार सुर्खियों में रही हैं. अब कंगना ने बताया है कि सलमान खान की फिल्म 'सुल्तान' भी उन्हें ऑफर की गई थी.

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत की फिल्म 'सिमरन' कल सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. इस फिल्म के प्रमोशन के दौरान कंगना लगातार सुर्खियों में रही हैं. अब कंगना ने बताया है कि सलमान खान की फिल्म 'सुल्तान' भी उन्हें ऑफर की गई थी. कंगना ने बताया कि ‘सुलतान’ फिल्म उन्होंने इस वजह से ठुकरा दी थी क्योंकि उसमें नायिका का किरदार उन्हें रोचक नहीं लगा था और उन्हें लगा कि उसे स्वीकार करना उनके लिए करियर में पीछे जाने की तरह होता।

बता दें कि कुश्ती पर इस फिल्म में कंगना को सलमान खान के विपरीत एक महिला पहलवान की भूमिका की पेशकश की गयी थी. बाद में अनुष्का ने वह भूमिका अदा की और फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त सफलता मिली.

यह पूछे जाने पर कि उन्होंने एक बड़ा दर्शक वर्ग हासिल करने वाली ‘सुलतान’ जैसी फिल्म क्यों ठुकरा दी, कंगना ने कहा, ‘‘मौजूदा समय को ध्यान में रखते हुए मैं कुछ ऐसा काम करना चाहूंगी जो मुझे प्रेरित करे नहीं तो मैं पूरी फिल्म में बेमन से काम करती रहूंगी. उस समय ‘सुलतान’, हालांकि उसका किरदार एक लड़की के लिए अच्छा था, मुझे उसमें अपने लिए कुछ मजेदार नहीं लगा.’’ उन्होंने कहा कि जब उनसे अली अब्बास जफर की फिल्म की पेशकश की गयी, उससे ठीक पहले उन्होंने ‘तनु वेड्स मनु रिटर्न्स’ में बेहद सफल दोहरी भूमिका निभायी थी जिसे समीक्षकों से जोरदार वाहवाही मिली थी.

kangana

कंगना ने कहा, ‘‘दोहरी भूमिका निभाने और उससे पहले फिल्मों में बहुत कुछ करने के बाद मैं किसी ऐसी फिल्म के लिए खुद को पीछे की तरफ ले जाना नहीं चाहती थी जिसमें मेरे लिए ज्यादा कुछ मजेदार नहीं था. इसलिए मैंने वह फिल्म नहीं की.’’ बता दें कि ये बातें कंगना ने जागरण सिनेमा समिट में फिल्म समीक्षक मयंक शेखर से बातचीत के दौरान कहीं.

अभिनेत्री ने पुरूष सहकर्मियों के साथ विवादों को लेकर कहा कि ऐसा नहीं है कि वह पुरूषों से नफरत करती हैं. हाल में कंगना रजत शर्मा के कार्यक्रम ‘आप की अदालत’ में नजर आयी थीं जहां उन्होंने रितिक रोशन, आदित्य पंचोली, अध्ययन सुमन और फिल्मकार करण जौहर पर निशाना साधा था.

यह पूछे जाने पर कि बहुत सारे लोगों को लगता है कि कंगना मर्दों से नफरत करती हैं, अभिनेत्री ने जवाब दिया कि ऐसा नहीं है क्योंकि उनके बहुत से पुरूष मित्र हैं. कंगना ने कहा, ‘‘मैं पुरूषों से नफरत नहीं करती. मुझे पता नहीं कि मैं कब नारीवादी बन गयी. असमानता का पूरा नजरिया और एक को दूसरे से कमतर समझा जाना मुझे समझ नहीं आता, यह अजीब है.’’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'वाराणसी' में दिखेगा पिता-बेटा का इमोशन, प्रियंका-महेश की लव स्टोरी पर एसएस राजामौली का खुलासा
'वाराणसी' में दिखेगा पिता-बेटा का इमोशन, प्रियंका-महेश की लव स्टोरी पर एसएस राजामौली का खुलासा
डबिंग इंडस्ट्री से नाखुश शरद केलर, एक्टिंग प्रोजेक्ट्स को लेकर बोले- जो चाहिए वो नहीं मिल रहा
डबिंग इंडस्ट्री से नाखुश शरद केलर, एक्टिंग प्रोजेक्ट्स को लेकर बोले- जो चाहिए वो नहीं मिल रहा
2026 सीक्वल के नाम, 'जेलर 2' समेत 8 फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर काटा गदर, एक ने कमाया 427% प्रॉफिट
2026 सीक्वल के नाम, 'जेलर 2' समेत 8 फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर काटा गदर, एक ने कमाया 427% प्रॉफिट
गुरुद्वारों में कीर्तन गाते थे दलेर मेहंदी, जब मीका सिंह ने खोला बड़े भाई का सबसे बड़ा राज
गुरुद्वारों में कीर्तन गाते थे दलेर मेहंदी, जब मीका ने खोला भाई का बड़ा राज

वीडियोज

Mallikarjun Kharge on PM Modi News: PM के पिता का अपमान, छिड़ा घमासान! | Breaking | ABP News
Yeh Fitoor Tera: Saumya के रबर बैंड को Jeet ने लगाया सीने से, नशे की हालत में भी छलका प्यार!
Bollywood News: 21 साल बाद फिर लौटेगी सुरों की जादुई जोड़ी, Udit Narayan और Kumar Sanu की होगी वापसी! (26.10.26)
AR Rahman का बड़ा खुलासा, 30 साल पहले Stage पर जाने से लगता था डर!
Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मोदी कहीं नहीं जाएगा ब्रो', खरगे के बयान पर भड़की बीजेपी, पटना-भोपाल से जम्मू तक भारी बवाल
'मोदी कहीं नहीं जाएगा ब्रो', खरगे के बयान पर भड़की बीजेपी, पटना-भोपाल से जम्मू तक भारी बवाल
दिल्ली: नवंबर में यमुना पर क्रूज से होगी सैर, ₹50 में एंट्री, ₹500 किराया
दिल्ली: नवंबर में यमुना पर क्रूज से होगी सैर, ₹50 में एंट्री, ₹500 किराया
चुनाव आयोग की बड़ी कार्रवाई, 6 बड़े अधिकारी को किया सस्पेंड, जानें पूरा मामला
चुनाव आयोग की बड़ी कार्रवाई, 6 बड़े अधिकारी को किया सस्पेंड, जानें पूरा मामला
'लिख कर रख लीजिए', विराट-रोहित पर सुरेश रैना ने जो कहा, वो हर भारतीय को जानना चाहिए
'लिख कर रख लीजिए', विराट-रोहित पर सुरेश रैना ने जो कहा, वो हर भारतीय को जानना चाहिए
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
तमिलनाडु: पूर्व स्कूली शिक्षामंत्री अनबिल महेश अरेस्ट, 100 करोड़ के कथित घोटाले का आरोप
तमिलनाडु: पूर्व स्कूली शिक्षामंत्री अनबिल महेश अरेस्ट, 100 करोड़ के कथित घोटाले का आरोप
वियतनाम में कितने हो जाते हैं भारत के 1000 रुपये, यहां क्या-क्या खरीद सकते हैं?
वियतनाम में कितने हो जाते हैं भारत के 1000 रुपये, यहां क्या-क्या खरीद सकते हैं?
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
Embed widget