By: एजेंसी | Updated at : 15 Jul 2019 04:42 PM (IST)
मुंबई: इन दिनों आर्टिकल 15 फिल्म की खूब चर्चा है. ये फिल्म जातिवाद के मुद्दे को उठाती है जिसमें अभिनेता आयुष्मान खुराना मुख्य भूमिका हैं. आयुष्मान का कहना है कि उनके लिए भूमिका से ज्यादा फिल्म की कहानी और उसमें निहित संदेश मायने रखता है.
34 साल के इस अभिनेता ने कहा कि अगर कहानी चरित्र के साथ न्याय करती है तो उन्हें अनैतिक भूमिका निभाने में भी हिचक नहीं है.
खुराना ने कहा, ‘‘ मैं अलग-अलग तरह की कहानियों में काम करना और अलग अलग भूमिकाएं निभाना पसंद करूंगा. अगर कोई कहानी मुझे प्रभावित करती है तो मैं निश्चित रूप से चरित्र करूंगा, भले ही वह नैतिक नहीं हो.’’
उन्होंने कहा, ‘‘ मगर इसमें अंत में चरित्र के खिलाफ एक संदेश होना चाहिए या उस चरित्र को अंततः जो भी सीखने की जरूरत है, वो होना चाहिए. मेरे लिए भूमिका से ज्यादा कहानी अहम है. मुझे अच्छी कहानियां पसंद है.’’
खुराना ने कहा, ‘‘ यह वास्तव में इस बात पर भी निर्भर करता है कि आपकी प्राथमिकताएं क्या हैं. कुछ पटकथाओं को आपको अभिनय क्षमताओं को साबित करना होता है तो कुछ कहानियों में एक निश्चित सामाजिक जिम्मेदारी होती है. इसलिए जैसे जीवन में हर किसी की अलग-अलग आकांक्षाएं होती हैं.’’
अभिनेता की हाल में आई ‘आर्टिकल 15’ उनकी शुरुआती दिन सबसे ज्यादा कमाई करने वाली दूसरी फिल्म है. उनकी पहली सबसे ज्यादा शुरुआती कमाई करने वाली फिल्म ‘बधाई हो’ थी.
अनुभव सिन्हा निर्देशित फिल्म 28 जून को रिलीज़ हुई थी और इसने 70 करोड़ रुपये से ज्यादा कमाएं हैं.
खुराना की अगली फिल्म ‘ड्रीम गर्ल’ और ‘बाला’ हैं जो इस साल रिलीज़ होंगी.
माधुरी दीक्षित ने समाज को दिखाया आईना, पितृसत्तात्मक सोच पर किया वार, जानें क्या बोलीं एक्ट्रेस
Neha Kakkar Birthday: 'काला चश्मा' से लेकर 'मोरनी बनके' तक, नेहा कक्कड़ के टॉप 5 गाने जो आपको थिरकने पर कर देंगे मजबूर
Box Office Collection Live: बॉक्स ऑफिस पर पहले ही दिन 'बंदर' ने तोड़ा दम , 'पेद्दी' और 'है जवानी तो इश्क होना है' ने लूट लिया बॉक्स ऑफिस
'बाहरी लोगों के लिए चीजें आसान हैं', नेपो किड्स और आउटसाइडर्स पर इम्तियाज अली ने दिया बड़ा बयान
Neha Kakkar Birthday: जिस शो से बाहर हुईं नेहा कक्कड़, उसी की बनीं जज, जानें सफलता की पूरी कहानी
यूसुफ पठान को पहुंचाया था ममता बनर्जी का बहरामपुर सीट छोड़ने का संदेश? सौरव गांगुली ने खबरों को किया खारिज
टीम इंडिया में आते ही वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, तोड़ा सचिन तेंदुलकर का 37 साल पुराना रिकॉर्ड
Dipika kakar Health Update: शोएब इब्राहिम ने दिया दीपिका कक्कड़ का हेल्थ अपडेट, शुरू हुई इम्यूनोथेरेपी
लुधियाना रेलवे स्टेशन पर टला बड़ा हादसा, ट्रेन का डिब्बा हुआ क्षतिग्रस्त, दिल्ली से वैष्णो देवी जा रही थी ट्रेन